Back
Lakhimpur Kheri262802blurImage

शाहजहांपुर - एडीएम ने पुवायां तहसील पहुंचकर औचक निरीक्षण किया

Valjeet Singh
Apr 24, 2025 06:32:36
Gola, Uttar Pradesh
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने पुवायां तहसील पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एडीएम अरविंद कुमार ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) और तहसीलदार के न्यायालयों का जायजा लिया। उन्होंने न्यायालय की प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की। इसके साथ ही, उन्होंने राजस्व अमीनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें उन्होंने राजस्व वसूली से संबंधित विस्तृत जानकारी ली।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|