icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
222002
Alok Kumar SinghAlok Kumar SinghFollow25 Aug 2024, 10:37 am

जौनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई

Jaunpur, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक श्री पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. ओ.पी. सिंह ने जौनपुर में निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ टीडी कॉलेज, बीआरपी इंटर कॉलेज और मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जैसे परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए, अधिकारियों को यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगरा में 442 करोड़ की 70 पर्यटन परियोजनाएं पूरी, रात में फतेहपुर सीकरी का वैभव

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा को दी दो बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात फतेहपुर सीकरी में लाइट एंड साउंड शो और पाथवे इल्यूमिनेशन का किया लोकार्पण 9.26 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हुआ लाइट एंड साउंड शो अब पर्यटक रात में भी देख सकेंगे फतेहपुर सीकरी का ऐतिहासिक वैभव यमुना किनारा रोड स्थित काली माता मंदिर ka 2.78 करोड़ से हुआ सौंदर्यीकरण पार्क में गणेश स्कल्पचर और मॉडर्न आर्ट स्कल्पचर बने आकर्षण का केंद्र श्रद्धालुओं और मॉर्निंग वॉकर्स के लिए आधुनिक ओपन जिम भी स्थापित मंत्री बोले- लाइट एंड साउंड शो से आगरा में बढ़ेगा पर्यटन और रात्रि प्रवास आगरा में 442 करोड़ की लागत से 70 पर्यटन परियोजनाएं हो चुकी हैं पूरी जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया सहित एडीए के अधिकारी रहे मौजूद
0
0
Report

बुराड़ी-बादली कुशक-2 रोड गड्ढों से जूझी, विकास दावों पर सवाल

New Delhi, Delhi:Slag: विकास के नाम पर अतिक्रमण हटा, सड़क की बदहाली नहीं! एंकर उत्तरी दिल्ली में विकास के दावों की पोल खोलती एक सड़क... महीनों पहले अतिक्रमण हटाने के नाम पर दिखाई गई तेजी, लेकिन सड़क की बदहाली दूर करने में जिम्मेदार विभाग नाकाम! बुराड़ी को बादली से जोड़ने वाली कुशक नंबर-2 रोड पर गहरे गड्ढे और जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। हालात ऐसे कि सड़क पर पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं। ये तस्वीरें हैं उत्तरी दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा से बादली विधानसभा को जोड़ने वाली कुशक नंबर-2 रोड की. सड़क की बदहाली ऐसी कि यहां से गुजरने वाले लोगों को हर कदम पर हादसे का डर सता रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे .. गड्ढों में भरा पानी और उस पानी के बीच से गुजरने को मजबूर राहगीर। कहीं दोपहिया वाहन चालक गड्ढों से बचने की कोशिश कर रहे हैं, तो कहीं पैदल चलने वाले लोग सड़क पार करने के लिए सुरक्षित रास्ता तलाशते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ महीने पहले सड़क किनारे मकानों के आगे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने तेजी दिखाई थी। लोगों को उम्मीद थी कि अतिक्रमण हटने के बाद सड़क का विकास होगा, आवागमन आसान होगा और इलाके की तस्वीर बदलेगी। लेकिन विकास की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को अब तक राहत नहीं मिली ।अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तो हुई, लेकिन सड़क की हालत सुधारने का काम कहां गायब हो गया? आज भी सड़क पर गहरे गड्ढे और जलभराव लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बुराड़ी के विधायक अहीर दीपक चौधरी और संबंधित विभाग के अधिकारी सड़क की बदहाली पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोग कहते हैं कि रोजाना इस सड़क से गुजरना उनकी मजबूरी है। गड्ढों और जलभराव के चलते आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब अतिक्रमण हटाने के लिए विभाग ने तेजी दिखाई, तो सड़क को दुरुस्त करने के लिए वही तत्परता क्यों नहीं दिखाई जा रही ? स्थानीय बाधक/
0
0
Report
Advertisement

30 तारीख को इतिहास लिखा जाएगा: परिसीमन और महिला आरक्षण पर मलूक नागर

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | RLD महासचिव मलूक नागर ने परिसीमन बिल और महिला आरक्षण पर कहा, "30 तारीख का दिन ऐतिहासिक दिन रहेगा। इस दिन इतिहास लिखा जाएगा। देश तो आजाद हो गया था लेकिन कहीं न कहीं महिलाओं की भागीदारी कम थी। उन्हें असली आजादी 30 तारीख को मिलने जा रही है। महिलाओं में जो वर्षों से इंतजार था, वो कांग्रेस के 55-60 साल के कार्यकाल में उम्मीद के साथ देखती रहीं कि कब उन्हें बराबरी का हक मिलेगा। आज वो समय उनके दरवाजे पर खड़ा है...आने वाले समय में महिलाएं बराबरी की भागीदारी करेंगी और हर क्षेत्र में देश की अलग तासीर होगी। देश तरक्की करेगा..."
0
0
Report
Advertisement

बीच बाजार में शराबी युवकों का तांडव: दो युवतियों के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

Basti, Uttar Pradesh:बीच बाजार शराबियों का तांडव, मां और दो युवतियों के साथ जमकर मारपीट, वीडियो वायरल! बस्ती में शराब के नशे में धुत मनबढ़ युवकों की दबंगई का मामला सामने आया है। बीच बाजार सब्जी खरीदने पहुंची दो युवतियों के साथ युवकों ने बदसलूकी शुरू कर दी। युवतियों ने विरोध किया और घर पहुंचकर अपनी मां को इसकी जानकारी दी। बेटियों के साथ हुई बदसलूकी का विरोध करने पहुंची मां पर भी नशे में धुत युवकों ने हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में एक युवक महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटते और मारपीट करते नजर आ रहा है। मां अपनी बेटियों को बचाने के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन दबंगों की दबंगई जारी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूरा मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला चौराहे का बताया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा में सगे मामा ने भांजे का अपहरण कर फिरौती मांगी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग.... रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सगे मामा ने ही किया भांजे का अपहरण! 11 साल के भांजे को अगवा कर पिता से मांगी 5 लाख रुपये की फिरौती! फिरौती के लिए मामा ने अपने ही साथी के साथ रची अपहरण की साजिश! कर्ज चुकाने को मामा ने भांजे को बनाया फिरौती का जरिया! फिरौती की रकम मिलने पर बच्चे को छुड़ाने का झांसा दे रहा था मामा! बरहन पुलिस ने महज 24 घंटे में अपहरण की गुत्थी सुलझाई! जगनपुर पुलिया के पास से सगे मामा समेत दो आरोपी गिरफ्तार! मामा रमाकांत, उसका साथी अजय पुलिस की गिरफ्त में! पुलिस ने अपहृत 11 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद किया! 22 नवंबर को बकरी चराने निकला था बच्चा, देर शाम तक नहीं लौटा! पूछताछ में मामा ने कर्ज के दबाव में अपहण की साजिश रचने की बात बताई! बरहन पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया!
0
0
Report
Advertisement

दिलिमिटेशन बिल पर विपक्षी एकजुटता और राहुल गांधी की भूमिका

Noida, Uttar Pradesh:Saharanpur (Uttar Pradesh): Imran Masood (INC MP) On Opposition To Delimitation Bill And Its Impact On SC And Minority Representation/ Dmk And Ncp's Stand On Delimitation/ Seat-Sharing Controversy/ Rahul Gandhi's Role In Opposition Unity/ Congress Election Campaign From Saharanpur/ Rakesh Rathore And Party Unity/ Tamil Nadu Deepak Controversy/ Letter To President By Cji Gavai And Caste Imbalance डीलिमिटेशन के बहाने यह रिप्रेजेंटेशन के अंदर खेल करने का काम करेंगे। अब जो पिछले 12 साल से लगातार चल रहा है, कल जस्टिस गवई ने भी प्रेसिडेंट को चिट्ठी लिखी, सुप्रीम कोर्ट के अंदर भी कास्ट इम्बैलेंस हो रहा है। तो ये जो लगातार काम कर रहे हैं, ये संविधान को रौंदने का काम कर रहे हैं मोस्ट बैकवर्ड कम्युनिटीज और शेड्यूल कास्ट, माइनॉरिटी इन सबका रिप्रेजेंटेशन इसके अंदर बहुत कम हो। आप देख मैं जो बात कह रहा हूँ, मेरी बात हो सकता है बुरी लग जाए, लेकिन इसका इम्पैक्ट पड़ेगा, आप देखिएगा। संविधान भारत की आत्मा है और यह आत्मा के साथ छेड़खानी हो रही है। सीट शेयरिंग को लेकर सर, क्या उत्तर प्रदेश में क्या चल रहा है सीट शेयरिंग को लेकर? सीट शेयरिंग भाई हो जब बैठेंगे तो हो जाएगी, लेकिन मैं तो बार बार बोल चुका हूँ जो बात मैंने नेतृत्व को बतानी थी मैंने बता दी, हर चीज़ से अवगत करा दिया और देखिए हम अपने लिए बात कर रहे हैं, अननेसेसरी जो माहौल बनाने की कोशिश हो रही थी कि मुझे ही विलेन बना दिया बनाने की बात हो रही है तो वो नहीं है मैं। मैं पार्टी के लिए बात कर रहा हूँ, कांग्रेस के लिए बात कर रहा हूँ। मैं कांग्रेस का वर्किंग प्रेसिडेंट हूँ, तो कांग्रेस के हित की बात रखना मेरा काम है और मैंने पार्टी नेतृत्व को बता दिया। तो जब होगी तब होगी, हम तो अपने काम के ऊपर लग गए हैं। हमारी तो 10 तारीख को सहारनपुर से इंशाल्लाह कन्फर्म ही है ऑलमोस्ट के सहारनपुर से आगाज़ हो जाएगा हमारा। मैं फिर दोहरा रहा हूं कि इमरान मसूद सब कुछ तय नहीं करेंगे वो छोटे नेता हैं। मैं तो कार्यकर्ता हूँ, नेता कहाँ हूँ? नेता तो वही बड़े हैं सब। नेता तो वही बड़े हैं लेकिन मेरा पार्टी का हित मेरे लिए सर्वोपरि है। पार्टी का हित होगा तभी हम लोग खड़े रह पाएंगे और उत्तर प्रदेश में अगर ईमानदारी के साथ भाजपा को हराना है, तो भाजपा को हराने की गारंटी राहुल गांधी है। आप हमें इस तरह से नहीं दे सकता कोई भी हमें कि आपने हमें लखनऊ से बैठ कर के सूची आएगी और हम उसे स्वीकार कर लेंगे नहीं होगा ऐसे आपकी पार्टी के नेता हैं राकेश राठौर जी सांसद हैं सीतापुर से। वो कह रहे हैं उनकी लगातार जो है अनदेखी की जा रही है। राहुल गांधी की टीम में एक ही तरह के लोग काम करते हैं, हमारी अनदेखी की जा रही है पर कहा नहीं मेरी बात हो गई उनसे, ठीक हैं वो हमारा साथी हैं, एम पी हैं और जो आदमी थोड़ा सा गुस्से गुस्से स्वभाव का होता है ना, वो मन का बहुत साफ़ होता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top