Back
फिरोजाबाद में मुठभेड़: बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार; हथियार बरामद
PKPREMENDRA KUMAR
Mar 21, 2026 18:45:14
Firozabad, Uttar Pradesh
मुठभेड़ यूपी के फिरोजाबाद में बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ है। पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना उत्तर पुलिस ने बच्ची को गलत नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को महज 6 घंटे के भीतर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद फरमान निवासी नैनी ग्लास, असरफ गंज गली नंबर 7, थाना रसूलपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने एक साथी अलीशान के साथ मिलकर एक बच्ची को फल खिलाने का लालच देकर कमरे में ले जाने का प्रयास किया था। इस मामले में वादी की तहरीर पर थाना उत्तर में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बच्चू बाबा सरस्वती मंदिर के पीछे प्रकाश नगर क्षेत्र में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
824
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 19:01:321031
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 21, 2026 19:01:03967
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 21, 2026 19:00:39924
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 21, 2026 19:00:191070
Report
1008
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 18:16:161099
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 21, 2026 18:16:04956
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 21, 2026 18:15:531039
Report
1098
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 21, 2026 18:15:141004
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 21, 2026 18:01:581060
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 21, 2026 18:01:451085
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 21, 2026 18:01:231066
Report