244231
धनौरा में जमीन की बकाया रकम को लेकर दो पक्षों में मारपीट।
Dhanaura, Uttar Pradesh:लोकेशन:- अमरोहा स्लग:-जमीन की बकाया रकम को लेकर मारपीट एंकर:- अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में जमीन की बकाया रकम को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। VO1:- मामला थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के धनौरा नगर स्थित शेरपुर चुंगी का है जहां धनौरा निवासी इमरान और गुलफाम तथा गजरौला निवासी अमर और अभिशान के बीच जमीन की बिक्री की बकाया धनराशि को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई, मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद काफी देर तक हंगामा और हाथापाई होती रही। भीड़ जमा हो गई और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
244221
उझारी में इंसानियत शर्मसार! जिंदा कुत्ते को ट्राली से बांधकर खींचने का वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:उझारी में इंसानियत शर्मसार! जिंदा कुत्ते को ट्राली से बांधकर खींचने का वीडियो वायरल नगर पालिका उझारी के सफाई कर्मचारियों पर जिंदा कुत्ते को ट्राली के पीछे बांधकर खींचने का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप। बताया जा रहा है कि घायल कुत्ते को ट्राली के पीछे बांधकर ले जाया जा रहा था। किसी व्यक्ति पर नजर घटना पर पड़ी। उन्होंने तत्काल ट्राली रुकवाई, पुलिस को सूचना दी और घायल कुत्ते को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश, मामले की जांच में जुटी पुलिस।0
0
Report
244221
पूरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या दोस्त घायल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर:- अमरोहा नगर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात से कसाई खाना मोहल्ले में दहशत, घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव Vo:- अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाई खाना में मंगलवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अफान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दबंग युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। गोली चलने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के वक्त मौजूद युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जिसका फैसला हो गया था। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते 1 सितंबर की रात अफान को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव समेत जनपद के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि मृतक को कितनी गोलियां लगीं और हत्या की असली वजह क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइट:- लखन सिंह यादव पुलिस अधीक्षक लखन0
0
Report
Advertisement
244235
गजरौला के बहलोलपुर में जल निगम टंकी की केबल चोरी
Gajraula, Uttar Pradesh:*एंकर:-* अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में जल निगम की पानी की टंकी से सोलर पैनल की करीब 50 मीटर केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की गई केबल की कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है। केबल चोरी होने के बाद गांव में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। टंकी ऑपरेटर ने मामले की सूचना पुलिस और जल निगम अधिकारियों को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। *वीओ:-* अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में जल निगम की पानी की टंकी से सोलर पैनल की केबल चोरी होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जल निगम की ओर से करीब दो वर्ष पहले गांव में पानी की टंकी स्थापित की गई थी।हालांकि अभी तक टंकी का टैंक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसके बावजूद टंकी ऑपरेटर अजयपाल सिंह, निवासी फरीदपुर गढ़ी, मोटर के जरिए गांव में सीधे पानी की सप्लाई कर रहे थे। गांव में लगभग सभी घरों में पानी के कनेक्शन भी हो चुके हैं।टंकी ऑपरेटर अजयपाल सिंह के मुताबिक, बीती रात जल निगम की ओर से बनाई गई कोठरी पर पहुंचे तो सोलर पैनल से मोटर तक जाने वाली करीब 50 मीटर 10 एमएम की केबल गायब मिली। सुबह टंकी चालू करने पहुंचे तो पैनल से कोठरी तक तार नहीं था। केबल चोरी होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी गई। चोरी हुई केबल की कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है। ऑपरेटर ने जल निगम कार्यालय को भी घटना से अवगत करा दिया है। अब नई केबल मिलने के बाद ही गांव में दोबारा पानी की सप्लाई शुरू हो सकेगी। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
244231
युवक चोरी के शक में मारपीट इलाज के दौरान मौत
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा युवक को शराब पिलाकर मारपीट करने का आरोप, बेटरी चोरी करने के शक में युवक से की गई मारपीट, इलाज के लिए युवक को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत बिगड़ने पर टीएमयू मुरादाबाद ले जाते वक्त तोड़ा दम, परिजनों ने पड़ोसी गांव के दो व्यक्तियों पर लगाया मारपीट का आरोप की कार्रवाई की मांग, बछरायूं थाना क्षेत्र के रामपुर खादर का मामला0
0
Report
