261303
एक ही दुपट्टे के फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल, क्षेत्र में हड़कंप
Sandana, Uttar Pradesh:थाना नैमिषारण्य क्षेत्र के रामपुर खेवटा गांव में शनिवार सुबह युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे। मृतकों की पहचान प्रियवंश पुत्र रामू और रजनी पुत्री मलखान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
261303
प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत: प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान
Sandana, Uttar Pradesh:रामपुर खेवटा गांव में शनिवार सुबह युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान प्रियवंश पुत्र रामू और रजनी पुत्री मलखान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घटनास्थल से श्रृंगार सामग्री भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
261303
तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई घायल
Sandana, Uttar Pradesh:क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, घुसंपुरवा थाना इमलिया सुल्तानपुर निवासी जय पाल पुत्र लल्लू तथा गेगलापुर थाना मिश्रिख निवासी राममिलन पुत्र रामऔतार किसी कार्य से संदना आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेहड़ा गांव के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए मछरेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
261403
तेज रफ्तार का कहर, गाय से टकराई बाइक; पिता-पुत्र घायल
Nagawajairam, Uttar Pradesh:क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर कस्बा संदना में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नैमिष थाना क्षेत्र के ग्राम पनरभू निवासी सोनू (25) पुत्र रामचंद्र अपने पिता रामचंद्र (55) पुत्र मुल्ला के साथ बाइक से नैमिष की ओर से सिधौली जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने आई गाय से उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार रामचंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि सोनू का उपचार जारी है। हादसे में गाय को भी गंभीर चोटें आईं। टक्कर के बाद गाय सड़क किनारे स्थित एक बड़े नाले में जा गिरी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मंगवाई और उसकी सहायता से गाय को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद पशु का उपचार कराया गया। घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।0
0
Report
261303
गोपालपुर भट्ठा चौराहे के पास दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल
Sandana, Uttar Pradesh:संदना थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर गोपालपुर भट्ठा चौराहे के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुचलाई गांव निवासी अरफात अली पुत्र माशूक अली अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अरफात अली सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही संदना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी भेजा। वहीं हादसे के बाद दूसरी बाइक चला रहा युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल युवक का उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।0
0
Report
