बिजली विभाग की लापरवाही या सिस्टम फेल? करंट से लाइनमैन की दर्दनाक मौत
कुशीनगर।जिले के हाटा क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही ने एक परिवार को उजाड़ दिया। 11 हजार वोल्ट लाइन पर कार्य करने के दौरान करंट लगने से संविदा लाइनमैन अमरजीत सिंह की दर्दनाक मौत हो गई।घटना सिंहपुर क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां अमरजीत ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, लाइनमैन ने शटडाउन लेने के बाद ही काम शुरू किया था,लेकिन अचानक 11 हजार वोल्टेज की सप्लाई चालू हो गई और वह करंट की चपेट में आ गए।करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।गंभीर रूप से झुलसे अमरजीत को सीएचसी हाटा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वार्ड 20 गोपालनगर मदरहा निवासी अमरजीत हाटा 33 केवीए बिजली विभाग में तैनात थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|