icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
245207

50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, व्यापारी लूटकांड का था वांछित

Muradpur, Uttar Pradesh:जनपद हापुड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हापुड़ नगर और थाना हापुड़ देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाश पर व्यापारी के घर में घुसकर परिवार और चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट करने का आरोप था तथा उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार 18/19 जून 2026 की रात्रि में थाना हापुड़ नगर पुलिस बुलंदशहर रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और तत्काल वायरलेस संदेश प्रसारित किया। सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस भी सक्रिय हो गई और ग्राम गोदी की ओर से क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। खुद को दोनों ओर से घिरता देख बदमाश एक ट्यूबवेल की आड़ में छिप गया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी नगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान श्याम पुत्र वीरेंद्र निवासी सूरजपुर, थाना पटवाई, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह एक शातिर अपराधी था और 1 जून 2026 को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर में एक व्यापारी के परिवार तथा चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की सनसनीखेज घटना में वांछित चल रहा था। इस मामले में थाना हापुड़ देहात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, जिंदा एवं खोखा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा बरामदगी के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजय सिंह ने बताया कि मृतक बदमाश के विरुद्ध जनपद मुरादाबाद में डकैती और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उन्होंने संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध जनपद में अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Pinewz
245207
Dayanand kumar journalistDayanand kumar journalistFollow27 May 2026, 01:34 am

जापुर विवाद ने पकड़ा तूल, एक पक्ष ने पुलिस से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

Simbhaoli, Uttar Pradesh:जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव राजापुर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब लगातार तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मामले को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर तेज है, वहीं एक पक्ष ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए और सभी तथ्यों को सामने लाकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
0
0
Report
Pinewz
203408
Dayanand kumar journalistDayanand kumar journalistFollow1 May 2026, 11:57 pm

तीन बेटियों संग दर-दर भटकती मां हापुड़ में दहेज, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप

Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कोठी गेट का है। पीड़िता राशिदा, जिसकी शादी करीब 16 साल पहले अलीम नाम के युवक से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी, ने आरोप लगाया है कि शादी में उसके मायके पक्ष ने लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई, तो उसके साथ-साथ उसकी तीनों बेटियों के साथ भी मारपीट की जाने लगी और उन्हें कई-कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के समय उसके पति के परिवार ने दो कारखाने होने की बात कही थी, लेकिन बाद में यह झूठ निकला और उसका पति मजदूरी करता है। ग्राउंड डिटेल: पीड़िता की तीन बेटियां हैं—15 वर्षीय नबिया, 13 वर्षीय जोया और 10 वर्षीय तूबा। महिला फिलहाल किराए के मकान में रहकर सिलाई का काम कर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। उसका आरोप है कि जब भी वह अपने पति से राशन या खर्च की बात करती है, तो उसके साथ मारपीट की जाती है और उसे कमरे में बंद कर दिया जाता है। सबसे गंभीर आरोप पीड़िता ने अपने ससुर शमीम अहमद पर लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका ससुर उस पर गलत नजर रखता है और कई बार उसके किराए के घर पर आकर अश्लील हरकतें करता है। घटना का दिन: पीड़िता के मुताबिक, 29 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे उसका ससुर उसके घर आया और जबरदस्ती उसके साथ अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर पति और सास भी वहां पहुंच गए और उल्टा उसी के साथ प्लास और लोहे के औजारों से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, सास द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता का कहना है कि उसने डायल 112 पर भी कॉल की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। जिसके बाद वह अब हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
245207
Dayanand kumar journalistDayanand kumar journalistFollow28 Apr 2026, 01:03 am

विधवा,गरीब महिला के बेटे की पिटाई, शिकायत पर पुलिस पर ही मारपीट और धमकी के आरोप

Simbhaoli, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक गरीब महिला ने गांव के कुछ लोगों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता भूरी, जो ग्राम खागोई की रहने वाली हैं, का कहना है कि वह मेहनत मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का गुजर-बसर कर रही हैं। उनके मुताबिक 25 अप्रैल की रात करीब 9 बजे उनका बेटा सकमुदीन जब घर लौट रहा था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया। मामूली कहासुनी के बाद मामला बढ़ा और आरोप है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। परिवार के अन्य सदस्य जब बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो उनके साथ भी हाथापाई की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं। घायल बेटे की हालत को देखते हुए परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और थाने में लिखित शिकायत भी दी, लेकिन उनका आरोप है कि इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामला यहीं नहीं थमा। पीड़िता का कहना है कि अगले दिन देर रात पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। आरोप है कि दरवाजा तोड़ने की कोशिश की गई, घर में घुसकर नाबालिग बेटे के साथ मारपीट की गई और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद से पूरा परिवार सहमा हुआ है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।
0
0
Report
Pinewz
245201
Dayanand kumar journalistDayanand kumar journalistFollow24 Apr 2026, 02:04 pm

बाबूगढ़ पुलिस ने सब्जी विक्रेता पर जानलेवा हमला करने वाले चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया ह

Chakrasenpur Babugarh, Uttar Pradesh:जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोहरा आलमगीरपुर में करीब 8 दिन पूर्व हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की मुस्तैदी और सटीक कार्रवाई के चलते आखिरकार चारों आरोपियों को गंगा एक्सप्रेस-वे के गोहरा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध तमंचे, 5 जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई थार कार भी बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने सब्जी विक्रेता पर फायरिंग कर उसे जान से मारने की कोशिश की थी। इस घटना ने इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया था। थाना बाबूगढ़ में इस संबंध में मु०अ०सं० 115/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और क्रिमिनल लॉ एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें दबोच लिया।
0
0
Report
Advertisement
Back to top