Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261403

Sitapur - संदना में अवैध रूप से प्रतिबंधित पेड़ों का कटान जारी, अधिकारी मौन

Apr 24, 2025 15:24:52
Dahelara, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के संदना क्षेत्र में वन माफिया की मनमानी जारी है। हरिहरपुर गांव में पांच नीम और एक शीशम का पेड़ काटा गया। भैंसाडोंगा गांव में दो आम और एक शीशम के पेड़ों पर भी कुल्हाड़ी चली। उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत इन पेड़ों को काटना प्रतिबंधित है।लेकिन संदना क्षेत्र में यह कानून पूरी तरह निष्प्रभावी हो गया है। बीती रात लकड़कट्टों ने बिना किसी परमिट के पेड़ों पर आरा चलाया। इस अवैध कटान से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। वन विभाग की निष्क्रियता ने स्थिति को और बिगाड़ा है। रेंजर मिश्रिख सिकंदर सिंह का रवैया भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि मामले की पुष्टि होने पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वन विभाग की यह ढिलाई स्थानीय लोगों में आक्रोश का कारण बन रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Mar 16, 2026 03:33:34
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में जमीन विवाद को लेकर ट्रेवल्स कारोबारी और उसकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। 8 से 10 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र के हुजरात चौराहे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार फरियादी अरविंद सिंह गुर्जर हुजरात चौराहे के पास बरजोर सिंह के बाड़े में ट्रेवल्स एजेंसी चलाते हैं। बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह का अपने चचेरे भाइयों से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते 8 से 10 लोगों ने अचानक अरविंद सिंह गुर्जर और उनकी पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और दोनों को बुरी तरह पीट दिया। इस हमले में दंपति घायल हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी हे।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 16, 2026 03:32:14
CHANDI, Harnaut, Bihar:एंकर: हरनौत थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक किराना दुकान में बीती रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में करीब 7 से 8 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित दुकानदार मुन्नू साव उर्फ श्याम बालक साव ने बताया कि वे रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब दो बजे के बीच पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहाँ आग तेजी से फैल चुकी थी। आगलगी के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए और समरसेबल मोटर पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। आसपास के थाना एवं बिहार शरीफ से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीें और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 03:25:35
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां कस्बे के मिर्ज़ापुर निवासी मो एतिशाम पुत्र मुख़्तार अहमद ने पुलिस को दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मेहनत मजदूरी ( मोटर साईकिल मिस्त्री ) कर घर चलाता है और बचत का रुपया इंडियन बैंक शाखा मल्लावां में जमा कर रखा था। 26 जनवरी को उसके खाता से एक रुपया कटने का मैसेज आया, ज़ब 3 मार्च को बैंक जाकर बैलेंस चेक कराया तो पता चला अलग -अलग ट्रान्जेक्शन के माध्यम से 295788 रूपये औरा गोल्ड नाम की कम्पनी को ट्रान्सफर हुए है। ज़ब कि उसके द्वारा कोई ट्रान्जेक्शन नहीं किया गया। मल्लावां पुलिस ने एक माह पूर्व मामला दर्ज किया था । लेकिन पुलिस अभी भी आरोपियों से दूर है।पुलिस के मुताबिक मामले की तहकीकात की जा रही है ।
54
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Mar 16, 2026 03:19:16
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही को धमकी देने वाले युवक पर केस दर्ज। युवक ने दी कारागार मंत्री को फोन पर धमकी। कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही को बीते 13 मार्च को कासीमापुर निवासी कुलदीप तिवारी ने फोन पर दी थी धमकी। युवक कुलदीप तिवारी कारागार राज्य मंत्री से बोला अगर फोन ना उठाते तो गलत हो जाता मंत्री ने हंसते हुए क्या हो जाता युवक बोला मैं फेसबुक पर लिख चुका हूं कि मेरे घर में गैस नहीं है मुझे एक गैस सिलेंडर चाहिए अभी। मंत्री सुरेश राय बोले अभी समस्या है इसके बाद युवक ने मंत्री को धमकाया और फेसबुक पर अमर यदि अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। युवक ने मंत्री के प्रतिनिधि से 20 हजार प्रतिमाह की मांग की। पुलिस ने कैसे किया दर्ज। देहात कोतवाली इलाके का मामला。
115
comment0
Report
Advertisement
Back to top