227405
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल, निजी कार से पहुंचाया अस्पताल
Amethi, Uttar Pradesh:संग्रामपुर (अमेठी)। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर केडी ईंट भट्ठे के पास नीलगाय से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि अमेठी की ओर से बाइक संख्या UP 44 V 2472 से रामगढ़ जा रहे युवक के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिससे बाइक उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। घायल की पहचान रामगढ़ निवासी रामेश्वर मास्टर के पुत्र के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे0
0
Report
227405
जेल से धमकी का आरोप, अमेठी में प्रधान पद की दावेदारी पर गरमाया विवाद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी।अमेठी में ग्राम प्रधान पद की दावेदारी को लेकर विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर प्रधान पद के प्रत्याशी अभिषेक प्रजापति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिषेक का दावा है कि पूर्व मंत्री ने जेल के अंदर से फोन कर उनके पिता को धमकी दी। आरोप है कि फोन के बाद पूर्व मंत्री के भतीजे अरुण प्रजापति, अपने भाई और तीन-चार अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर असलहों से लैस होकर अभिषेक के घर पहुंचे। अभिषेक के मुताबिक आरोपितों ने घर पहुंचकर गाली-गलौज की और हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित पक्ष ने किसी तरह मौके से हटकर अपनी जान बचाई। पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के परसावां गांव का बताया जा रहा है। अभिषेक प्रजापति का कहना है कि पंचायत चुनाव को लेकर वह गांव में विकास कार्यों की कथित कमियों और अनियमितताओं को लेकर सवाल उठा रहे थे। इसी के बाद विवाद बढ़ने का आरोप है। घटना के बाद अभिषेक प्रजापति ने अमेठी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल जेल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी खड़ा हो रहा है। यदि पूर्व मंत्री ने जेल के अंदर से फोन किया है तो जेल के भीतर मोबाइल फोन या संचार का माध्यम पहुंचने की जांच भी जरूरी होगी। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है और जेल प्रशासन का पक्ष भी सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट होगी।0
0
Report
230002
धान की रोपाई के दौरान करंट का कहर, झटका मशीन की चपेट में आने से दो किसानों की मौत
Pratapgarh, Uttar Pradesh:धान की रोपाई के दौरान करंट का कहर, झटका मशीन की चपेट में आने से दो किसानों की मौत, उत्तर प्रदेश, जगदीशपुर (अमेठी)। जगदीशपुर क्षेत्र के हरपालपुर गांव में गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान की रोपाई के दौरान झटका मशीन से फैले करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामबोध यादव (58) और हीरालाल (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसान सुबह खेत में रोपाई का कार्य कर रहे थे, तभी झटका मशीन से उतरे करंट का पानी में फैलाव हो गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।0
0
Report
Advertisement
227405
संपत्ति के लालच में पोते ने कराई बाबा की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
Amethi, Uttar Pradesh:संपत्ति के लालच में पोते ने कराई बाबा की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा हाईवे मुआवजे के 85 लाख रुपये और जमीन को लेकर चल रहा था पारिवारिक विवाद, एक आरोपी गिरफ्तार गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग हीरालाल दुबे उर्फ बदलू दुबे की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि संपत्ति और मुआवजे की रकम के लालच में मृतक के पोते ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो बाल अपचारियों को नियमानुसार निगरानी में लिया गया है। पुलिस के अनुसार 8 जून को लोधियावां मजरे बगाही निवासी हीरालाल दुबे की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। घटना के बाद मृतक के परिजन वीरेंद्र कुमार द्विवेदी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में जगदीशपुर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने जांच के दौरान साक्ष्य जुटाए। पूछताछ और तकनीकी जांच में पता चला कि वर्ष 2016-17 में हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले परिवार को करीब 85 लाख रुपये का मुआवजा मिला था। इसी रकम और पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। जांच में सामने आया कि हीरालाल दुबे अपनी संपत्ति भतीजे वीरेंद्र दुबे को देना चाहते थे। इससे नाराज पोते ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने मामले में सुशील कुमार यादव उर्फ विनय यादव (22) निवासी लोशनापुर, थाना जगदीशपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है, जबकि दो बाल अपचारियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
227405
गला रेतकर किशोर की हत्या, खेत में मिला शव,गांव में पसरा सन्नाटा
Amethi, Uttar Pradesh:गला रेतकर किशोर की हत्या, खेत में मिला शव दो माह पहले मिली थी जान से मारने की धमकी, परिजनों ने गांव के लोगों पर लगाया आरोप अमेठी। जायस थाना क्षेत्र के पूरे बख्शी बहादुर गांव में 16 वर्षीय किशोर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह उसका खून से लथपथ शव घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान हरेन्द्र (16) पुत्र जागेश्वर निवासी पूरे बख्शी बहादुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत में किशोर का शव पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर जायस पुलिस के साथ अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी.सी., क्षेत्राधिकारी तिलोई तथा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की मां ने बताया कि करीब दो माह पहले गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि तभी से उनके बेटे को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात गांव में आयोजित एक जन्मदिन समारोह में हरेन्द्र शामिल हुआ था। देर रात तक वह वहीं मौजूद था, लेकिन शुक्रवार सुबह उसका शव खेत में मिला। परिजनों ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
