Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

बूंदी के राजपुरोहित परिवार की 300 वर्ष पुरानी गणगौर परंपरा आज भी जीवित

PCPranay Chakraborty
Mar 21, 2026 18:16:04
Noida, Uttar Pradesh
बूंदी में 300 साल पुरानी गणगौर आज भी जीवित, राजपुरोहित परिवार निभा रहा परंपरा बूंदी: जहां एक ओर बूंदी में ऐतिहासिक कारणों के चलते गणगौर का उत्सव सीमित दायरे में सिमट गया है, वहीं कुछ परिवार आज भी इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। राजपुरोहित परिवार से का घर इसका प्रमुख उदाहरण है, जहां करीब 300 साल पुरानी गणगौर आज भी स्थापित है और पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। परिवार की महिलाओं ने बताया कि उनके यहां पीढ़ियों से गणगौर की पूजा की परंपरा चली आ रही है, जिसे आज भी पूरी निष्ठा के साथ निभाया जा रहा है। हालांकि, समय के साथ इस उत्सव का स्वरूप बदल गया है और अब यह केवल दो दिनों तक ही सीमित रह गया है, लेकिन आस्था में कोई कमी नहीं आई है। गणगौर के अवसर पर घर में विशेष पूजन किया जाता है, जिसमें आसपास की महिलाएं भी शामिल होती हैं। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर की पूजा की जाती है और धार्मिक गीतों के साथ माहौल भक्तिमय बना रहता है। बूंदी में जहां एक ऐतिहासिक हादसे के कारण गणगौर का सार्वजनिक उत्सव फीका पड़ गया, वहीं ऐसे परिवार आज भी इस परंपरा को संजोए हुए हैं। यह न केवल उनकी आस्था का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सांस्कृतिक विरासत भी है। इस तरह, बूंदी में गणगौर का पर्व भले ही सीमित रूप में मनाया जा रहा हो, लेकिन कुछ घरों में इसकी परंपरा आज भी उतनी ही मजबूत और जीवित है, जो शहर की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही है। हादसे के बाद 400 साल से फीका पड़ा बूंदी का यह पर्व राजस्थान को त्योहारों की धरती कहा जाता है, जहां हर पर्व पूरे उल्लास और परंपरा के साथ मनाया जाता है। लेकिन बूंदी में एक ऐसा लोकपर्व है, जिसकी चमक एक दर्दनाक हादसे के बाद आज तक फीकी पड़ी हुई है। हम बात कर रहे हैं गणगौर की, जिसे बूंदी राजपरिवार आज भी पारंपरिक रूप में नहीं मनाता। करीब 300-400 साल पहले हुई एक घटना ने इस परंपरा को पूरी तरह बदल दिया। आज भी यह पर्व सीमित दायरे में ही सिमटा हुआ है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RRRakesh Ranjan
Mar 21, 2026 19:01:32
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा: हादसे के बाद फैली अफवाह पर बवाल, 13 गिरफ्तार मथुरा, ।मथुरा के कोसी थाना क्षेत्र में हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 13 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। घटना का विवरण मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि कल रात्रि कोसी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें फर्सा बाबा की मृत्यु हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने हादसे के संबंध में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी थी। अफवाह और बवाल दुर्घटना के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर भ्रामक अफवाहें फैलाई गईं। इसके परिणामस्वरूप आक्रोशित भीड़ ने नेशनल हाईवे (NH) को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस और वाहनों पर पथराव किया गया।स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए दंगाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने अब तक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा, बाहरी क्षेत्र के रहने वाले दक्ष चौधरी नामक व्यक्ति को भी उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने क्षेत्र में आकर अफवाह फैलाई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। वर्तमान स्थिति प्रशासन ने क्षेत्र में सेक्टर स्कीम लागू कर दी है। पुलिस और मजिस्ट्रेट निरंतर क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों की पुष्टि किए कोई भी पोस्ट साझा न करें।किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। एसएसपी श्लोक कुमार सोर्स मथुरा पुलिस
123
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Mar 21, 2026 19:01:03
Raigarh, Chhattisgarh:तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड निवासी मुख्य आरोपी मार्शल संगा को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस को 19-20 मार्च की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना पर थाना तमनार पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान खेत में काम कर रहे दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि मार्शल संगा को गिरफ्तार कर लिया गया।जांच में पुलिस को दो अलग-अलग खेतों में बड़े पैमाने पर अफीम की फसल मिली। मौके से कुल 60,326 अफीम के पौधे (वजन 2,877 किलोग्राम) जब्त किए गए। वहीं आरोपी के ठिकाने से 3.02 किलोग्राम तैयार अफीम भी बरामद की गई। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 2 करोड़ 5 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह झारखंड के खूंटी जिले का रहने वाला है और अपने साथियों इमानवेल भेंगरा व सीप्रियन भेंगरा के साथ मिलकर अवैध खेती कर रहा था। इस संबंध में उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।मौके पर आबकारी, एफएसएल, कृषि और राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची, जहां एफएसएल जांच में फसल को अफीम की पुष्टि की गई। राजस्व टीम ने बताया कि संबंधित जमीन पांच अलग-अलग खसरों में दर्ज है।मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत धारा 8 (बी), 18 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
159
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 21, 2026 19:00:39
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: हादसे के बाद फैल गई अफवाह पर बवाल, 13 गिरफ्तार मथुरा में कोसी थाना क्षेत्र में हुई एक दुखद सड़क दुर्घटना के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 13 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। घटना का विवरण मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि कल रात्रि कोसी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें फर्सा बाबा की मृत्यु हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने हादसे के संबंध में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी थी। अफवाह और बवाल दुर्घटना के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर भ्रामक अफवाहें फैलाई गईं। इसके परिणामस्वरूप आक्रोशित भीड़ ने NH को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस और वाहनों पर पथराव किया गया। स्थिति को बिगाड़ता देख पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए दंगाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने अब तक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा, बाहरी क्षेत्र के रहने वाले दक्ष चौधरी नामक व्यक्ति को भी उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने क्षेत्र में आकर अफवाह फैलाई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। वर्तमान स्थिति प्रशासन ने क्षेत्र में सेक्टर स्कीम लागू कर दी है। पुलिस और मजिस्ट्रेट निरंतर क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों की पुष्टि किए कोई भी पोस्ट साझा न करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें。 एसएसपी श्लोक कुमार
168
comment0
Report
PSPramod Sharma
Mar 21, 2026 19:00:19
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत पर बागेश्वर महाराज का बड़ा बयान, दोषियों को फांसी देने की मांग गौ तस्करी को रोकने के दौरान गौ-रक्षक फरसा बाबा की मृत्यु पर बागेश्वर महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने फरसा बाबा की हत्या की है, उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए। बागेश्वर महाराज इन दिनों माता रानी की साधना में लीन हैं। शनिवार शाम जब वे भक्तों को दर्शन देने के लिए मंच पर पहुंचे, तब उन्होंने इस घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्हें फरसा बाबा की हत्या की सूचना मिली,महाराज ने फरसा बाबा को एक समर्पित गौ-रक्षक बताते हुए कहा कि उनके जैसा गौ-रक्षक नहीं था। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, विशेष रूप से फांसी दी जाए। इस दौरान महाराज ने कहा कि यदि कोई हिंदू, हिंदुत्व और सनातन के लिए आवाज उठाता है, तो उसे धमकियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं,महाराज ने भावुक होते हुए कहा कि फरसा बाबा की घटना बेहद दुखद है, उन्हें कुचलकर दर्दनाक तरीके से मार दिया गया। उन्होंने बालाजी से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें,उन्होंने आगे कहा कि फरसा बाबा जैसे सनातन योद्धा विरले होते हैं। अगर हम स्वयं हिंदुत्व के लिए नहीं लड़ सकते, तो कम से कम जो इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ खड़े होना चाहिए।
102
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Mar 21, 2026 18:45:14
Firozabad, Uttar Pradesh:मुठभेड़ यूपी के फिरोजाबाद में बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ है। पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना उत्तर पुलिस ने बच्ची को गलत नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को महज 6 घंटे के भीतर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद फरमान निवासी नैनी ग्लास, असरफ गंज गली नंबर 7, थाना रसूलपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने एक साथी अलीशान के साथ मिलकर एक बच्ची को फल खिलाने का लालच देकर कमरे में ले जाने का प्रयास किया था। इस मामले में वादी की तहरीर पर थाना उत्तर में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बच्चू बाबा सरस्वती मंदिर के पीछे प्रकाश नगर क्षेत्र में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
986
comment0
Report
Mar 21, 2026 18:31:22
950
comment0
Report
Mar 21, 2026 18:15:20
Shamli, Uttar Pradesh:रिपोर्ट..दीपक शर्मा शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में दो व्यापारियों के बीच मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने झगडे का रूप ले लिया। जहाँ दोनो ही पक्षों ने आपस में गाली गलौच करते हुए एक दूसरे पर लाठी डंडों व धारधार हथियार से वार करने का प्रयास किया। जहां एक पक्ष द्बारा तो दूसरे पक्ष पर धारधार हथियार से गर्दन पर वार एक व्यक्ति को घायल करने का आरोप लगाया है। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वही झगड़े की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फिलहाल थाने पहुंचे दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के वी,.वी.इंटर कालेज रोड का है। जहा पाइप व्यापारी व ड्रम व्यापारी की दुकान एक दूसरे के बराबर मे स्थिति है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह पाइप व्यापारी व ड्रम व्यापारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनो पक्षों के कई लोग आमने सामने आ गए और सडक पर एक दूसरे के साथ गाली गलौच करते हुए लाठी डंडे व धारधार हथियार लहराये गए। जहां वायरल वीडियो में एक युवक डंडे को जोर से फैक कर मारता हुआ नजर आ रहा है। तो दूसरा युवक हाथ मे आरी लिए दूसरे पक्ष के लोगो की जान लेने पर आमादा दिखाई दे रहा है। वही झगडें के बाद दोनो पक्ष थाने में पहुंचे। जहा दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वही इस पूरे संघर्ष में एक व्यक्ति की गर्दन पर धारदार हथियार लगने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
1094
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 21, 2026 18:15:14
Jodhpur, Rajasthan:नोट -- यह नेशनल के लिए है, जोधपुर जिले में पर्ल्स एग्रो क्रॉप लिमिटेड और ग्रुप कंपनियों द्वारा सबसे बड़े पोंजी स्कीम्स में से 2014 में मामला उजागर हुआ। बात जोधपुर जिले व फलोदी की जाए तो यहां पर दर्जनों गांवों में सैकड़ों बीघा जमीन कम्पनी एवं उनके निवेशकों व अन्य के नाम से दर्शाई गई है। लेकिन वर्तमान में बात करें तो अधिकांश जमीनों की लोकेशन ही नहीं मिलती है क्योंकि यह पूरा खेल 2014 से पहले हुआ था; ऐसे में कई जमीनों पर ना तो बोर्ड लगा है ना ही वहाँ कोई नाम है। ग्रामीणों से बातचीत हुई थी लेकिन वो भी इन जमीनों से अनजान बने हुए हैं; ऐसे में फिलहाल आज की हालत में वहाँ पर जमीनें तो नजर आती है लेकिन उनका मालिकाना हक जताने वाले कोई भी नहीं दिखते हैं। सरकारी कागजों में जमीनें कम्पनी की हो सकती हैं लेकिन मौके पर बात करते तो कई जमीनें बंजर पड़ी है तो कहीं पर झाड़ियाँ उगी गई हैं। कई जमीनें तो जिन किसानों ने बेची थीं उन्होंने ही वहाँ पर फसलें बोना शुरू कर दिया है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं। जोधपुर फलोदी, बाप, गणेश नगर, उदत, महादेव नगर, बिलाडा सहित दर्जनों गांवों में सरकारी कागज में कम्पनी के नाम से जमीने तो है लेकिन मौके पर आज भी कुछ नजर नहीं आता है। इन जमीनों पर ना तो कम्पनी का बोर्ड ना ही उनकी रखवाली करने वाला कोई गॉर्ड है; ऐसे में अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित पूर्व सीजेआई जस्टिस आरएम लोढ़ा कमेटी ही इसको लेकर निर्णय करेगी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने ही जस्टिस लोढ़ा को इसका एकमात्र कस्टोडियन बनाया – केवल वही इन सम्पत्तियों को अटैच, विक्रय या डिस्पोज कर सकती है ताकि जिन पीड़ित निवेशकों के रुपये अटैक हैं उनको रिफंड मिल सके।
961
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 21, 2026 18:01:58
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा फर्रुखाबाद के नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा ईद की खुशियां मातम में बदली गलती भले ही किसी की हो क्या उसे 9 साल की बच्ची का कोई कसूर था जिसकी मौत हुई यह समझना जरूरी कार में सवार था पूरा परिवार पति-पत्नी और तीन बच्चे घायल दो बच्चे और एक पत्नी को हायर सेंटर रेफर किया गया एक बच्चे की मौके पर मौत पति की हालत भी नाजुक रफीक अपने परिवार के साथ अपने घर जाने के लिए निकला था फर्रुखाबाद जिला अब दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बन चुका है। बरेली-इटावा राजमार्ग यानी NH-730C पर एक और भयानक हादसा हो गया। बेगनार कार ट्रैक्टर के बिजली के खंभे में जा घुसी। नौ साल की मासूम की मौत, चार घायल। यह हादसा कादरीगेट थाना क्षेत्र के पापियापुर गांव के पास हुआ। बरेली से इटावा जा रही वेगनार कार (HR-38A D4010) में चार लोग सवार थे। अंधेरे में बिना रिफ्ल्लेक्टर और लाइट के सड़क पर खड़े ट्रैक्टर के बिजली के खंभे में कार घुस गई। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही साफ दिख रही है। नौ साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। बाकी चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत नाजुक है। फर्रुखाबाद की सीमा में NH-730C पर पिछले एक साल (मार्च 2025 से मार्च 2026) में 10-15 बड़े हादसे हुए। इनमें 20-30 मौतें और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए। अंधेरा, खराब लाइटिंग और वाहनों की लापरवाही मुख्य कारण।
1005
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Mar 21, 2026 18:01:45
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग- पत्नी ने 40 हजार रूपये सुपारी देकर पति की कराई हत्या। एंकर - खबर, उन्नाव से है जहां , तीन दिन पहले गेहूँ के खेत में रक्तरंजित हालत में मिले युवक की हत्या का अब पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पति के अवैध संबंधों व घरेलू कलह से परेशान पत्नी ने दो युवकों को 40 हजार की सुपारी देकर अपनी मौजूदगी में हत्या करवा दी और शव को गेहूं के खेत में छिपाकर दोनों सुपारी किलर के साथ भाग गई । SSP जेपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने SOG व सर्विलांस टीम की मदद से हत्या आरोपी पत्नी व दो सुपारी किलर को गिरफ्तार कर खुलासा किया है । आरोपियों को जिला कारागार भेजा गया है । FIR दर्ज कर पुलिस की जांच जारी है। Vo- अजगैन कोतवाली क्षेत्र के थानखेड़ा गांव के रहने वाले श्रीकांत लोधी 17 मार्च की शाम घर से लापता हो गए, वहीं परिजनों ने 18 मार्च को अजगैन कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। 19 मार्च को UP 112 पर सूचना आई की राजेश यादव निवासी चमरौली थाना अजगैन जनपद उन्नाव के खेत में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर अजगैन कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई । पुलिस शिनाख्त में शव श्रीकांत का निकला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर PM कराया और जांच शुरू की। म्रतक की मां सुन्दारा की तहरीर पर FIR दर्ज कर पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ी तो पुलिस को चौकानें वाले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हांथ लगे, वहीं SSP जेपी सिंह ने SOG व सर्विलांस टीम को खुलासे में लगाया । साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सुखरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की । पुलिस की पूछताछ में सुखरानी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है । सुखरानी ने बताया कि मैं पति से परेशान थी । जिसका सम्बन्ध किसी दूसरी महिला से था जो आये दिन शराब के नशे में मेरे साथ व मेरे बच्चों के साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर अंकित यादव व मोहित सिंह से संपर्क कर पति को जान से मारने की बात कही। हत्या के लिए अंकित यादव व मोहित सिंह से 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ । 17 मार्च को रात करीब 8.30 बजे श्रीकांत को लेकर चमरौली गांव निवासी राजेश यादव के गेहूँ के खेत के पास लेकर पहुंची । जहां पर पहले से मौजूद मोहित सिंह व अंकित यादव ने मेरे सामने मेरे पति श्रीकांत उर्फ जंगली के दोनों हाथ पीछे के तरफ करके कपडे से बाँध दिये और हत्या कर दी। घटनास्थल से फरार हो गए । साजिशकर्ता सुखरानी ने बताया कि हत्या की वारदात के बाद दोनों को 40 हजार की रकम देकर वहां से चली गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्नाव जिला कारागार भेज दिया है पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 हजार से ज्यादा की नगदी व मोबाइल बरामद किए हैं। बाईट- टीबी सिंह, सीओ पुरवा।
1034
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 21, 2026 18:01:23
Noida, Uttar Pradesh:2103ZBJ_JDU_XPOST_R आज पटना में श्री निशांत कुमार जी ने जद(यू) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश प्रवक्ताओं तथा मीडिया पैनलिस्टों के साथ संवाद किया。 उन्होंने कहा कि ये सभी पार्टी के विचारों के सच्चे ध्वजवाहक हैं。 इन विचारों को सुनना उनके लिए नीतीश जी के राजनीतिक दर्शन को समझने की एक महत्वपूर्ण यात्रा जैसा रहा। श्री निशांत कुमार जी ने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कई वरिष्ठजनों की बातों को गंभीरता से सुना और समझा。 सभी के अदम्य एवं अद्भुत उत्साह ने उनकी वैचारिक यात्रा को नई शक्ति प्रदान की。 उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जद(यू) के विशाल परिवार को सभी मिलकर और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।इस संवाद के दौरान प्रदेश महासचिव सह जद(यू) आईटी के मुख्यालय प्रभारी श्री मनीष कुमार जी भी उपस्थित रहे。
1066
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 21, 2026 18:01:14
959
comment0
Report
Advertisement
Back to top