Back
चूरू बजट 2026-27 ऐतिहासिक, विकास के पथ पर अग्रसर
NPNavratan Prajapat
Feb 15, 2026 12:17:30
Churu, Rajasthan
वार्षिक बजट पर राजेंद्र राठौड़ की प्रतिक्रिया, प्रेसवार्ता कर बजट को बताया ऐतिहासिक बजट, चूरू। विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू स्थित आवास पर रविवार को हॉल ही में राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट पर प्रतिक्रिया दी गई। राठौड़ ने बजट को ऐतिहासिक बजट बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जिस प्रकार प्रदेश को बजट दिया है वह ऐतिहासिक है एवं प्रदेश को विकसित प्रदेश के रास्ते पर ले जाने वाला बजट है; राठौड़ ने कहा कि पिछली सरकार की तुलना में इस बजट का आकार लगभग 42 प्रतिशत बढ़ गया है, इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलमेंट के लिए पूंजीगत व्यय के लिए 53978 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है जो 2023-24 से दुगुना है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए इस बजट में 53 प्रतिशत अधिक राशि दी गई है, इस बजट को उन्होंने किसानों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस बजट में 119408 करोड़ रुपए का कृषि के लिए प्रावधान किया गया है जो पिछले साल से लगभग 8 प्रतिशत ज्यादा है। राठौड़ ने Шेखावाटी क्षेत्र तक हथिनी कुंड से Yamuna का पानी लाने वाली परियोजना का काम जल्द शुरू होने का आश्वासन दिया। वही हर घर नल योजना में 4500 करोड़ रुपए खर्च कर 6500 नए गावों को जोड़ने को ऐतिहासिक कदम बताया। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के इस बजट से यह सिद्ध हो जाता है कि डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है। सहारण ने कहा बजट में चूरू में एलिवेटेड रोड का निर्माण कराने के लिए 130 रुपये की घोषणा, झींगा मछली पालकों को सस्ती दर बिजली उपलब्ध करवाना, Yamuna जल को शेखावाटी तक लाना, चूरू कारागृह में आधुनिक मुलाकात कक्षों का निर्माण करवाना। हवेली संरक्षण एवं बाढ़ सुरक्षा के लिए कार्य करना महत्वपूर्ण है। सहारण ने कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो नेता कह रहे हैं कि चूरू को क्या मिला, उन सब को इस बजट को ध्यान से पढ़ना चाहिए. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने इस ऐतिहासिक बजट के लिए जिले को मिली विभिन्न विकास योजनाओं के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण का माला पहनाकर अभिन्नदन किया तथा उनका आभार जताते हुए कहा कि सम्पूर्ण जिले को जिस प्रकार इस ऐतिहासिक बजट में महत्व मिला है उसके लिए भाजपा परिवार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वित्त मंत्री दीया कुमारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण के प्रति आभार व्यक्त करता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 15, 2026 13:49:330
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 15, 2026 13:49:240
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 15, 2026 13:49:050
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 15, 2026 13:48:510
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 15, 2026 13:48:120
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 15, 2026 13:47:550
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 15, 2026 13:47:100
Report
ADAnup Das
FollowFeb 15, 2026 13:45:360
Report
21
Report
0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowFeb 15, 2026 13:33:540
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 15, 2026 13:33:380
Report
KCKumar Chandan
FollowFeb 15, 2026 13:33:030
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 15, 2026 13:32:55Noida, Uttar Pradesh:जम्मू, जम्मू-कश्मीर | CRPF के जवान आज ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए।
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 15, 2026 13:32:210
Report