204101
हाथरसः जेब कतरों ने बुजुर्ग की काटी जेब
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र केे चावड़ गेट के पास बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रहे बुजुर्ग की जेब कतरों ने जेब काटकर 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग की आपबीती सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पलवल अनाज मंडी में गेहूं खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ: गौतम
Palwal, Haryana:खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज पलवल अनाज मंडी का दौरा किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला,मार्किट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी,जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ,अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मंडी में गेहूं की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रबी विपणन सत्र 2026-27 के दौरान किसानों की फसलों की सुचारू खरीद सुनिश्चित की जाए। गेहूं की फसल की खरीद के दौरान किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी का संकल्प है कि सरकार द्वारा किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना आए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं की खरीद को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। पहले पलवल अनाज मंडी में गेहूं की खरीद के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की लंबी लाइनें दिखाई देती थी लेकिन भाजपा सरकार में किसान मंडी पहुंचकर एक मिनट में गेट पास कटवाकर अपनी फसल को बेचता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के तहत बारिश होने से गेहूं की फसल में नमी की मात्रा और लस्टर एंड लॉस हुआ है। उसकी भरपाई के लिए सरकार द्वारा कदम उठाए जाएगें। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद के बाद किसानों की फसल का समय पर भुगतान किया जाएगा। मंडी में गेहूं की खरीद के बाद उठाने की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि मंडी में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो。 बाइट:- खेल मंत्री गौरव गौतम0
0
Report
कुमारी शैलजा का सिरसा दौरा: अनाज मंडी के मुद्दों पर हरियाणा सरकार पर तंज
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने अनाज मंडी का दौरा कर हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा. दौरे के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर चिंता जताई और सरकार की नीतियों को पूरी तरह विफल बताया. कुमारी शैलजा आज सिरसा के दौरे पर थी और मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी शैलजा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया. कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने रबी फसल सीजन के लिए कोई ठोस तैयारी नहीं की है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की अनाज मंडियों के गेट बंद कर दिए गए हैं, जिससे किसान अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. सरकार द्वारा लगाए गए नियम और पाबंदियां किसानों के लिए मुसीबत बन गई हैं. उन्होंने आगे कहा कि देश में पेट्रोल, डीज़ल और गैस सिलेंडर की बढ़ती समस्या ने किसानों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है. ऐसे समय में सरकार को राहत देने के बजाय किसानों को परेशान करने वाली नीतियां लागू कर रही है. खुद को किसानों की हितैषी बताने वाली सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है. राज्यसभा चुनाव को लेकर भी कुमारी शैलजा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों के खिलाफ पार्टी हाईकमान सख्त कार्रवाई करेगा. इसके अलावा जिन विधायकों के वोट रिजेक्ट हुए हैं, उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने “पोर्टल-2” सिस्टम पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार तकनीकी दिखावे में उलझी हुई है, जबकि जमीनी स्तर पर किसान परेशान हैं. अंत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कांग्रेस उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी. बाइट कुमारी शैलजा , सांसद , सिरसा लोकसभा।0
0
Report
रामगंजमंडी में एसपी जनसुनवाई: लोगों की शिकायतें मौके पर निस्तारण
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा एसपी की जनसुनवाई एंकर...कोटा ग्रामीण पुलिस की पहल पर रामगंजमंडी सर्किल के सुकेत थाने में आज एक विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया,,जहां कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर खुद मौके पर पहुंचे और आमजन की समस्याएं सुनीं,,जनसुनवाई में बड़ी संख्या में परिवादी पहुंचे,,जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,,वहीं अन्य शिकायतों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए,,इस दौरान एसपी ने आमजन को सीधे शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी,,ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके,,जनसुनवाई से पहले एसपी ने सुकेत थाने का निरीक्षण किया,,और अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए,,कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, सीएलजी सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे,,जनसुनवाई के बाद एसपी ने पुलिस जवानों के साथ भोजन कर उनका हौसला भी बढ़ाया,,फिलहाल ऐसे कार्यक्रमों से आमजन और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत होता नजर आ रहा है।।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली पुलिस ने गन प्वाइंट लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, नकद और पिस्तौल बरामद
Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस ने दिनदहाड़े हुई एक गन प्वाइंट लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से ₹5.51 लाख नकद, एक देसी पिस्तौल तथा वारदात में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. नॉर्थ जिले के डीसीपी राजा बांठिया ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताय घटना 26 मार्च को शास्त्री नगर मेट्रो सबवे के पास निजी कंपनी में कलेक्शन का काम करने वाले 22 वर्षीय अभिषेक प्रजापति से दो बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर नकदी से भरा बैग लूट लिया था। इस संबंध में 27 मार्च को सराय रोहिल्ला थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान करीब 30 किलोमीटर के दायरे में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था और वारदात के बाद विभिन्न इलाकों से होते हुए गाजियाबाद के अंकुर विहार पहुंचे。 गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गाजियाबाद के अंकुर विहार इलाके से 24 वर्षीय देव मग्गो और 34 वर्षीय रोहित शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नशे के आदी हैं और कर्ज में डूबे हुए थे, जिसके चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा खर्च कर दिया था। उनके कब्जे से ₹3.14 लाख और ₹2.37 लाख नकद, एक देसी पिस्तौल तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जांच में यह भी सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिल पहले भजनपुरा इलाके से चोरी की गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है.0
0
Report
बड़वानी-राजपुर पुलिस ने ग्राम खड़की में दबिश देकर लगभग 90 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-राजपुर पुलिस ने ग्राम खड़की में दबिश देकर लगभग 90 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट हिमालय प्राईड सोसाइटी में हैंडओवर विवाद, पुलिस तैनात
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राईड सोसाइटी में हैंडओवर प्रक्रिया के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। शुक्रवार को AOA और बिल्डर प्रबंधन के बीच टकराव इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा और सोसायटी के गेट पर जमकर हंगामा हुआ। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित इस सोसाइटी में AOA ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के तहत हैंडओवर प्रक्रिया शुरू की थी। शुरुआत में सब कुछ शांतिपूर्ण था, लेकिन कुछ ही देर बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। निवासियों और AOA सदस्यों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन ने हैंडओवर के दौरान अपने पुराने हाउसकीपिंग और सिक्योरिटी कर्मचारियों को दोबारा सोसाइटी में लाने की कोशिश की। AOA का कहना है कि जब सोसाइटी का प्रबंधन उन्हें सौंपा जा रहा है, तो इस तरह का हस्तक्षेप नियमों के खिलाफ है। इससे हैंडओवर प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। इसी बात को लेकर बिल्डर, सोसाइटी के निवासी और AOA के सदस्य आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, निवासियों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। कई रेजिडेंट्स का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में ही बिल्डर के लोगों को अंदर लाने की कोशिश की गई, जिससे माहौल और बिगड़ गया। स्थिति बिगड़ते ही बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी मुख्य गेट पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और अपने अधिकारों की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे निवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से हैंडओवर का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बिल्डर की ओर से अब भी अड़चनें पैदा की जा रही हैं। निवासियों के अनुसार, सोसाइटी में AOA का चुनाव पहले ही कराया जा चुका है और पूरी कमेटी विधिवत बनाई गई है। इसके बाद प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार ही हैंडओवर प्रक्रिया शुरू की गई थी, ताकि सोसाइटी का संचालन निवासियों के हाथ में आ सके।0
0
Report
Advertisement
खपरी में चोरी की नीयत से डबल मर्डर, नकली बाल-मुकौटा से पहचान छुपाकर हत्या
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां चोरी की नीयत से घर में घुसे आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज घटना 1 अप्रैल की सुबह सामने आई, जब गांव के लोगों ने संतराम साहू और उनकी पत्नी श्यामबाई साहू को उनके ही घर में खून से लथपथ मृत अवस्था में देखा। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल बन गया। प्रारम्भिक जांच में यह साफ हुआ कि दंपति गांव में अकेले रहते थे और किसी से उनकी कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी के एंगल से जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर टीम, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पहले से ही घर की स्थिति से परिचित थे। उन्होंने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने नकली बाल और मुखौटे का इस्तेमाल किया और रात के समय छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। इसी दौरान संतराम साहू की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की। खुद को पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर उठी उनकी पत्नी श्यामबाई साहू पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया और उसकी भी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से सोने का हार और चांदी की पायल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी गजेन्द्र पाल दिनकर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने सुरेन्द्र यादव, श्यामरतन दिनकर और विजयेंद्र पाल को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, चोरी के जेवर और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
छतरपुर में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 30 पेटी शराब पकड़ी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर मे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बक्स्वाहा पुलिस ने दमोह रोड पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्त के दौरान हीरापुर-दमोह रोड पर अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मार्ग पर चेकिंग लगाई। इसी दौरान हीरापुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन तेज गति से भगाने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 30 पेटी (करीब 270 लीटर) अवैध शराब बरामद हुई। साथ ही लगभग साढ़े 11 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की गई।इस मामले में कौशल बुंदेला और विनय सिंह चौहान को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है。0
0
Report
उज्जैन कुंभ के लिए गौतम टेटवाल ने व्यापक व्यवस्थाओं की घोषणा की
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने प्रभारी मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने आगामी कुंभ मेले को लेकर तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन करोड़ो श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं कर रहा है। उन्होंने बताया कि यदि एक दिन 10 करोड श्रद्धालु भी उज्जैन पहुंचते हैं, तो उनके लिए भी पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उज्जैन क्षेत्र में करीब 35 किलोमीटर के दायरे में पवित्र घाटों का निर्माण किया जा रहा है, जहां श्रद्धालु शिप्रा नदी में स्नान कर सकेंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि कुंभ के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बाइट - गौतम टेटवाल, प्रभारी मंत्री0
0
Report
Advertisement
डिण्डौरी में खेत से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी
Dindori, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ | डिण्डौरी जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर खेत में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी। मृतक की पहचान गुलशन भवेदी, ग्राम विचारपुर का रहने बाला था युवक। खेत में शव देख ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना हत्या या हादसा? मौत को लेकर उठे बड़े सवाल सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर जुटी भारी भीड़, हर एंगल से जांच जारी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा मौत के कारण का खुलासा0
0
Report
कानपुर देहात के गांव में दबंगों का आतंक मां-बेटे पर हमला; पुलिस मुकदमा दर्ज
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:*कानपुर देहात* गांव में दबंगों का आतंक नशे में धुत्त दबंगों ने मां-बेटे के साथ बेरहमी से की मारपीट कुल्हाड़ी और डंडों से हमला करने का आरोप मारपीट में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया पुलिस मामले की जांच में जुटी मंगलपुर थाना क्षेत्र के गहिलापुर गांव का मामला0
0
Report
क congressional के युवा नेता जय पवार की मौत, कोडार बांध रामघाट में शव मिला
Mahasamund, Chhattisgarh:कांग्रेस के युवा नेता एवं कांट्रेक्टर जय पवार का मिला शव। भारत स्काउट गाइड के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भी रहे हैं जय पवार। कोडार बांध के रामघाट में पानी में तैरते मिला जय पवार की बॉडी। सुबह 11 बजे तुमगांव के भोरिंग में चल रहे साइड में लेबर पेमेंट कर के कोडार की तरफ जाते देखे गये थे जय पवार। सूचना मिलते ही तुमगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए लाया गया जिला अस्पताल। पीएम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा। मिलनसार युवक के शव मिलने से शहर के युवा वर्ग में शोक का माहौल। तुमगांव पुलिस मामले की जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर पहुंचे NSUI अध्यक्ष, छात्र संघ चुनाव को राजनीति की पहली सीढ़ी बताया
Udaipur, Rajasthan:एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ आज उदयपुर पहुंचे। जहां महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बड़े ही گرمजोशी से उनका स्वागत किया। इसके बाद जाखड़ गोगुंदा क्षेत्र में स्थित जरगा जी के लिए रवाना हो गए, जहां वे जरगाजी के प्रथम पाटोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए जाखड़ ने कहा कि छात्र संघ चुनाव बहुत जरूरी है। छात्र संघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी है। इन्हीं चुनावों से कई बड़े नेता निकलकर देश की राजनीति में आए हैं। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार से युवा त्रस्त है। छात्र संघ चुनाव करवाने के लिए एनएसयूआई पूरे देश में आंदोलन करेगी। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और टीएमसी पर निशाना साधा और कहा कि वहां के हालात के बाद वहां की जनता यह समझ चुकी है कि विधानसभा चुनाव में किसको चुनना है。0
0
Report
बगरू के जुगल दरबार मेले में आंधड़ से भगदड़, महिला घायल, मनोरंजन ध्वस्त
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) जुगल दरबार मेले में मौसम ने डाला खलल, अचानक आए तेज अंधड़ ओर बारिश ने मेलार्थियों को अस्त व्यस्त, तेज अंधड़ से धराशाई हुए कई पेड़, एक पेड़ की चपेट में आने से महिला हुई घायल, घायल महिला को एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल, अंधड़ से फटे टेंट ओर तिरपाल, झूले चकरी सहित अन्य मनोरंजन के साधन करवाए बंद, फुटपाथ पर बैठे व्यापारियों को भी हुआ नुकसान मेले में कुछ देर तक मची अफरातफरी।0
0
Report
भीनमाल से कोटा के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू, शाम 5 बजे रवाना
Jalore, Rajasthan:भीनमाल राजस्थान परिवहन निगम की ओर से भीनमाल से कोटा नई रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है जिसे भीनमाल पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने भीनमाल केंद्रीय बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस रूट में नई रोडवेज बस सेवा शुरू होने से रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों में उत्साह देखने को मिला. पूर्व विधायक पूरा राम चौधरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बेरवा का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जनहित के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से हाल ही में नई रोडवेज बसों की सौगात दी गई है जिसमें भीनमाल से कोटा के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू हुई है जो शाम 5:00 बजे केंद्रीय बस स्टैंड भीनमाल से रवाना होकर उदयपुर चित्तौड़ सांवरिया सेठ होते हुए सुबह 5:00 बजे कोटा पहुंचेगी. इससे क्षेत्र के लोगों को रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी और रोडवेज में अब आगमन और सफर करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा. इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण एम दवे, कल्पेश जैन, जेपी गोदारा, निम्बाराम मेघवाल, जीतू बंजारा बगदाराम राजपुरोहित, सहित कई लोग उपस्थित रहे.0
0
Report
Advertisement
