Back
पत्नी ने 40 हजार में पति की हत्या कराई; तीनों आरोपी गिरफ्तार
GPGYANENDRA PRATAP
Mar 21, 2026 18:01:45
Unnao, Uttar Pradesh
स्लग- पत्नी ने 40 हजार रूपये सुपारी देकर पति की कराई हत्या।
एंकर - खबर, उन्नाव से है जहां , तीन दिन पहले गेहूँ के खेत में रक्तरंजित हालत में मिले युवक की हत्या का अब पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पति के अवैध संबंधों व घरेलू कलह से परेशान पत्नी ने दो युवकों को 40 हजार की सुपारी देकर अपनी मौजूदगी में हत्या करवा दी और शव को गेहूं के खेत में छिपाकर दोनों सुपारी किलर के साथ भाग गई । SSP जेपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने SOG व सर्विलांस टीम की मदद से हत्या आरोपी पत्नी व दो सुपारी किलर को गिरफ्तार कर खुलासा किया है । आरोपियों को जिला कारागार भेजा गया है । FIR दर्ज कर पुलिस की जांच जारी है।
Vo- अजगैन कोतवाली क्षेत्र के थानखेड़ा गांव के रहने वाले श्रीकांत लोधी 17 मार्च की शाम घर से लापता हो गए, वहीं परिजनों ने 18 मार्च को अजगैन कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। 19 मार्च को UP 112 पर सूचना आई की राजेश यादव निवासी चमरौली थाना अजगैन जनपद उन्नाव के खेत में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर अजगैन कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई । पुलिस शिनाख्त में शव श्रीकांत का निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर PM कराया और जांच शुरू की। म्रतक की मां सुन्दारा की तहरीर पर FIR दर्ज कर पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो पुलिस को चौकानें वाले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हांथ लगे, वहीं SSP जेपी सिंह ने SOG व सर्विलांस टीम को खुलासे में लगाया । साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सुखरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की । पुलिस की पूछताछ में सुखरानी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है । सुखरानी ने बताया कि मैं पति से परेशान थी । जिसका सम्बन्ध किसी दूसरी महिला से था जो आये दिन शराब के नशे में मेरे साथ व मेरे बच्चों के साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर अंकित यादव व मोहित सिंह से संपर्क कर पति को जान से मारने की बात कही। हत्या के लिए अंकित यादव व मोहित सिंह से 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ । 17 मार्च को रात करीब 8.30 बजे श्रीकांत को लेकर चमरौली गांव निवासी राजेश यादव के गेहूँ के खेत के पास लेकर पहुंची । जहां पर पहले से मौजूद मोहित सिंह व अंकित यादव ने मेरे सामने मेरे पति श्रीकांत उर्फ जंगली के दोनों हाथ पीछे के तरफ करके कपडे से बाँध दिये और हत्या कर दी। घटनास्थल से फरार हो गए । साजिशकर्ता सुखरानी ने बताया कि हत्या की वारदात के बाद दोनों को 40 हजार की रकम देकर वहां से चली गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्नाव जिला कारागार भेज दिया है पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 हजार से ज्यादा की नगदी व मोबाइल बरामद किए हैं।
बाईट- टीबी सिंह, सीओ पुरवा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 19:01:320
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 21, 2026 19:01:030
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 21, 2026 19:00:390
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 21, 2026 19:00:190
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowMar 21, 2026 18:45:14827
Report
936
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 18:16:161097
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 21, 2026 18:16:04953
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 21, 2026 18:15:53937
Report
1092
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 21, 2026 18:15:14959
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 21, 2026 18:01:581004
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 21, 2026 18:01:231066
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 21, 2026 18:01:14959
Report