icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
272153
Kripa shankar bhattKripa shankar bhattFollow15 Feb 2026, 11:24 am

लोकल कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का मिले एक मौका-विनोद कुमार शुक्ला

Bansi, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के चेतिया स्थित बाबा मोती सागर शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के लोकगायकों का उत्साह बर्धन कार्यक्रम (संस्कृत कार्यक्रम समारोह) का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा नेता व समाज सेवी अशोक त्रिपाठी ने हिस्सा लियाविशेष रूप से ग्राम बिहरा निवासी गायक आकाश शुक्ला, दुर्गेश विश्वकर्मा,भजन गायक रामऔतार पाण्डेय, गायिका रूपा गुप्ता एवम अन्य कलाकार शामिल रहे, कार्यक्रम में लोकगाथाओं की प्रस्तुती वेहद सुन्दर एवं अतुलनीय रही आए हुए श्रद्धालुओं का इन कलाकारों ने मन मोह लिया। कार्यक्रम के आयोजक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि गावों में बड़ी बड़ी प्रतिभाएं है, लेकिन संसाधन एवं बेहतर प्लेटफार्म ना मिलने से संकुचित एवम असहज महसूस करते है, लेकिन सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने प्रतिभा का लोहा मनवाने का काम करते है, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक के माध्यम से कम संसाधनों में भी लोगो तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण माध्यम मिलने से खुशी भी है कार्यक्रम में सुंदरम शुक्ला, सुरेंद्र पाण्डेय, मनोज बाजपेई , अमन त्रिपाठी, अरुण दुबे, शुभम दुबे, शशिकांत आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0
0
Report
Pinewz
272153
Kripa shankar bhattKripa shankar bhattFollow15 Feb 2026, 10:59 am

आकांक्षी ब्लॉक को विकास को और ले जाने के लिए विकास की योजनाओं पर जोर

Bansi, Uttar Pradesh:आकांक्षी ब्लॉक को विकास को और ले जाने के लिए विकास की योजनाओं पर जोर सिद्धार्थनगर जिले के आकांक्षी ब्लॉक खेसरहा में संपूर्णता अभियान-2, डीएम के निर्देश पर तय मानक शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। खेसरहा ब्लॉक नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आकांक्षी ब्लॉक खेसरहा में अपूर्ण मानकों को शीघ्र पूरा करने के उद्देश्य से संपूर्णता अभियान-2 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से तय लक्ष्यों की साप्ताहिक समीक्षा और टीम बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। खेसरहा ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम शिवशरणप्पा जीएन,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष, डीडीओ राजमणि वर्मा, सीएमओ डा. रजत कुमार चौरसिया, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार के साथ अधिकारी की मौजूदगी में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह ने विभाग वार उपलब्धियां पर प्रकाश डाला और शेष मानकों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के समय से पंजीकरण, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, टीवी जांच तथा 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर प्राथमिकता से कार्य करने की बात कही।डीएम ने कम वजन वाले बच्चों की संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए टीम के रुप में कार्य करने व आशा वर्कर्स से डायरी मेंटेन रखने की बात पर जोर दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष ने काला नमक चावल के प्रोत्साहन पर फोकस किया।बीईओ नीरज कुमार सिंह ने विद्यालयों में बालिका शौचालयों के पूर्ण होने की बात बताई। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, वी जीराम जी, पशुपालन, श्रम, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूह तथा बाल विकास विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण, पेयजल व्यवस्था और रोजगार के अवसरों को लेकर भी जागरूक किया गया ।इस दौरान सीएचसी अधीक्षक सुजीत कुमार पाण्डेय, प्रधान संघ अध्यक्ष शिवेंद्र धर द्विवेदी के अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख तुफैल अहमद,प्रधान लखपति लोधी, घनश्याम लोधी, अनिल कुमार पासवान, अनिल चौधरी, दुर्गा प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि गणेश राय,शिवकुमार सहित समस्त ब्लॉक कर्मचारी,आंगनबाड़ी कार्यकता, आशा वर्कर तथा बडी़ संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई के साथ छोटे बच्चों का अन्नप्रशान भी कराया। कार्यक्रम का संचालन धनंजय मिश्रा ने किया।
0
0
Report
Pinewz
272153
Kripa shankar bhattKripa shankar bhattFollow15 Feb 2026, 10:40 am

गांव पहुंचे पर ग्रामीणों ने मुंबई के नगर सेवक का फूलमालाओं से हुआ स्वागत

Bansi, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी विधानसभा क्षेत्र के बेलगड़ा गांव निवासी अरशद चौधरी मुंबई के वसई- विरार वार्ड संख्या 19 से नगर सेवक का चुनाव जितने के बाद गांव पहुंचने पर गांव वालों ने पटाखा फोड़कर, फूल माला पहनकर, मिठाई खिलाकर गाजे बाजे के साथ स्वागत किया।अरशद चौधरी मुंबई से चुनाव जीतने के बाद प्रथम आगमन पर गांव में खुशी की लहर और ग्रामीणों ने अपने नेता को पाकर खुशी जाहिर की। 14 वर्ष पूर्व अरशद चौधरी के पिता जान मोहम्मद रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई निकले थे जान मोहम्मद के दो बेटे और चार बेटियों में चौथे नंबर पर अरशद चौधरी रहे। गांव से जमीनी नाता होने के नाते अरशद चौधरी गांव से अपना लगाव रखने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने गांव के ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपने गांव की तरक्की और विकास के लिए हर संभव मदद करता रहूंगा। वैसे भी इनके गांव लोग मुंबई में अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं। अरशद चौधरी की शादी बस्ती जनपद के तिवरा गांव में हुई थी।इनके पास दो संताने हैं एक लड़का और एक लड़की है ।राजनीति में सक्रिय होने के साथ-साथ मुंबई के नालासोपारा में गरीबों की मदद, बेसहारा को आवास,बिजली पानी जैसी समस्याओं को हमेशा जनता के बीच रहते थे। उसी का परिणाम रहा कि आज बहुजन विकास आघाड़ी पार्टी ने टिकट दिया और जनता ने मुझे नगरसेवक का बना दिया। इस खुशी के मौके पर सहबान,तुफैल,पवन सिंह उर्फ टीटी,आदर्श चौधरी,कल्लू पांडे,हारून,रजा हुसैन,अहमद रजा, अख्तर हुसैन, शोहराब अली, अतहर आदि ने स्वागत किया।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
272153
Kripa shankar bhattKripa shankar bhattFollow24 Jan 2026, 05:17 am

महाराजा सुहेलदेव की जयंती बड़े धूमधाम से मनाइ गई

Bansi, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की 1027वीं जयंती बांसी विधानसभा क्षेत्र के गोनहाताल पश्चिम चौराहे पर हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर महान योद्धा को नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायती राज विभाग मंत्री पीआरओ गंगाराम राजभर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि गंगाराम राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा थे, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध संघर्ष कर देश और समाज की रक्षा की। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। आज के युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
0
0
Report
Pinewz
272153
Kripa shankar bhattKripa shankar bhattFollow21 Jan 2026, 06:13 am

पुलिस कातिल की कर रही तलाश, हत्या होने से सनसनी

Bansi, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जनपद के उसका थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत बैरवा नानकार का टोला ताल भिरौनी गांव के निवासी चंद्रवली उम्र 48 वर्ष की खून से लथपट लाश सड़क किनारे पड़ी थी. चंद्रबली की पत्नी संगीता देवी पति के घर पर न पहुंचने पर ढूंढने निकली तभी बंधे से गांव पर आने वाली सड़क के किनारे चंद्रबली की लाश पड़ी थी। मृतक की पत्नी ने ग्रामीणों को सूचना दी मौके पर गांव वाले पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची शव का पंचनामा कराया पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई। पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया ।ग्रामीण से लेकर हर जगह हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग हो रही हैं।उसका थाना प्रभारी निरीक्षक हरिकृष्ण उपाध्याय की टीम ने संगीता देवी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर हत्यारे की तलाश में जुटी गई सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद पुलिस क्षेत्राधिकारी रोहिणी यादव व विश्वजीत शौर्य के साथ के डॉग स्क्वाड व एसएसबी की टीम हत्यारे की तलाश में गेहूं के खेत से घर तक तलाश शुरू की। गांव के ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है।वही लोग प्रशासन से उम्मीद लगाए हुए हैं कि मृतक पत्नी सहित पांच बच्चों को छोड़कर इस दुनिया से चला गया है जो अभी नाबालिक हैं। सूचना मिलने पर कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही वह जिले के कई नेता परिजनों को संतान देने पहुंचे और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की।
0
0
Report
Advertisement
Back to top