Back
फरसा बाबा की हत्या पर बागेश्वर महाराज बोले: दोषियों को फांसी ही सजा
PSPramod Sharma
Mar 21, 2026 19:00:19
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत पर बागेश्वर महाराज का बड़ा बयान, दोषियों को फांसी देने की मांग
गौ तस्करी को रोकने के दौरान गौ-रक्षक फरसा बाबा की मृत्यु पर बागेश्वर महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने फरसा बाबा की हत्या की है, उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
बागेश्वर महाराज इन दिनों माता रानी की साधना में लीन हैं। शनिवार शाम जब वे भक्तों को दर्शन देने के लिए मंच पर पहुंचे, तब उन्होंने इस घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्हें फरसा बाबा की हत्या की सूचना मिली,महाराज ने फरसा बाबा को एक समर्पित गौ-रक्षक बताते हुए कहा कि उनके जैसा गौ-रक्षक नहीं था। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, विशेष रूप से फांसी दी जाए।
इस दौरान महाराज ने कहा कि यदि कोई हिंदू, हिंदुत्व और सनातन के लिए आवाज उठाता है, तो उसे धमकियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं,महाराज ने भावुक होते हुए कहा कि फरसा बाबा की घटना बेहद दुखद है, उन्हें कुचलकर दर्दनाक तरीके से मार दिया गया। उन्होंने बालाजी से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें,उन्होंने आगे कहा कि फरसा बाबा जैसे सनातन योद्धा विरले होते हैं। अगर हम स्वयं हिंदुत्व के लिए नहीं लड़ सकते, तो कम से कम जो इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ खड़े होना चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
918
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 19:01:321056
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 21, 2026 19:01:03989
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 21, 2026 19:00:39949
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowMar 21, 2026 18:45:141089
Report
1010
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 18:16:161099
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 21, 2026 18:16:04956
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 21, 2026 18:15:531059
Report
1099
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 21, 2026 18:15:141028
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 21, 2026 18:01:581064
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 21, 2026 18:01:451085
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 21, 2026 18:01:231066
Report