262701
Lakhimpur Kheri: बढ़ने लगा ठंड का प्रकोप, घने कोहरे के चलते अलर्ट जारी
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी जिले में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। शाम होते ही तापमान गिरने लगता है और ग्रामीण इलाकों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर धीरे-धीरे चलते नजर आ रहे हैं। कोहरे और शीतलहर के चलते लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिले के अधिकांश इलाके कोहरे की चादर में ढके हुए हैं। प्रशासन ने घने कोहरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनिल विज के आश्वासन से हरियाणा बिजली कर्मी फिर से हड़ताल वापस لینے को राजी
Chandigarh, Chandigarh:ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आश्वासन के बाद बिजली कर्मचारियों ने वापिस ली तीन दिवसीय हड़ताल 11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल वापस, अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर दिया भरोसा बिजली कर्मचारियों से सरकार की सकारात्मक बातचीत, अनिल विज के आश्वासन पर हड़ताल वापस समानांतर बिजली कंपनी के लाइसेंस, एग्री डिस्कॉम, स्मार्ट मीटर समेत मांगों पर आश्वासन के बाद बिजली कर्मचारियों का हड़ताल से कदम पीछे चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों एवं संघों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत एवं सकारात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के उपरांत यूनियनों की संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल वापिस लेनेे की घोषणा की। बैठक में ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के प्रबंध निदेशक डॉ. आदित्य दहिया, उत्तर व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम सिंह, तथा विभिन्न बिजली निगमों के वरिष्ठ अधिकारी तथा ऊर्जा विभाग के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संयुक्त एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी तीन प्रमुख मांगों एग्री डिस्कॉम के गठन, समानांतर निजी बिजली कंपनी को लाइसेंस दिए जाने तथा स्मार्ट मीटर लगाने-को लेकर ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद उन्होंने प्रस्तावित हड़ताल वापिस लेने का निर्णय लिया है। "मैं जो कह रहा हूं कि हमने विरोध किया है और विरोध करता हूं" - विज गुरुग्राम-नूंह क्षेत्र में समानांतर लाइसेंस के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने स्पष्ट किया कि ऊर्जा विभाग ने इस प्रस्ताव का शुरू से ही विरोध किया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से दर्ज किए गए इस विरोध संबंधी फाइल की स्वीकृति भी उनके स्तर से ही दी गई थी। श्री विज ने कहा कि हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) एक स्वायत्त संस्था है तथा समानांतर लाइसेंस के लिए आवेदन आयोग के समक्ष किया गया है। इसमें ऊर्जा विभाग की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने बताया कि मुझे जो कह रहा हूं कि हमने विरोध किया है और विरोध करता हूं। श्री विज ने स्पष्ट किया कि इसके संबंध में हम अपील भी कर सकते हैं क्योंकि हमने इसका विरोध किया है, हम इसके हक में नहीं हैं। एग्री डिस्कॉम के गठन संबंध में हितधारकों के साथ बात की जाएगी - विज एग्री डिस्कॉम के गठन के संबंध में श्री विज ने कहा कि यद्यपि मुख्यमंत्री द्वारा बजट भाषण में इसकी घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक विभागीय स्तर पर इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई प्रारंभ नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर उनकी मुख्यमंत्री के साथ भी अभी तक कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। लेकिन भविष्य में यदि इस पर किसी भी प्रकार की कोई बात होगी तो इस संबंध में हितधारकों के साथ बात की जाएगी। स्मार्ट मीटर को लगाने के लिए प्रीपेड व पोस्टपेड का विकल्प उपभोक्ताओं हेतु खुला रहेगा - विज स्मार्ट मीटर परियोजना पर स्थिति स्पष्ट करते हुए ऊर्जा मंत्री ने बताया कि वर्तमान समय में स्मार्ट मीटरों की खरीद के लिए कोई नया टेंडर जारी नहीं किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर को लगाने के लिए प्रीपेड व पोस्टपेड का विकल्प उपभोक्ताओं हेतु खुला रहेगा। प्रस्ताव शीघ्र ही रेशनलाईजेशन कमीशन को भेजा जाएगा - विज बैठक में चारो बिजली निगमों में विभिन्न पदों के गठन व पुनः सृजन के सबंध में यूनियन के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि इस संबंध में एक प्रस्ताव शीघ्र ही रेशनलाईजेशन कमीशन को भेजा जाएगा तथा इस मामले को जल्द से जल्द करवाने के लिए ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कमीशन को अनुरोध किया जाए कि समयबद्ध तरीके से इस प्रक्रिया को सम्पन किया जाए। इसी प्रकार, बैठक में ऑनलाइन स्थानातंरण नीति पर भी यूनियन के पदाधिकारियों ने ऊर्जा का मंत्री का धन्यवाद किया, क्योंकि ऊर्जा मंत्री ने जूनियर इंजीनियर से नीचे के तकनीकी पदों की ट्रांसफर ऑनलाइन स्थानातंरण नीति से फिलहाल बाहर रखने के निर्देश दिए। मैडीकल कैशलेस सुविधा व मैडीक्लेम सुविधा के संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ होगी बातचीत- विज ऐसे ही, विभिन्न श्रेणियों के पदों की पदोन्नति के संबंध में रोस्टर रजिस्टर के तहत नियमों के अंतर्गत पदोन्नति करने के निर्देश मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार, मैडीकल कैशलेस सुविधा व मैडीक्लेम सुविधा के संबंध में यूनियन के पदाधिकारियों को मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में संबंधित स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ एक बैठक कर बिजली विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को रखा जाएगा। रिस्क भत्ता, बिजली निगमों में डीसी रेट के तहत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के मुदों पर हुई चर्चा - विज बैठक में बिजली निगमों में डीसी रेट के तहत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के मुदों पर श्री विज ने कहा कि ऐसे सभी विभिन्न कर्मचारियों को विभिन्न पदों के तहत एचकेआरएन के समान्तर रेट दे दिए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए विभाग की ओर से सरकार/मुख्य सचिव को केस भेजा जाए। बैठक में कर्मचारियों को रिस्क भत्ता देने पर भी चर्चा की गई जिस पर श्री विज ने यूनियन पदाधिकारियों को अवगत कराया कि विभिन्न जोखिम-भरे कार्य करने वाले कर्मचारियों को रिस्क भत्ता मिलना चाहिए और इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो निर्धारित अवधि के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। इसी प्रकार, इलैक्ट्रिसिटी भत्ता पर भी चर्चा की गई, जिस पर श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि देश भर के सभी राज्यों के बिजली निगमों द्वारा दिए जाने वाले इलैक्ट्रिसिटी भत्ता का इस मामले में अध्ययन किया जाए और अगली बैठक में इस मामले को विस्तृत रूप से रखा जाए। इसके अतिरिक्त ऑन-ड्यूटी मृत्यु अथवा दुर्घटना की स्थिति में मिलने वाले एक्स-ग्रेशिया लाभों को बिना 5 साल नौकरी की शर्त पर लागू करने के निर्देश भी श्री विज ने अधिकारियों को दिए। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि इस बारे में एक प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। जूनियर इंजीनियरों की पदोन्नति में 35 प्रतिशत कोटा को 50 प्रतिशत कोटा बढ़ाने के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई- विज बैठक के दौरान एचएसईवी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से रखे गए जूनियर इंजीनियरों की पदोन्नति में 35 प्रतिशत कोटा को 50 प्रतिशत कोटा बढ़ाने के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिस पर श्री विज ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में अध्ययन किया जाएगा, और कर्मचारी प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए जाएँगें। इसी प्रकार, एसोएिशन की ओर से काडर स्पेसिफिक एसीपी देने के संबंध में भी मुददा रखा गया है जिस पर भी ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस बारे में मामला विभाग की आंतरिक कमेटी में रखा जाएगा और इस पर विस्तार से अध्ययन किया जाएगा और कर्मचारी प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए जाएंगें। इन मुददों की चर्चा व श्री विज द्वारा दिए गए আশ्वासन के बाद एचएसईवी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने प्रस्तावित हडताल वापिस ले ली। बैठक में एएचपीसी वर्कर्स यूनियन, हिसार के चेयरमैन श्री देवेन्द्र हुडडा, हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा से श्री बिजेंद्र बराड़, श्री यशपाल देशपाल, श्री राजेंद्र राणा, श्री रविंद्र धनखड़, एचएसईवी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु धनखड़, महासचिव विपिन भारद्वाज, विपिन भारद्वाज, कृष्णपाल, प्रदीप कुमार, विकास, पंकज कुमार, अमन कुमार सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों एवं यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे。0
0
Report
शिरूर की आंगनवाड़ी में जादू-टोना अफवाह पर पुलिस ने किया कड़ा सुरक्षा आश्वासन
Shirur, Maharashtra:शिरूर नगरपरिषदेच्या जुन्या इमारतीजवळ असलेल्या एका अंगणवाडीच्या आवारात भानामतीचा, म्हणजेच जादूटोणासदृश प्रकार घडल्याची धक्कादायक घटना समोर आली आहे. या प्रकारामुळे अंगणवाडीत येणारी लहान मुले आणि त्यांच्या पालकांमध्ये प्रचंड भीतीचे वातावरण पसरले आहे. घटनेची माहिती मिळताच शिरूर पोलीस ठाण्याचे पोलीस निरीक्षक विनोद पाटील यांनी पथकासह तातडीने घटनास्थळी धाव घेत पाहणी केली. यासोबतच नगरपरिषदेच्या सभापती सुनीता पोटे, आयेशा सय्यद, अंधश्रद्धा निर्मूलन समितीच्या प्रतिनिधी आणि स्थानिक कार्यकर्त्यांनी घटनास्थळी भेट दिली. भानामतीसारख्या कोणत्याही अफवांवर किंवा जादूटोण्यावर विश्वास ठेवू नका आणि अजिबात घाबरू नका, असे आवाहन प्रशासनाने आणि अंनिसने नागरिकांना केले आहे. दरम्यान, परिसरात सुरक्षा वाढवून अशा अफवा पसरवणाऱ्यांवर कडक लक्ष ठेवण्याचे आश्वासनही प्रशासनाकडून देण्यात आले आहे.0
0
Report
उदयपुर ट्रैवल एसोसिएशन ने रात्रि 12 बजे से सेवाएं बंद करने की घोषणा की
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर ट्रैवल एसोसिएशन की सामूहिक बैठक में ट्रैवल व्यवसाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के बाद संगठन ने बड़ा एवं निर्णायक निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने घोषणा की है कि सोमवार रात्रि 12 बजे से ही उदयपुर का संपूर्ण ट्रैवल व्यवसाय अनिश्चितकालीन रूप से बंद रहेगा और ट्रैवल बसों का चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान सभी ट्रैवल कार्यालय बंद रखने और बसों का संचालन पूरी तरह रोकने का निर्णय लिया गया है। उदयपुर ट्रैवल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने कहा कि यह निर्णय किसी एक व्यक्ति अथवा किसी एक व्यवसायी का निर्णय नहीं है, बल्कि ट्रैवल व्यवसाय से जुड़े समस्त व्यवसायियों की सामूहिक भावना और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ट्रैवल व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों, सम्मान और अधिकारों से जुड़े विषयों को लेकर संगठन लंबे समय से अपनी बात रखता आया है। वर्तमान परिस्थितियों में सामूहिक रूप से यह निर्णय लेना आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि “आज रात्रि 12 बजे से ट्रैवल एसोसिएशन से जुड़े सभी कार्यालय बंद रहेंगे और ट्रैवल बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यह केवल बसों के पहिए रोकने का निर्णय नहीं है, बल्कि ट्रैवल व्यवसाय से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की आवाज, सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर खड़े होने का निर्णय है।” सिंघवी ने कहा कि उदयपुर का ट्रैवल व्यवसाय शहर के पर्यटन एवं परिवहन क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हजारों परिवार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। ऐसे में व्यवसाय से जुड़े विषयों का समाधान संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से होना आवश्यक है। संगठन का उद्देश्य अपनी मांगों एवं समस्याओं की ओर संबंधित पक्षों का ध्यान आकर्षित करना है。 एसोसिएशन अध्यक्ष पारस सिंघवी ने सभी ट्रैवल व्यवसायियों से अपील करते हुए कहा कि संगठन के इस निर्णय को सफल बनाने के लिए सभी व्यवसायी एकजुटता के साथ संगठन के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे ट्रैवल समाज की सामूहिक लड़ाई है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्णय के तहत आज मध्यरात्रि से सभी ट्रैवल कार्यालय बंद रहेंगे तथा ट्रैवल बसों का संचालन अनिश्चितकालीन रूप से बंद रखा जाएगा। संगठन ने सभी सदस्यों से अनुशासन एवं एकजुटता बनाए रखते हुए सामूहिक निर्णय का पालन करने का आह्वान किया है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में 150 बच्चों के साथ चेस टूर्नामेंट 2026 का आयोजन
Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) शतरंज की बिसात पर 150 बच्चों ने रणनीति और हुनर दिखाया; Galileo Galilei चैस टूर्नामेंट-2026 का आयोजन, राजस्थान समेत चार राज्यों से खिलाड़ी हनुमानगढ़ जंक्शन में उत्कर्ष चैस क्लब की ओर से चैस टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में राजस्थान के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और कर्नाटक से आए करीब 150 बच्चों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सुबह 8.30 बजे शुरू हुआ शतरंज का यह मुकाबला शाम करीब 6 बजे तक चला। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का आयोजन ओपन और अंडर-13 वर्ग में किया गया। विजेता एवं अन्य प्रतिभागियों को निर्धारित पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शतरंज को बच्चों के मानसिक विकास और एकाग्रता के लिए उपयोगी खेल बताया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं था। युवाओं को शतरंज से जोड़ने, हनुमानगढ़ को नशामुक्त बनाने और शहर को हराभरा करने का संदेश देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।0
0
Report
उन्नाव पीटीसी में नया फैसला, जानिये ताजा अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:उन्नाव पीटीसी0
0
Report
जोशीमठ-नीति मार्ग पर तबाही: बादल फटने से वैली ब्रिज गिरा, यातायात बंद
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:जोशीमठ-नीति मार्ग पर तमक के पास बादल फटने की घटना से बड़ा नुकसान सामने आया है। तेज बहाव के कारण वैली ब्रिज पूरी तरह ढह गया, जिससे यह मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। घटना के बाद से बॉर्डर एरिया की आवाजाही भी पूरी तरह बंद कर दी गई है। इस दौरान सीमा सड़क संगठन (BRO) का एक कर्मचारी, हवलदार पंकज, लापता हो गया है। हवलदार पंकज, मेजर वीके सोनी के चालक थे और उनकी तलाश जारी है। मेजर वीके सोनी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि वे सभी लोग साइट से लौटकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान तमक नाले के ऊपर अचानक भारी मात्रा में पानी आता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए सभी लोग अपने वाहन छोड़कर जान बचाने के लिए भागे। अधिकांश लोग पहाड़ी की ओर भागे, लेकिन उनका चालक पंकज सड़क की ओर भाग गया और तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद से प्रशासन और संबंधित एजेंसीं अलर्ट मोड पर हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है, जबकि लोगों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग पर यात्रा न करें और पूरी सतर्कता बरतें।0
0
Report
Advertisement
नाना पटोले ने महाराष्ट्र में महिलाओं की सुरक्षा और कृषि घोटालों पर सरकार पर बरसे
Bhandara, Maharashtra:नाना पटोले - फास्ट टॅग कोर्टात निकाल लावून त्या नराधमाला फाशीची शिक्षा द्यावी... प्रशासनाचा दबाव गुन्हेगारनावर संपलेला आहे.... मुंबई मध्ये देखील महिला मुली सुरक्षित नाही. सावित्रीबाई फुलेंच्या महाराष्ट्रामध्ये महिलांवरील अत्याचार वाढले आहे.... आम्ही नेहमी विधानसभेत प्रश्न लावून धरतो तरी सरकार गंभीर नाही.... महाराष्ट्रात ४५ हजार मुली महिला गायब आहेत त्यांचा पत्ता नाही.... भंडाऱ्याचे पालकमंत्री राज्याचे गृहराज्यमंत्री तरी त्यांच्या पालक जिल्ह्यात अशा घटना घडतात.... राज्याचे गृहमंत्री नागपूरला राहतात त्यांच्या शहरात देखील अशा घटना घडतात.... पुण्यामध्ये 55 दिवसात फाशीची शिक्षा दिली तसंच भंडाऱ्याच्या प्रकरणात सरकारने करावा - भंडारा जिल्ह्यात १० हजार मॅट्रिक टन खत उपलब्ध आहेत. पण शेतकरी कृषी केंद्रावर जातो २६५ रुपयांची बॅग ५०० रुपयात विकली जाते.. या महाराष्ट्रात शेतकऱ्यांना लुटलं जाते. कृषी केंद्रावर चाललेल्या काळाबाजार सरकारनी कारवाही कारवाई..... जिल्ह्यात मोठ्या प्रमाणात बोगस खत आली.... त्यात २१ नमुने फेल ठरले आहेत. बियाणे खत मातीच विकत असतील, बियाणी नकली विक्री होत आहे.... शासन प्रशासनाने जाग होऊन शेतकऱ्यांवर होणारा अंतर दूर करावा.... - जिल्ह्यात धान, मक्का खरेदी झाले तरी अद्यापही पैसे शेतकऱ्यांना मिळाले नाही... প্রশাসनाने आठ दिवसात शेतकऱ्यांचे पैसे दिले नाही तर आम्ही मोठा आंदोलन उभारू -*नाना पटोले* *मोदी - शरद पवार भेट* प्रधानमंत्री यांना भेटणं काही चुकीच माही. पण महिलांना पुढे करून डीलिमिटेशन बिल पुढे करत आहे.. आम्हाला महिला आरक्षणाला विरोध नाही... डीलिमिटेशन च्या नावाने संविधानाच्या आर्टिकल १६, १७, यांना कमजोर करण्याचा काम आहे... जर मतदार संघ वाढले तर किती खर्च होणार यात जनतेच्या पैशाची लूट होणार आहे. आणि त्या साठी संविधानिक व्यवस्था संपवण्याचा काम सुरू आहे.... *लक्षण हाके* महाराष्ट पेटवण्यासाठी हे सुरू झाले आहे. सर्व समाजाला आश्वासन दिलं आहे. या सरकारने केलेली फसवेगिरी समोर आली आहे. प्रसाद लाड किंवा जरांगे, लक्षण हाके एक दुसऱ्यांच्या विरुद्ध बोलण्यासाठी हे सरकार करत आहे....0
0
Report
बिनसर जंगल में बाघ की मौजूदगी से अल्मोड़ा में वन्यजीव गतिविधियों में तेज हुआ चौकसी
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा के बिनसर के घने जंगल में बाघ की मौजूदगी ने वन्यजीवों की बदलती गतिविधियों की ओर ध्यान खींचा है। टीआरसी के पास कार से गुजर रहे पर्यटकों की नजर बाघ पर पड़ी तो उन्होंने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। पर्यटकों का बनाया वीडियो वन विभाग तक पहुंचा तो विभाग ने भी बिनसर में लगाए गए ट्रैप कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू की। ट्रैप कैमरों की रिकॉर्डिंग में भी बाघ की चहलकदमी दर्ज मिली। पर्यटकों के कैमरे और वन विभाग के ट्रैप कैमरों में बाघ की मौजूदगी दर्ज होने के बाद अब उसकी आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि बाघ बिनसर में लगातार मौजूद है या आसपास के जंगलों से होकर यहां पहुंच रहा है। वीओ1- डीएफओ सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने बताया कि बिनसर में बाघ की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। पर्यटकों द्वारा बनाए गए वीडियो की वह पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन विभाग के ट्रैप कैमरों में भी बीते कुछ दिनों में बाघ की गतिविधियां दर्ज हुई हैं। बाघ की लगातार निगरानी की जा रही है। अल्मोड़ा शहर और आसपास के आबादी वाले क्षेत्रों में बाघ की मौजूदगी आम तौर पर कम देखने को मिलती है। रामनगर, मोहान और उनसे जुड़े तराई-भाबर के वन क्षेत्र बाघों के प्रमुख इलाकों में शामिल हैं, जहां बड़े वन क्षेत्र और शिकार की उपलब्धता उनके लिए अधिक अनुकूल है। पहाड़ के दूसरे वन क्षेत्रों में भी बाघ की आवाजाही होती है, लेकिन अल्मोड़ा शहर के आसपास इसका दिखाई देना सामान्य नहीं माना जाता।0
0
Report
पांडुआ में अवैध गोवंश तस्करी के विरुद्ध रातभर कार्रवाई: 6 गिरफ्तार, 30 गोवंश बरामद
Chinsurah, West Bengal:পান্ডুয়ায় বেআইনি গরু পাচার রুখতে বড়সড় অভিযান, গ্রেফতার ৬, উদ্ধার ৩০টি গরু ও ৭টি মোষ। বেআইনি গবাদি পশু পাচার রুখতে রাতভর অভিযান চালিয়ে বড়সড় সাফল্য পেল পান্ডুয়া থানার পুলিশ। তিনটি আলাদা জায়গা থেকে তিনটি চারচাকা গাড়ি বাজেয়াপ্ত করার পাশাপাশি গ্রেফতার করা হয়েছে ৬ জনকে। উদ্ধার হয়েছে ৩০টি গরু ও ৭টি মোষ। পুলিশ সূত্রে জানা গেছে, রবিবার রাতে পান্ডুয়া থানা এলাকার বিভিন্ন প্রান্তে নাকা চেকিং ও তল্লাশি অভিযান চালানো হয়। সেই সময় হরাল হাটতলা সংলগ্ন এলাকা, নিয়ালা জিটি রোড এবং আলাসিন ২৩ নম্বর রোড থেকে তিনটি টলি গাড়ি আটক করে পুলিশ। গাড়ি তিনটি থেকে মোট ৬ জনকে গ্রেফতার করা হয়। ধৃতরা হলেন নিয়ালা পশ্চিম পাড়ার বাসিন্দা শেখ আনিসুল হক ওরফে শেখ বাপ্পা, সরাই কুল্টির বাসিন্দা বিশ্বনাথ রায় ওরফে ছোটু, তাঁ báবটলার বাসিন্দা রঞ্জিত মন্ডল ওরফে টাকি, বেনেপাড়া রথতলার বাসিন্দা ওম প্রকাশ সাউ, সিবা বাগ এবং মুটুকপুরের বাসিন্দা স্বরূপ ঘোষ ওরফে মোটা। পুলিশ জানিয়েছেন, বাজেয়াপ্ত করা গাড়িগুলো থেকে মোট ৩০টি গরু ও ৭টি মোষ উদ্ধার করা হয়েছে। আপাতত উদ্ধার হওয়া গবাদি পশুগুলি পান্ডুয়া থানার হেফাজতে রয়েছে। ধৃত ৬ জনকে সোমবার চুঁচুড়া আদালতে পেশ করা হয়েছে বলে জানিয়েছেন পান্ডুয়া থানার পুলিশ। ঘটনার তদন্ত শুরু হয়েছে। উল্লেখ্য, গত কয়েকদিন আগে পান্ডুয়া থানার পুলিশ ১৫ টি গবাদি পশু বাজেয়াপ্ত করেছিল। পরে চুঁচুড়া আদালতের চিফ জুডিসিয়াল ম্যাজিস্ট্রেটের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডের সিংভূমের চাকুলিয়ায় ধান্য ফাউন্ডেশন গোশালা’য় এ পাঠানো হয়।0
0
Report
Advertisement
पुष्पा स्टाइल विरोध: झारखंड के छात्र न्याय की मांग पर सड़कों पर
Noida, Uttar Pradesh:मैं 'पुष्पा स्टाइल' में विरोध करने आया हूँ। मुझे बताया गया कि बड़े-बड़े एक्टर और इन्फ्लुएंसर इस विरोध को समर्थन देने के लिए जंतर-मंतर पहुँचे थे। ये लोग भी छात्र हैं, हमें भेदभाव नहीं करना चाहिए... यह मामला राष्ट्रीय मीडिया तक पहुँचना चाहिए और इन छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों की माँगें मान लेते हैं। सरकार को भी इन छात्रों की माँगें मान लेनी चाहिए। झारखंड के छात्र झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं, जब तक न्याय नहीं मिल जाता...0
0
Report
Hanumangarh में जेल भरो आंदोलन: किसान-मजदूरों ने बस डिपो के पास सड़क जाम
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) किसान-मजदूरों ने की बस डिपो के पास सड़क जाम,आज प्रस्तावित था विभिन संगठन का जेल भरो आंदोलन,इससे पहले हनुमानगढ़ धानमंडी में किसान-मजदूरों की हुई बड़ी सभा,जेल भरो आंदोलन को लेकर जुटी भारी भीड़, हनुमानगढ़ में राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसान-मजदूर संगठनों ने केन्द्र सरकार की कथित किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन और सीटू के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान और मजदूर जंक्शन धानमंडी में एकत्र हुए। यहाँ सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने बस डिपो के सामने सड़क पर चक्का जाम कर सांकेतिक गिरफ्तारी दी। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी अलर्ट रही। चक्का जाम और गिरफ्तारी से पहले जंक्शन की धानमंडी में किसान-मजदूरों की सभा आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में आंदोलनकारी शामिल हुए। वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों, खेत मजदूरों, श्रमिकों, युवाओं और आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। वक्ताओं ने कृषि संकट, बढ़ती लागत, किसानों की कर्जग्रस्तता, ग्रामीण रोजगार की कमी और श्रमिक अधिकारों से जुडे मुद्दों पर केन्द्र सरकार को घेरा।0
0
Report
डिंडोरी की बारिश ने 7 करोड़ सड़क की पोल खोल दी, पुल खतरे में
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में बारिश ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल दिया है, तीन साल पहले मुख्य मार्ग से कुसेरा गांव तक करीब 7 करोड़ रूपये की लागत से 12 किमी लम्बाई की सड़क बनाई गई थी लेकिन धमनी गांव के पास पुल का एक हिस्सा पूरी तरह धाराशाई हो गया है, वही सड़क का मलवा किसानों के खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया है, नाकामी छुपाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जिम्मेदार लीपापोती करने में जुट गए हैं, इसके अलावा इसी मार्ग के भुरका गांव के पास बना पुल भी ज़रٓजर होने के कगार पर है,0
0
Report
Advertisement
JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी दिखावा, CBI जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते की CID द्वारा गिरफ्तारी महज दिखावे की है। हेमंत सरकार विनय चौबे की तरह इन्हें भी बिना चार्जशीट दाखिल किए डिफॉल्ट बेल दिलाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देगी। छात्रों की मांग सिर्फ JPSC तक सीमित नहीं है। JSSC की सहायक आचार्य, CGL, उत्पाद सिपाही और PGT जैसी परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली कर नौकरियां बेची गई है। सरकार यदि वास्तव में कार्रवाई करना चाहती है, तो JPSC के तीनों सदस्यों के साथ-साथ JSSC-CGL परीक्षा के दौरान आयोग में जिम्मेदार तत्कालीन अधिकारियों नीरज सिन्हा और सुधीर गुप्ता तथा अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अपने पास रखने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी विनोद की भी गिरफ्तारी करे। साथ ही JSSC के प्रभारी चेयरमैन IAS प्रशांत कुमार को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए व पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच का आदेश दिया जाए।0
0
Report
किसानों के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन: MSP कानूनी गारंटी, कर्जमाफी और दिल्ली कूच का ऐलान
Jaipur, Rajasthan:किसानों ने जताया आक्रोश, राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, MSP से लेकर कर्जमाफी तक... मांगों का पिटारा, 26 नवंबर को दिल्ली कूच का ऐलान नोट - विजुअल और बाइट अटैच पीटीसी जयपुर राजस्थान सहित देशभर में आज किसान केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतरे... संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और कलेक्टरों के जरिए राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा। किसानों ने MSP की कानूनी गारंटी... किसानों की कर्जमाफी... किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों की वापसी... बिजली और श्रम कानूनों से जुड़े मुद्दे सहित कई मांगों का पिटारा रखा। आज आक्रोश प्रदर्शन कर किसानों ने साफ कर दिया है कि यह महज शुरुआत है। किसानों ने 26 नवम्बर को दिल्ली कूच का भी ऐलान किया है। अखिल भारतीय किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को देशभर में आक्रोश प्रदर्शन किया गया। किसानों ने प्रदर्शन के दौरान जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टरों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि साल 2021 में किसान आंदोलन खत्म कराने के दौरान केंद्र सरकार की ओर से जो लिखित आश्वासन दिए गए थे... उनमें से कई मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। किसानों ने समझौते की मांगों को पूरा करने की मांग के साथ ही भारत-अमेरिका मुक्त Trade समझौते का भी विरोध किया है। कई जगह किसानों की विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी देने की भी जानकारी सामने आई है। जयपुर में भी बड़ी संख्या में किसान खासाकोठी पर एकत्र हुए। खासाकोठी से कलेक्ट्रेट तक किसानों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। किसानों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक डॉ संजय माधव का कहना है कि 10 अगस्त का यहprogramme केवल राजस्थान तक सीमित नहीं है... बल्कि देशभर के गांवों, कस्बों, ब्लॉक, जिला मुख्यालय और शहरों में किसानों और मजदूरों की ओर से प्रदर्शन किया गया है। अगली कड़ी में 17 अगस्त के बाद स्थानीय सांसदों और विधायकों को ज्ञापन दिया जाएगा... मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष को भी मांगपत्र सौंपा जाएगा... और इसके बाद 26 नवंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है। राजस्थान में जयपुर समेत कई जिलों में प्रदर्शन हुआ... वहीं सीकर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू में किसानों की ओर से गिरफ्तारी देने की भी बात सामने आई है। बाइट - डॉ संजय माधव, संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा। किसानों के इस आंदोलन के केंद्र में सबसे बड़ा मुद्दा है... 2021 के किसान आंदोलन के बाद सरकार की ओर से किए गए कथित लिखित आश्वासनों को लागू करने की मांग। संयुक्त किसान मोर्चा का आरोप है कि किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने किसानों से कई मुद्दों पर आश्वासन दिए थे। किसानों का कहना है कि कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ... लेकिन MSP की कानूनी गारंटी समेत कई प्रमुख मांगें अभी भी लंबित हैं। यही वजह है कि एक बार फिर किसान संगठन सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की रणनीति बना रहे हैं। ग्राफिक्स इन किसानों की 8 बड़ी मांगें 1. सभी फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी 2. किसानों की व्यापक कर्जमाफी 3. किसान आत्महत्या पीड़ित परिवारों को मुआवजा 4. चारों श्रम संहिताओं वापस लेने की मांग 5. मनरेगा को मजबूत करने की मांग 6. बिजली निजीकरण विधेयक वापस लेने की मांग 7. भूमि अधिकारों की रक्षा 8. भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध ग्राफिक्स आउट इस आंदोलन को सिर्फ किसानों तक सीमित नहीं बताया गया है। मांगपत्र में कृषि मजदूरों और औद्योगिक श्रमिकों से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं। चारों श्रम संहिताओं को वापस लेने... सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम 42 हजार रुपये प्रतिमाह वैधानिक मजदूरी तय करने... और मनरेगा को मजबूत करने की मांग की गई है। मनरेगा में सालाना 200 दिनों के रोजगार और कम से कम 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की मांग भी रखी गई है। यानी किसान संगठन इस आंदोलन के जरिए किसान, मजदूर, ग्रामीण गरीब और बेरोजगारी-महंगाई जैसे मुद्दों को एक साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बाइट - डॉ. संजय "माधव" संयुक्त किसान मोर्चा राजस्थान संयोजक जयपुर के अलावा राजस्थान के दूसरे जिलों में भी किसानों के प्रदर्शन किए हैं। सीकर... हनुमानगढ़... बीकानेर... चूरू समेत कई जगहों पर किसानों ने प्रदर्शन किया। कुछ जगह किसानों की ओर से गिरफ्तारी देने की बात भी सामने आई है। यानी संयुक्त किसान मोर्चा इस आंदोलन को केवल प्रतीकात्मक प्रदर्शन के तौर पर नहीं देख रहा... बल्कि इसे आगे बड़े आंदोलन की शुरुआत बता रहा है। किसानों के इस प्रदर्शन का राजनीतिक असर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों से पहले किसान संगठनों का यह आंदोलन राजनीतिक दलों के लिए भी चुनौती बन सकता है। किसानों के मुद्दे ग्रामीण राजस्थान में हमेशा चुनावी राजनीति का बड़ा आधार रहे हैं। ऐसे में MSP, कर्जमाफी, महंगाई, बेरोजगारी और ग्रामीण रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर अगर आंदोलन आगे बढ़ता है... तो इसका असर आने वाले स्थानीय चुनावों में राजनीतिक रूप से पड़ सकता है।0
0
Report
धर्मशाला में भाजपा की तिरंगा यात्रा, FIR वापस लेने की मांग तेज
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:धर्मशाला में भाजपा धर्मशाला ग्रामीण और शहरी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा से पहले कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश सरकार पर भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठी FIR दर्ज करने का आरोप लगाया। भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकारी महामंत्री शुभम सूद ने कहा कि प्रदेश सरकार चुने हुए विधायकों के खिलाफ झूठी FIR दर्ज कर रही है और उनके खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर से प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है। शुभम सूद ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जिलाध्यक्ष के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जा रहा है, जिसमें धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ दर्ज FIR को तुरंत वापस लेने की मांग की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार धर्मशाला के विकास कार्यों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के मुद्दे को भी उठाया। उनका आरोप था कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक 30 करोड़ रूपये की राशि जमा नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कई बार धर्मशाला आए, लेकिन इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि देश के लोकतंत्र और संविधान की गरिमा का सम्मान किया जाए तथा चुने हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज कथित झूठी FIR वापस ली जाए। वहीं, नगर निगम धर्मशाला के मेयर शमशेर नेहरिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा एकता, अखंडता और राष्ट्रीयता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाल रही है। शमशेर नेहरिया ने प्रदेश सरकार पर भाजपा विधायकों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुधीर शर्मा सहित अन्य भाजपा विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही हैं और जमीनों की पैमाइश करवाई जा रही है। उन्होंने इसे लेकर भाजपा की ओर से कड़ा विरोध जताया। मेयर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में धर्मशाला में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में जाने पर बजट की कमी की बात कही जाती है। नगर निगम में भी स्टाफ की कमी है और कर्मचारियों के तबादलों के बाद उनकी जगह नए कर्मचारी नहीं भेजे जा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने प्रदेश सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने, धर्मशाला के विकास कार्यों को गति देने और भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज कथित झूठी FIR वापस लेने की मांग उठाई है।0
0
Report
Advertisement
