Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Bareilly243201

फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत, गांव वहीपुर में पटाखों के साथ मनाया जश्न

JOURNALIST VISHAL KUMARJOURNALIST VISHAL KUMARMar 09, 2026 03:02:03
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। टी-20 फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन से देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय टीम की जीत पर पूरे देश की तरह बहेड़ी क्षेत्र के गांव वहीपुर में भी लोगों ने जोरदार जश्न मनाया। क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे, फुलझड़ियां और अनार बम जलाकर जीत की खुशी मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी। गांव में देर तक उत्साह का माहौल बना रहा। इस मौके पर सुमित सक्सेना, शेर सिंह, संजू गंगवार, इंद्रजीत सिंह, राजू शर्मा, युसुफ़, डॉ. अबरार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने भारतीय टीम की शानदार जीत पर खुशी जताई और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
0
comment0
Report
Bareilly243201

अपराधी सत्यापन व विवेचनाओं की प्रगति पर सीओ ने की समीक्षा

JOURNALIST VISHAL KUMARJOURNALIST VISHAL KUMARMar 09, 2026 01:45:38
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली। सर्किल बहेड़ी में लंबित विवेचनाओं और अपराधियों के सत्यापन की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए रविवार को क्षेत्राधिकारी बहेड़ी ने थाना बहेड़ी के अर्दली रूम में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में बहेड़ी, देवरनियां, शीशगढ़ और शेरगढ़ थानों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान चल रही विवेचनाओं, पार्ट पीआई और पुनः विवेचनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी ने जांच की गुणवत्ता बनाए रखने और मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही यक्ष ऐप के माध्यम से बीट कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे अपराधियों के सत्यापन कार्य की भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों से भी जानकारी ली गई और सत्यापन प्रक्रिया को तेज व सटीक बनाने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि डिजिटल माध्यमों के उपयोग से अपराध नियंत्रण को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को सक्रियता के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक के माध्यम से पुलिस विभाग की पारदर्शिता, दक्षता और त्वरित कार्रवाई के प्रति प्रतिबद्धता भी स्पष्ट हुई।
0
comment0
Report
Bareilly243201

महिला दिवस पर बहेड़ी में मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को किया जागरूक

JOURNALIST VISHAL KUMARJOURNALIST VISHAL KUMARMar 08, 2026 14:14:30
Baheri, Uttar Pradesh:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थाना बहेड़ी क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा, अपराधों से बचाव तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए बताया गया कि किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में वे बिना संकोच पुलिस की मदद ले सकती हैं। साथ ही 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा और 108 एंबुलेंस सेवा जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने गांवों में जाकर महिलाओं से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही काउंसलिंग कर समाधान का प्रयास किया। साथ ही महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
0
comment0
Report
Advertisement
Bareilly243201

समाधान दिवस में 37 शिकायतें, 6 का मौके पर निस्तारण

JOURNALIST VISHAL KUMARJOURNALIST VISHAL KUMARMar 08, 2026 05:39:25
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एडीएम पूर्णिमा सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 37 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि बाकी शिकायतों को जांच और कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। समाधान दिवस में किसानों ने गन्ना भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और बकाया भुगतान जल्द दिलाने की मांग की। इसके अलावा आधार कार्ड और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं भी फरियादियों ने अधिकारियों के सामने रखीं। एडीएम पूर्णिमा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।
0
comment0
Report
Bareilly243201

दुकान से बैटरी चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

JOURNALIST VISHAL KUMARJOURNALIST VISHAL KUMARMar 06, 2026 18:15:14
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top