icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
273164
Amit SrivastavAmit SrivastavFollow33m ago

मेस में काम देखने वाले युवक के साथ केक काटना 6 पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी,सभी निलंबित जांच जारी

Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज के नौतनवा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार परिसर स्थित पुरानी पुलिस चौकी का है,जिसमें एक युवक केक काटता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। पड़ताल में सामने आया कि वीडियो में नजर आने वाला युवक पहले अड्डा बाजार की पुरानी चौकी में प्राइवेट कर्मचारी के तौर पर मेस का काम देखता था। बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के चलते उसकी गतिविधियां बढ़ने लगीं। इसी को देखते हुए चौकी प्रभारी की ओर से उसे चौकी से अलग कर दिया गया था। इसके बाद युवक के एक दोस्त ने पुलिसकर्मियों के साथ केक काटने का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि बाद के समय में युवक राजनीतिक संगठनों से भी जुड़ गया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया और 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। हालांकि,वीडियो पुराना बताया जा रहा है और पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही निलंबित पुलिसकर्मियों की भूमिका और उन्हें मिलने वाली राहत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Pinewz
273164
Amit SrivastavAmit SrivastavFollow7 Jul 2026, 05:47 am

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ा नौतनवा,वृक्ष बारात बनी आकर्षण का केंद्र

Ram Nagar, Uttar Pradesh:नौतनवा में वन महोत्सव-2026 के तहत "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान के अंतर्गत सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग की उत्तरी चौक रेंज ने 'वृक्ष बारात' निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज से निकली वृक्ष बारात में विधायक ऋषि त्रिपाठी,नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने पौधरोपण किया। सभी ने लोगों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।
0
0
Report
Pinewz
273164
Amit SrivastavAmit SrivastavFollow5 Jul 2026, 04:42 pm

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में पुलिस इलेवन बनी चैंपियन,मीडिया इलेवन को 7 विकेट से हराया

Ram Nagar, Uttar Pradesh:नौतनवा महंत अवेद्यनाथ मिनी स्टेडियम बरवाकला में आयोजित मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में पुलिस इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मीडिया इलेवन को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। टीम की ओर से अमित त्रिपाठी ने सबसे उपयोगी पारी खेलते बिना आउट हुए हुए 37 रन बनाए और दो विकेट भी लिए उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट बैट्समैन चुना गया। जबकि अरविंद त्रिपाठी ने नॉटआउट हुए 21 रन बनाए,106 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस इलेवन ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और केवल 7.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पुलिस इलेवन की इस जीत में पंकज सरोज की नाबाद 60 रन की विस्फोटक पारी निर्णायक साबित हुई। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।गेंदबाजी में अनीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में मात्र 15 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सतीश को उनके बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के लिए बेस्ट फील्डर तथा विवेक यादव को शानदार विकेटकीपिंग के लिए बेस्ट विकेटकीपर चुना गया।समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार रहे जबकि विशिष्ठ अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह रहे । मैच आयोजक प्रतिनिधि ग्राम प्रशासक अशुतोष सिंह ने सबसे पहले पुलिस और मीडिया के खिलाड़ियों को सम्मानित किए । मैच के समापन के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी वसंत सिंह ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। अतिथियों ने खिलाड़ियों के खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।मुकाबले का सफल संचालन अंपायर शाबी जाफरी एवं अभिषेक जोशुआ ने किया,जबकि अबान जाफरी ने स्कोरर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।मैच में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी खेल का भरपूर आनंद लिया। आयोजन समिति ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के सफल आयोजन का विश्वास जताया। इस दौरान नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा समेत परसा मालिक थानाध्यक्ष विवेक सिंह और बरगदवा थानाध्यक्ष के साथ तमाम पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
273164
Amit SrivastavAmit SrivastavFollow2 Jul 2026, 11:17 am

अड्डा चौकी प्रभारी की तत्परता से दो घंटे में लापता दो किशोरियां सकुशल बरामद

Mahuawa Adda, Uttar Pradesh:महराजगंज नौतनवा थाना क्षेत्र के रामनगर रेहरवा टोले से घर छोड़कर चली गई दो किशोरियों को पुलिस ने सूचना मिलने के करीब दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार रामनगर टोला रेहरवा निवासी कंचना पत्नी इंद्रेश ने डायल- 112 के माध्यम से सूचना दी कि उनकी पुत्रियां शिवकन्या 17 और शिवनंदनी 16 घर से कहीं चली गई हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अखिलेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ के बाद दोनों किशोरियों की तलाश शुरू की।पुलिस ने करीब दो घंटे के भीतर दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि दोनों सगी बहने है और उनके पिता द्वारा शराब के नशे में मारपीट किए जाने से नाराज होकर वे घर छोड़कर चली गई थीं। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों किशोरियों को उनके माता-पिता की सुपुर्दगी में सौंप दिया।सीओ बसंत सिंह ने बताया लापता दोनों किशोरियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया,बरामदगी टीम में चौकी प्रभारी अखिलेश यादव के साथ कांस्टेबल राहुल यादव,कांस्टेबल प्रीतम,कांस्टेबल रामप्रीत एवं कांस्टेबल प्रभार शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement
Back to top