icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
471311
NarendrkumardixitNarendrkumardixitFollow30 Apr 2026, 06:31 pm

एस डी एम अखिल राठौर की अनूठी पहल किसानो को नकल के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे बिजावर के चक्कर

Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा एंकर -बड़ामलहरा में नवागत एस डी एम अखिल राठौर ने पदभार सम्हालते ही नए नए नवाचार करना प्रारंभ कर दिए है जिससे राजस्व अनुभाग अंतर्गत शीघ्र ही लोगों को सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे जिसके तहत उन्होंने सन 2000 के पूर्व का बड़ामलहरा तहसील का हस्तलिखित रिकॉर्ड जो बिजावर तहसील में संधारित है जिसकी नकल के लिए बड़ामलहरा क्षेत्र के किसानो को बिजावर तहसील के चक्कर लगाने पड़ते है उक्त रिकार्ड को टीम गठित कर बड़ामलहरा तहसील में लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है जिससे अब क्षेत्र के किसानो को समय व पैसों की बचत के साथ अनावश्यक परेशानी से निजात मिलेगी बाइट -अखिल राठौर एस डी एम बड़ामलहरा
0
0
Report
Pinewz
471311
NarendrkumardixitNarendrkumardixitFollow29 Apr 2026, 04:33 pm

एस डी एम अखिल राठौर ने उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा एंकर -बड़ामलहरा एस डी एम अखिल राठौर ने राजस्व अनुभाग अंतर्गत गेहूं खरीदी के लिए बनाए गए उपार्जन केंद्रों में से मंडी परिसर व कृष्णा वेयर हॉउस उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया जहाँ उन्होंने किसानो को को दी जाने वाली व्यवस्थाओ के साथ खरीदे जा रहे गेंहू की गुणवत्ता आद्रता, तौल पत्रक, कांटा वारदाना हम्माली आदि का बारीकी से निरीक्षण किया इसके साथ उन्होंने परिवहन ठेकेदारों को समय सीमा के अंदर खरीदे गए गेंहू को भंडारण केंद्र तक पहुंचाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए बाइट -अखिल राठौर एस डी एम
0
0
Report
Pinewz
471311
NarendrkumardixitNarendrkumardixitFollow29 Apr 2026, 03:57 pm

आँगनबाड़ी केंद्रों का नीति आयोग टीम ने किया निरीक्षण

Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन- बड़ामलहरा एंकर -बड़ामलहरा एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना अंतर्गत दिल्ली से आयी नीति आयोग की टीम दधीचि इंद्रोनिया ने अर्बन क्षेत्र की मुंगवारी एवं बड़ामलहरा नगरीय क्षेत्र की 11 बी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया जो लगातार समूचे छतरपुर जिले की विभिन्न परियोजनाओं अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का पिछले दो दिन से निरीक्षण कर रहे है निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बाल विकास विभाग द्वारा कार्यकर्ता हेमलता दीक्षित सहित केंद्र में मौजूद धात्री महिलाओं किशोरी बालिकाओं से आँगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी ली साथ ही 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को केंद्र राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जाना एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित टीकाकरण दवा वितरण कॉउसलिंग की जानकारी लेते हुए लोगों से सामुदायिक जनभागीदारी के माध्यम से स्वस्थ्य एवं सशक्त भारत 2047 के लिए आँगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ने की अपील भी की निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक अरुण प्रताप सिंह जिला पंचायत से ऋषि सर, के आलावा बिजावर सी डी पी ओ राजकुमार बागरी, सीमा पटेल पर्यवेक्षक सुगंधी जैन, प्रिया नगाइच,किशोर परामर्श दाता गोस अहमद मौजूद रहे बाइट - दधीचि इंद्रोनिया नीति आयोग दिल्ली
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
471311
NarendrkumardixitNarendrkumardixitFollow29 Apr 2026, 05:29 am

मृत शिक्षक की जनगणना में लगाई ड्यूटी प्रशासन पर उठे सवाल

Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन- बड़ामलहरा मध्यप्रदेश एंकर -मामला बड़ामलहरा राजस्व अनुभाग के घुवारा तहसील अंतर्गत प्रशासनिक लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मृत शिक्षक के नाम पर जनगणना की ड्यूटी लगाई गई है जानकारी के अनुसार, संबंधित शिक्षक हरिश्चंद्र जैन माध्यमिक शिक्षक का निधन दिनांक 15अप्रैल 2023 में हो चुका है , इसके बावजूद विभागीय सूची में उनका नाम शामिल कर उन्हें जनगणना की जिम्मेदारी सौंपी गई है । इस घटना से विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कर्मचारी जीवित ही नहीं है, तो उसकी ड्यूटी कैसे निर्धारित कर दी गई। यह न केवल लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि रिकॉर्ड अपडेट न होने की बड़ी चूक भी दर्शाता है। इस मामले को लेकर जिम्मेवार अधिकारी कोई प्रतिक्रिया नही दे रहे है।
0
0
Report
Pinewz
471311
NarendrkumardixitNarendrkumardixitFollow27 Apr 2026, 06:11 pm

संतो ने गौ भक्तों के साथ तहसीलदार को सौंपा प्रार्थना पत्र

Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा एंकर -संतो द्वारा चलाये जा रहे देश व्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान अंतर्गत महंत मोहित दास जी की अगुवाई में संतो गौ भक्तों क्षेत्र वासियो एवं नगर वासियो ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम तहसीलदार रंजना यादव को हस्ताक्षर युक्त प्राथर्ना पत्र सौंपा उक्त प्रार्थना पत्र में गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने एवं गौ संरक्षण एवं गोचर बोर्ड की स्थापना की प्रमुख मांग सहित अन्य मांगे भी शामिल की गई प्रार्थना पत्र सौंपने वालों में आर एस एस, भाजपा, कॉंग्रेस सनातनी हिंदू, गौ भक्त सहित क्षेत्र व नगर के लोग शामिल रहे बाइट -महंत मोहित दास जी रामबाग हनुमान बाग मंदिर आश्रम बड़ामलहरा
0
0
Report
Advertisement
Back to top