Back
आकांक्षी ब्लॉक को विकास को और ले जाने के लिए विकास की योजनाओं पर जोर
Bansi, Uttar Pradesh
आकांक्षी ब्लॉक को विकास को और ले जाने के लिए विकास की योजनाओं पर जोर
सिद्धार्थनगर जिले के आकांक्षी ब्लॉक खेसरहा में संपूर्णता अभियान-2, डीएम के निर्देश पर तय मानक शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। खेसरहा ब्लॉक नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षी ब्लॉक खेसरहा में अपूर्ण मानकों को शीघ्र पूरा करने के उद्देश्य से संपूर्णता अभियान-2 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से तय लक्ष्यों की साप्ताहिक समीक्षा और टीम बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। खेसरहा ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम शिवशरणप्पा जीएन,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष, डीडीओ राजमणि वर्मा, सीएमओ डा. रजत कुमार चौरसिया, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार के साथ अधिकारी की मौजूदगी में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने विभाग वार उपलब्धियां पर प्रकाश डाला और शेष मानकों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के समय से पंजीकरण, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, टीवी जांच तथा 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही।डीएम ने कम वजन वाले बच्चों की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए टीम के रुप में कार्य करने व आशा वर्कर्स से डायरी मेंटेन रखने की बात पर जोर दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष ने काला नमक चावल के प्रोत्साहन पर फोकस किया।बीईओ नीरज कुमार सिंह ने विद्यालयों में बालिका शौचालयों के पूर्ण होने की बात बताई। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, वी जीराम जी, पशुपालन, श्रम, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूह तथा बाल विकास विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण, पेयजल व्यवस्था और रोजगार के अवसरों को लेकर भी जागरूक किया गया ।इस दौरान सीएचसी अधीक्षक सुजीत कुमार पाण्डेय, प्रधान संघ अध्यक्ष शिवेंद्र धर द्विवेदी के अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख तुफैल अहमद,प्रधान लखपति लोधी, घनश्याम लोधी, अनिल कुमार पासवान, अनिल चौधरी, दुर्गा प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि गणेश राय,शिवकुमार सहित समस्त ब्लॉक कर्मचारी,आंगनबाड़ी कार्यकता, आशा वर्कर तथा बडी़ संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई के साथ छोटे बच्चों का अन्नप्रशान भी कराया। कार्यक्रम का संचालन धनंजय मिश्रा ने किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 15, 2026 12:20:400
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 15, 2026 12:19:250
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 15, 2026 12:19:060
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 15, 2026 12:18:310
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 15, 2026 12:17:300
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 15, 2026 12:17:070
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 15, 2026 12:16:460
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 15, 2026 12:15:100
Report
0
Report
1
Report
1
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 15, 2026 12:06:490
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 15, 2026 12:06:40Saharanpur, Uttar Pradesh:हैदराबाद के भड़काऊ भाईजान अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर सीएम योगी को चैलेंज किया है...और इस बार हिजाब, लाउडस्पीकर और नॉनवेज पर सीधी चुनौती दी है हालांकि ओवैसी की एंट्री से यूपी का चुनाव और दिलचस्प हो सकता है
0
Report