Jhansi - संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर बेटी की अभिलाषा को मिली उड़ान
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी शिक्षा का महत्व हम सभी जानते हैं, खास तौर पर महिलाओं का शिक्षित होना आवश्यक है, क्योंकि शिक्षित महिलाएं ही समाज को कुशल एवं योग्य बनाने का कार्य करती हैं। सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा के लिए कई योजनाएं चला जा रही हैं फिर भी कुछ बेटियां धन अभाव में अच्छी शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। ऐसी समस्याओं को दूर करने का बेड़ा संघर्ष सेवा समिति ने उठा रखा है। समाज सेवा के साथ संघर्ष सेवा समिति के खेल, चिकित्सा और महिला सशक्तिकरण के साथ शिक्षा क्षेत्र में भी कार्य कर रही है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया पंचकुइयां निवासी बेटी नायरा अच्छे स्कूल में पढ़ना चाहती थी. लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण परिवार उसकी इच्छाओं की पूर्ति नहीं कर पा रहा था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
