Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mainpuri205001

मैनपुरीः एंटी करप्शन की कार्रवाई से नाराज लेखपालों ने सदर तहसील में किया विरोध प्रदर्शन

Jan 04, 2025 11:13:46
Mainpuri, Uttar Pradesh

आज मैनपुरी के सदर तहसील में लेखपालों ने अपने ऊपर हो रहे एंटी करप्शन की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। लेखपालों ने कहा कि इस कार्रवाई को पूर्ण रूप से बंद किया जाए। इस दौरान लेखपालों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत की सभा में एक लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने जबरदस्ती पकड़ लिया। इसको लेकर जिले के सभी तहसीलों पर लेखपाल प्रदर्शन कर कार्रवाई वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 16, 2026 02:50:36
Azamgarh, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। ब्रेजा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर बलरामपुर पुलिस चौकी घायल युवक को अस्पताल भेजवाये। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। कप्तानगंज क्षेत्र के निवासी अभिषेक गुप्ता देर रात ब्रेजा कार से घर जा रहे थे; उसी समय इस दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली से पीछे से टक्कर हो गई, कार का बायाँ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक्टर ट्राली से अलग हो गया। एयरबैग खुलने से युवक की जान बची, जबकि वह घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती किया गया है।
100
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 16, 2026 02:48:35
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाली महिला सुरक्षा सखियों का सम्मान किया गया। करीब 20 सुरक्षा सखियों को दुपट्टा पहनाकर, उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन नीमकाथाना जीआरपी थाने में किया गया, थानाधिकारी श्रीचंद जाखड़ की अध्यक्षता में। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्याधर शर्मा रहे। कार्यक्रम का आयोजन रींगस की पवन गैस एजेंसी के तत्वावधान में और शेखावाटी पत्रकार संस्थान की प्रेरणा से किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिला सुरक्षा सखियां रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की मदद करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। वे बुजुर्ग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाने-उतारने में सहायता करती हैं और यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी करती हैं। समाज सेवा की भावना से किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है।
155
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 16, 2026 02:48:04
47
comment0
Report
Advertisement
Back to top