Bardhaman - हीरापुर थाने मे नये सामुदायिक भवन का शिलान्यास, पुलिस कमिश्नर एवं मंत्री रहे उपस्थित
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हीरापुर थाना परिसर में नये सामुदायिक भवन का शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया. जहाँ राज्य के मंत्री मलय घटक, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर सुनील कुमार चौधरीIPS,अड्डा के चेयरमैन कवि दत्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. मंत्री मलय घटक ने फीता काटकर सामुदायिक भवन का विधिवत शिलान्यास किया. वही पुलिस कमिश्नर ने अड्डा को इस भवन के निर्माण हेतु धन्यवाद भी दिया. इसके साथ ही एडीडीए के चेयरमैन कवि दत्ता ने कहा कि आसनसोल और दुर्गापुर के विभिन्न इलाकों में कई विकास कार्य चल रहे हैं. यहां सामुदायिक भवन बनाने की मांग की गई थी. वही इसका कार्य प्रारम्भ हुआ, इसके निर्माण पर एडीडीए की ओर से 20 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|