Back
तमनार में अवैध अफीम खेती: मार्शल संगा गिरफ्तार, 60,326 पौधे और 2,877 किलोग्राम जब्त
SYSHRIPAL YADAV
Mar 21, 2026 19:01:03
Raigarh, Chhattisgarh
तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड निवासी मुख्य आरोपी मार्शल संगा को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस को 19-20 मार्च की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना पर थाना तमनार पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान खेत में काम कर रहे दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि मार्शल संगा को गिरफ्तार कर लिया गया।जांच में पुलिस को दो अलग-अलग खेतों में बड़े पैमाने पर अफीम की फसल मिली। मौके से कुल 60,326 अफीम के पौधे (वजन 2,877 किलोग्राम) जब्त किए गए। वहीं आरोपी के ठिकाने से 3.02 किलोग्राम तैयार अफीम भी बरामद की गई। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 2 करोड़ 5 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह झारखंड के खूंटी जिले का रहने वाला है और अपने साथियों इमानवेल भेंगरा व सीप्रियन भेंगरा के साथ मिलकर अवैध खेती कर रहा था। इस संबंध में उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।मौके पर आबकारी, एफएसएल, कृषि और राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची, जहां एफएसएल जांच में फसल को अफीम की पुष्टि की गई। राजस्व टीम ने बताया कि संबंधित जमीन पांच अलग-अलग खसरों में दर्ज है।मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत धारा 8 (बी), 18 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
918
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 19:01:321056
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 21, 2026 19:00:39949
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 21, 2026 19:00:191072
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowMar 21, 2026 18:45:141089
Report
1010
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 18:16:161099
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 21, 2026 18:16:04956
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowMar 21, 2026 18:15:531059
Report
1099
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 21, 2026 18:15:141028
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 21, 2026 18:01:581064
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 21, 2026 18:01:451085
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 21, 2026 18:01:231066
Report