icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow1 Feb 2025, 08:29 am

Hapur - महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले दबंग भू माफिया की 48 घंटे बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

Hapur, Uttar Pradesh:

पूर्व दबंग चेयरमैन प्रत्याशी आबिद अपने असलहाधारी साथियों के साथ एक मकान पर कब्जा करने के लिए पहुंच गया. लोगों का आरोप है की जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो दबंग पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी आबिद ने अपने साथियों के साथ घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी व परिजनों के साथ मारपीट की है. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार की एक लड़की ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को समाप्त करने का भी प्रयास किया है. वहीं लड़की को फिलहाल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन बड़ी बात यह है कि 48 घंटे बीतने के बाद भी दबंग पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी आबिद व उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रमोद कृष्णन के विवादित बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी की तीखी नसीहत

Bareilly, Uttar Pradesh:आचार्य प्रमोद कृष्णन के ताजा बयान पर बरेली के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेली ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णन एक धर्म गुरु हैं और धर्म गुरु का काम लोगों को जागरुक कर रहा है, शायद इसी की मनसा दिल में रखते हुए उन्होंने इस तरह का बयान दिया। लेकिन प्रमोद कृष्णन के कुछ शब्द गलत हैं जिनको उनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्ण को नसीहत देते हुए कहा कि आप सनातन धर्म के एक रहनुमा है और रहनुमा को इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए, आपको बता दे कि कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि हिंदुओं के बच्चे अगर बैल बनेंगे तो किसी कसाई के हाथों काटे जाएंगे और अगर शेर बनेंगे तो दहाड़कर वंदे मातरम गाएंगे!
0
0
Report

मंडला: मासूम के खतरनाक स्टंट पर अभिभावकों की सुरक्षा पर सवाल

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मासूम की खतरनाक स्टंटबाजी, पिता भी दे रहा साथ! मंडला से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो मासूमों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बालक खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि इस स्टंट में बालक का पिता भी उसका साथ देता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंडला शहर के मुख्य बाजार का है। वीडियो में मासूम को सड़क पर जोखिम भरा स्टंट करते देखा जा सकता है, जबकि उसके पिता भी इस हरकत में सहयोग करते नजर आ रहे हैं। सवाल ये है कि बच्चों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय क्या इस तरह खतरनाक करतब को बढ़ावा देना सही है? सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। वीडियो सामने आने के बाद लोग भी बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
0
0
Report

भलुअनी हत्याकांड के मामले में रासपा अध्यक्ष ने दी चेतावनी

ASAmit SinghFollow2m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के भलुअनी में हुए दर्दनाक हत्याकांड के मामले में राष्ट्रीय संस्थागरिक पार्टी (रासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह सैंथवार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने घटना को अत्यंत हृदय विदारक बताते हुए कहा कि मोनू सिंह ने एक अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह फेलियर रहा और तहरीर पर कोई प्रभावी एक्शन नहीं लिया गया। मनोज सिंह सैंथवार ने देवरिया प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो रासपा और पूरा सैंथवार-मल्ल समाज सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ।
0
0
Report
Advertisement

दुकान विवाद में परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Shiva SharmaShiva SharmaFollow3m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में मकान के सामने दुकान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। काजीखेड़ा स्थित 59सी, लाल बंगला निवासी सगीर अंजुम रजा ने आरोप लगाया है कि उनके मकान के सामने शातिर अहमन अंसारी की एक दुकान है, जिसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, राजेंद्र सिंह के मुकदमे को माननीय न्यायालय द्वारा 16 मार्च 2026 को खारिज किया जा चुका है। इसके बावजूद आरोप है कि राजेंद्र सिंह और उनके कुछ साथी लगातार दबाव बना रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि 9 सितंबर 2026 की शाम करीब चार बजे कुछ लोगों ने मकान के मुख्य गेट के सामने धरना-प्रदर्शन और उपद्रव किया। आरोप है कि इस दौरान परिवार को परेशान किया गया। शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी के हृदय का इलाज चलने की बात कहते हुए घटना से उन्हें मानसिक परेशानी होने का भी उल्लेख किया है। आरोप यह भी है कि विवाद के चलते मकान के मुख्य गेट का रास्ता खुलवाया गया, जिससे आवागमन शुरू हो सका। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में 5 और 9 सितंबर को कमिश्नर को शिकायत दी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में थाना चकेरी में उनके और शातिर अहमन अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उनका आरोप है कि पुलिस लगातार दबाव बना रही है, जिससे वह और उनका परिवार परेशान हैं। अब शिकायतकर्ता ने पत्रकारों से मदद की गुहार लगाते हुए पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

सवाई माधोपुर के तीन निकायों में आज चरण-द्वितीय मतदान शुरू, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

Sawai Madhopur, Rajasthan:नगर निकाय चुनावों के दूसरे चरण में आज सवाई माधोपुर जिले की तीन निकायों में मतदान प्रक्रिया जारी है । जिले की गंगापुरसिटी नगर परिषद के 60, बामनवास नगर पालिका के 20 और वजीरपुर नगर पालिका के 24 वार्डो के पार्षद पद के लिए आज सुबह 7 बजे से ही 140 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है । अपने शहर की सरकार चुनने के लिये मतदाताओं में गजब का उत्साह नजर आ रहा है ,पुरुष मतदाताओं के साथ ही महिला मतदाता भी बढ़ चढ़ कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभा रही है ,मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी हुई है और मतदाता अपनी बारी के इंतजार में कतारो में लगे हुवे है ,तीनो निकायों के 104 वार्डो में पार्षद पद के लिए कुल 506 प्रत्यशी चुनावी मैदान में है , सर्वाधिक प्रत्याशी गंगापुरसिटी के 60 वार्डो के लिए 297 है वही बामनवास के 20 वार्डो में 95 ओर वजीरपुर के 24 वार्डो में 115 प्रत्यशी चुनावी मैदान में है । गंगापुरसिटी नगर परिषद में 89229 ,बामनवास में 11086 ओर वजीरपुर में 11345 मतदाता है ,तीनो निकायों के कुल 104 वार्डो में कुल 1 लाख 11 हजार 660 मतदाता है । गंगापुरसिटी के 60 वार्डो के लिए 97 ,बामनवास के 20 वार्डो के लिए 20 और वजीरपुर के 24 वार्डो के लिए 24 मतदान केंद्र बनाए गए है । तीनो निकायों के 104 वार्डो के लिए कुल 140 मतदान केंद्र बनाए गए है , जिनमें से 28 मतदान केंद्र संवेदनशील एंव अति संवेदनशील है ,जिन पर एक चार का हथियार बंद पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है ,वही अन्य बूथों पर भी पुलिस की माकूल व्यवस्था की गई । पुलिस एंव प्रशासन के अधिकारी लगातार फील्ड में है ओर हर बूथ पर नजर रखी जा रही है । शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी और फिर चुनावी मतदान समाप्ति के साथ ही चुनावी मैदान में खड़े सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जायेगा ।
0
0
Report

फलोदी में मतदान जारी: 60.41% तक पहुंचा मतदान, सुरक्षा के साथ उत्साह

Jodhpur, Rajasthan:फलोदी में शहर की सरकार के लिए मतदान जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। फलोदी नगर परिषद क्षेत्र में कुल 40 वार्ड हैं, जिनके लिए 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वही चुनाव मैदान में कुल 127 उम्मीदवार हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 40-40 प्रत्याशी हैं, जबकि 47 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। वही करीब एक दर्जन वार्डों में सीधा मुकाबला है। चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात है। वही फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई अपनी पत्नी के साथ वोट देने मतदान केंद्र पहुंचें। दोपहर 1 बजे तक फलोदी नगरपरिषद में 60.41 प्रतिशत व बाप नगरपालिका में 73.78 प्रतिशत मतदान हुआ है।
0
0
Report

बाड़ी में मतदान उत्साह: विकास ही 2026 का प्रमुख मुद्दा

Dholpur, Rajasthan:बाड़ी में मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतारें, विकास बना अहम मुद्दा बाड़ी। नगर पालिका आम चुनाव-2026 में बाड़ी के मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही सभी 44 वार्डों के पोलिंग बूथों पर महिला एवं पुरुष मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। युवा, बुजुर्ग और पहली बार वोट डालने वाले मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मतदान जारी है। मतदाताओं का कहना है कि इस बार वार्ड का विकास सबसे बड़ा मुद्दा है। सड़क, नाली, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर वोट कर रहे हैं। मतदाता बोले- ऐसे प्रत्याशी को चुनेंगे जो वार्ड में ईमानदारी से विकास कार्य कराए और जनता की सुनवाई करे
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर के 100 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान, 3 लाख से अधिक मतदाता ने किया मतदान

Jodhpur, Rajasthan:*-100 वार्डों में शांतिपूर्ण एवं सुचारू मतदान जारी, 3 लाख से अधिक मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग* जोधपुर। नगर निगम जोधपुर आम चुनाव 2026 के तहत नगर निगम क्षेत्र के 100 वार्डों में शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से जारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर निर्धारित समय पर मतदान प्रारम्भ हुआ तथा मतदाताओं द्वारा उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है। निर्वाचन विभाग द्वारा दोपहर 1 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में कुल 43.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस अवधि तक कुल 3,09,848 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है। *दोपहर 1 बजे तक मतदान की स्थिति* नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में कुल 7,12,168 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से दोपहर 1 बजे तक 3,09,848 मतदाता मतदान कर चुके हैं। इस प्रकार अब तक कुल 43.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है。 बाईट आलोक रंजन जिला निर्वाचन अधिकारी
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर के सरकारी बैंकों में हड़ताल, 5-दिन कामकाजी नीति और PLI पर तनाव

Jamshedpur, Jharkhand:आज जमशेदपुर के सभी सरकारी बैंक अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर है, शहर मे भेदभावपूर्ण/मनमाने PLI के विरोध एवं लंबे समय से लंबित 5 दिन का वर्किंग की मांग को लेकर बैंक के कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया गया。 जमशेदपुर की अनेक शाखाओं के साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी एकजुटता और संगठन की ताकत का परिचय दिया。 सभा हरेंदु शर्मा, माझो राम माझी, प्रभाकर जी, संगीता जायसवाल, श्रुति सरिता, अदिति प्रकाश, प्रिया सुधाकर, मनीष सहित अनेक साथियों ने संबोधित किया और स्पष्ट संदेश दिया कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। उनका साफ कहना है कि मनमाना और भेदभावपूर्ण PLI बंद हो! 5-Day वर्किंग अविलंब लागू हो! आज की मजबूत भागीदारी ने एक बार फिर साबित किया कि जब हम एकजुट होकर आवाज़ उठाते हैं, तो हमारी आवाज़ को अनसुना नहीं किया जा सकता। इसमें उपस्थित बैंक कर्मी संतोष कुमार अमित पांडे मनोज कुमार शौकत अली एवं अन्य बैंक कर्मी उपस्थित रहे। एकता हमारी ताकत है, संघर्ष हमारी पहचान है! साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है。
0
0
Report

कोडरमा के बैंक कर्मियों ने 5-डे बैंकिंग के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी

Koderma, Jharkhand:कोडरमा- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर कोडरमा में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप्प रहीं। केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के साथ वार्ता विफल होने के बाद बैंककर्मियों ने हड़ताल किया। इसके विरोध में कोडरमा और झूमरी तिलैया के अलावे प्रखंडो में भी बैंककर्मियो ने सड़कों पर उतरकर और विभिन्न बैंक शाखाओं के समक्ष उग्र प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की। बैंककर्मियो ने बताया कि 5-डे बैंकिंग पर सरकार के साथ दो साल पहले समझौता हुआ था, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया। बैंककर्मियो ने एलआईसी और आरबीआई के तर्ज पर बैंकों में भी 5-डे बैंकिंग तुरंत लागू करने और पीएलआई की विसंगतियां दूर करने की मांगों को दोहराया। मांगें नही मानने पर बैंककर्मियो ने 28 और 29 सितंबर को और फिर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। हालांकि, ग्राहकों की राहत के लिए एटीएम और ऑनलाइन सेवाएं चालू रखी गईं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top