झांसी नवागंतुक एसएसपी ने जिले का कार्यभार ग्रहण किया
झांसी नवागंतुक एसएसपी ने जिले का कार्यभार ग्रहण करते हुए मीडिया के माध्यम से जनता को संदेश दिया कि आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प है। नवागंतुक एसएसपी बीबीजीटीएस ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया से वार्तालाप करते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा ही उनका संकल्प है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की जो मंशा और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्राथमिकता महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित सुनवाई, महिला उत्पीड़न करने वाले अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही कराई जाएगी। वही उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कनविक्शन को जारी रखा जाएगा. अपराधियों महिला उत्पीड़न करने वाले आरोपियों के मामलों में त्वरित कार्यवाही कर उन्हें सजा दिलाई जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|