Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Chandauli232111

चकरघट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियानों में 30 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Kaustum KeshariKaustum KeshariMar 02, 2026 11:07:02
Naugarh, Uttar Pradesh:चंदौली जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरघट्टा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 30 लीटर कच्ची शराब जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नौगढ़ तहसील क्षेत्र के झरियां जंगल के रास्ते 20 लीटर कच्ची शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर चकरघट्टा पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, जहां से रमेश चेरो (35 वर्ष, निवासी गंगापुर) और मुन्ना खरवार (45 वर्ष, निवासी झरिया) को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में, एक अन्य मुखबिर की सूचना पर पडहवां क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बलराम यादव (31 वर्ष, निवासी पडहवां) के पास से 10 लीटर महुआ की कच्ची शराब बरामद हुई। उन्हें भी मौके से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद, उपनिरीक्षक लाल बहादुर, हेड कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल प्रमोद कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
0
comment0
Report
Chandauli232111

नौगढ़ के मधुपुर मार्ग पर पिकअप–सीएनजी ऑटो की जोरदार टक्कर, 14 लोग घायल, चालक फरार

Kaustum KeshariKaustum KeshariFeb 21, 2026 11:17:45
Naugarh, Uttar Pradesh:चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र के मधुपुर मार्ग पर चोर मरवा के समीप शनिवार को पिकअप और सीएनजी ऑटो की टक्कर में लगभग 14 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीएनजी ऑटो को पीछे से जोधा टक्कर मार दिया, जिससे सीएनजी ऑटो के पर कच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और उसमें सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। वही पिकअप बोलेरो का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए सूचना मिलते ही नौगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को 5 एंबुलेंस से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां चिकित्सक डॉ. सत्या सिंह और डॉ. सुनील सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायल अचेत अवस्था में थे, जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया रेफर कर दिया गया। घायलों में गीता (8) पुत्री शन्नू निवासी नवगढ़, मोनिका (50) पत्नी छन्नू, अनीता बलवंती (55) पत्नी नन्हकू निवासी जयमोहनी, प्यासी पुत्री फूलचंद निवासी अमरा, भगवती अमली (50) पत्नी मुन्ना निवासी जयमोहनी, गिरजा (45) पुत्र रक्षा निवासी डुमरिया, गुड्डी (50) पत्नी बल्लू निवासी जयमोहनी, रंजन कुमार (25) पुत्र रघु निवासी चिकनी, संगीता (40) पत्नी संजय निवासी जयमोहनी, सरिता पत्नी राजेश निवासी जयमोहनी सहित अन्य लोग शामिल हैं। बताया गया कि सभी यात्री नौगढ़ से मधुपुर की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पिकअप चालक का खोज में जुटी है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
Chandauli232111

नौगढ़ में पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन का सख्त रुख

Kaustum KeshariKaustum KeshariFeb 19, 2026 16:41:45
Naugarh, Uttar Pradesh:चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बे में गुरुवार की शाम यातायात व्यवस्था सुधारने और आमजन को सुगम आवागमन प्रदान करने के उद्देश्य से एक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया। क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार और नौगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव ने पुलिस और पीएससी बल के साथ इसका नेतृत्व किया। अधिकारियों ने पूरे कस्बे का भ्रमण कर सड़क किनारे की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को चिह्नित किया। अभियान के दौरान, सड़क किनारे पटरियों पर दुकान का सामान फैलाकर या स्थायी-अस्थायी कब्जा करने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि अब पटरी पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में पटरी पर सामान पाए जाने या कब्जा होने पर चालान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुकानदारों और वाहन चालकों को समझाया कि सड़क और पटरियां आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिए हैं। अतिक्रमण से न केवल जाम लगता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार ने बताया कि पटरियां पैदल चलने वालों के लिए होती हैं और इन्हें खाली रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि व्यवस्था बहाल करना है। नियमों का पालन करने वालों को कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। अतिक्रमण अभियान के बाद, पुलिस बल ने नौगढ़ बाजार क्षेत्र और उन स्थलों का भी निरीक्षण किया जहां आगामी पर्व के मद्देनजर होलिका दहन किया जाता है। निरीक्षण के दौरान, सुरक्षा व्यवस्था, स्थान चयन और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस अभियान में अभय कुमार सिंह, भिगु नाथ, राजेंद्र यादव, शुभम पांडे, विशाल सिंह यादव और पीएससी बल मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Advertisement

नौगढ़ के गोलाबाद गांव के कुएं में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में मातम

Kaustum KeshariKaustum KeshariFeb 18, 2026 02:30:07
:चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के गोलाबाद गांव में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, रामेश्वर केसरी का पांच वर्षीय पुत्र हर्ष और सरोज यादव का नौ वर्षीय पुत्र अंकुश खेलते-खेलते गांव के बाहर मनवार जंगल की ओर चले गए थे। इसी दौरान पानी पीने के प्रयास में दोनों का पैर फिसल गया और वे गहरे अर्ध-निर्मित कुएं में गिर पड़े। इस घटना को बच्चों की बहनें निधी और कृति ने देखा, जो रोते-चिल्लाते गांव पहुंचीं और परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकालकर तत्काल नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. सत्य सिंह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे बच्चों को निजी वाहन से अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक जांच में पानी में डूबने की आशंका सामने आई। चिकित्सकीय टीम ने सीपीआर सहित अन्य प्रयास किए, लेकिन काफी समय तक पानी में रहने के कारण दोनों की पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर विकास मित्तल और सुरेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
0
comment0
Report
Chandauli232111

नौगढ़ में बोलेरो-बाइक की जोरदार टक्कर,युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

Kaustum KeshariKaustum KeshariFeb 16, 2026 11:50:08
Naugarh, Uttar Pradesh:चंदौली जिले के नौगढ़-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मजगाई सरहसताल निवासी 35 वर्षीय सुजीत कुमार पुत्र राधेश्याम नौगढ़ कस्बा बाजार में मेला देखने जा रहे थे। बरहवा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुजीत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मार्ग सुनसान होने के कारण काफी देर तक घायल युवक पर किसी का ध्यान नहीं गया। बाद में राहगीरों ने चीख-पुकार सुनकर गड्ढे के पास पहुंचकर युवक को गंभीर हालत में देखा और तत्काल नौगढ़ थाना को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल सुजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। वहां डॉ. सुनील सिंह ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top