Back
अंतर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह पकड़ा: सरगना समेत तीन गिरफ्तार, आठ गोवंश बरामद
ADArvind Dubey
Feb 07, 2026 14:06:06
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र के थाना कोन पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जंगल के रास्ते पैदल ले जाए जा रहे आठ गोवंश को सुरक्षित बरामद किया है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अभियुक्त मध्य प्रदेश के सिंगरौली और ओबरा क्षेत्र से औने-पौने दामों पर गोवंश खरीदकर पश्चिम बंगाल भेजते थे, जहां वध के लिए ऊंचे दामों पर बिक्री की जाती थी. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है. फिलहाल तीनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है.
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में थाना कोन पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गो-तस्कर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. पुलिस टीम ने जंगल के रास्ते पैदल गोवंश ले जा रहे तीन अभियुक्तों को धर दबोचा और मौके से आठ गोवंश बरामद किए. गिरफ्तारी अभियुक्तों की पहचान धर्मेन्द्र यादव निवासी गढ़वा झारखंड, सियाराम चेरो निवासी पड़रछ थाना कोन और इरशाद हुसैन निवासी रोहतास बिहार के रूप में हुई है. अभियुक्तों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 900 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं. पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के सिंगरौली और ओबरा क्षेत्र से सस्ते दामों पर गोवंश खरीदकर पश्चिम बंगाल भेजते थे, जहां वध के लिए ऊंचे दामों पर बिक्री की जाती थी. पुलिस ने थाना कोन में गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को माननीय न्यायालय भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि आगे भी गो-तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 15:47:420
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 15:47:300
Report
PKPARDEEP KUMAR
FollowFeb 07, 2026 15:46:250
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 07, 2026 15:45:570
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 07, 2026 15:45:400
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 07, 2026 15:45:210
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 07, 2026 15:45:130
Report
1
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 07, 2026 15:36:090
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 07, 2026 15:35:520
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 07, 2026 15:35:370
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 07, 2026 15:35:170
Report