243401
आंवला तहसील में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का प्रसारण,स्कूल चलो अभियान रैली को दिखाई हरी झंडी
Devchara, Uttar Pradesh:आंवला तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम विदुषी सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का तहसील सभागार में सजीव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम के बाद स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामनगर मित्रपाल सिंह और ब्लॉक प्रमुख आलमपुर जाफराबाद वेद प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं तथा नगर क्षेत्र के स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड तथा छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित कीं। कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर राजेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी मझगवां सुनील कुमार शर्मा एवं खंड शिक्षा अधिकारी आलमपुर जाफराबाद सतीश वर्मा रहे। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ आंवला के अध्यक्ष निर्मेश चौहान, एबीआरसी खालिद, सुनील दीक्षित, कैलाश यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
243122
आंवला तहसील में सोमवार को आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। आंवला तहसील में इस बार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार के स्थान पर सोमवार को किया गया। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विदूषी सिंह, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) आंवला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व, पुलिस, बिजली, विकास और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।0
0
Report
243122
बरेली सैटेलाइट बस स्टैंड पर ठेले के नीचे मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने बचाई जान
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली बारादरी थाना क्षेत्र स्थित सैटेलाइट बस स्टैंड पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ठेले के नीचे से नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने ठेले के नीचे देखा तो वहां एक मासूम बच्चा लावारिस हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बारादरी थाना पुलिस ने बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार और देखभाल की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि कोई महिला बच्चे को ठेले के नीचे छोड़कर मौके से चली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि बच्चे को छोड़कर जाने वाले व्यक्ति और उसके परिजनों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि मासूम के परिजनों तक पहुंचा जा सके। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग बच्चे को सुरक्षित छोड़ने के बजाय इस तरह लावारिस छोड़ने की घटना पर चिंता जता रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
243401
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर दुर्गविजय सिंह शाक्य का भव्य स्वागत, बरेली से बदायूं तक निकला काफिला
Devchara, Uttar Pradesh:बरेली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गविजय सिंह शाक्य को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनके सम्मान में बरेली से बदायूं तक करीब 50 वाहनों का भव्य स्वागत काफिला निकाला गया। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा जोरदार नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत यात्रा का शुभारंभ बरेली से हुआ, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद लाल फाटक, रामगंगा, चांढ़पुर, सरदार नगर, देवचरा सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। समर्थकों ने इसे संगठन द्वारा शाक्य समाज और समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया गया सम्मान बताया। इस अवसर पर बिथरी चैनपुर के विधायक राघवेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, दिनेश जायसवाल, पुखराज सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष राजू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुर्गविजय सिंह शाक्य ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। स्वागत यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी काफिले का स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम एक जनसंपर्क अभियान का रूप लेता नजर आया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दुर्गविजय सिंह शाक्य के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को और गति प्राप्त होगी।0
0
Report
243401
नकली सोने की मोहरों से 20 लाख की ठगी राजस्थान की महिला समेत तीन गिरफ्तार
Devchara, Uttar Pradesh:बरेली के थाना किला पुलिस ने नकली सोने की मोहरों के जरिए सुनारों को ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है इन ठगों पर नकली आभूषणों के बदले करीब 20 लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के असली आभूषण हड़पने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, जकाती निवासी विपिन कुमार रस्तोगी की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सीडीआर और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। जिसके बाद श्मशान भूमि फाटक के पास से महेंद्र, सुरेश और बबली उर्फ बब्बू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 11 सोने की मोहरें, चार नकली मोहरें, चार चूड़ियां, एक चेन, एक अंगूठी, फर्जी आधार कार्ड, छह डायरी, तीन मोबाइल फोन और 10,550 रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले असली आभूषण गिरवी रखकर सुनारों का भरोसा जीतते थे, फिर नकली धातु पर सोने की परत चढ़ाकर उसे असली बताकर नकदी और आभूषण ठग लेते थे। वही गिरोह के सदस्य फर्जी पहचान पत्रों का भी इस्तेमाल करते थे। घटना का एसपी सिटी मानुष पारीक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है0
0
Report
