Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hamirpur210507

हमीरपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन को स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया गया

Sept 17, 2024 09:40:41
Maudaha, Uttar Pradesh

हमीरपुर मुख्यालय में प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने आज दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने और अन्य भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन को स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया। इस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया, जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया और सफाई कर्मचारियों को किट वितरित की गई।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JGJugal Gandhi
Feb 18, 2026 12:52:10
Alwar, Rajasthan:अलवर: नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी करार, आरोपी को 20 साल की कठोर कैद अलवर शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में अलवर की विशिष्ठ न्यायालय पोक्सो नंबर-2 ने आरोपी राजेश को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 3 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। प्रकरण की सुनवाई विशिष्ट न्यायाधीश शिल्पा समीर ने की। विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज यादव ने बताया कि पीड़िता ने 17 अक्टूबर 2024 को अलवर शहर के एक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार यौन शोषण किया। मामले की जांच पुलिस अधिकारी रामेश्वरलाल ने की। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 15 गवाह पेश किए गए और 22 दस्तावेजी साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। फैसले में कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने नाबालिग के शरीर और भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है, जिसका मानसिक प्रभाव पीड़िता पर लंबे समय तक रहेगा। ऐसे मामलों में रियायत देना समाज में गलत संदेश देता है। न्यायालय ने पीड़िता को प्रतिकर योजना के तहत एक लाख रुपये दिलवाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को अनुशंसा भेजने के निर्देश दिए हैं। बाइट — पंकज यादव, विशिष्ट लोक अभियोजक
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 18, 2026 12:51:38
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में देर रात प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग छात्रा की गोली मारकर हत्या की घटना का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, जिसमें आरोपी युवक विक्की कुमार ने प्रेम में शक होने पर लड़की के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग रहा था, तभी गश्ती कर रही पुलिस ने उसे पकड़ा और उसने पूरी घटना बताई. जांच के दौरान उसके पास से पिस्तौल भी बरामद हुई. मृतका नौवीं कक्षा की छात्रा थी. परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी देर रात मिली. आंगन में लाश खून से लथपथ पड़ी थी; घटना स्थल से खोखा भी बरामद हुआ. दुर्घटना के स्थान से एक चॉकलेट और मोबाइल भी मिला. आरोपी स्वयं नाबालिग है. परिवार ने प्रेम प्रसंग की बात से इनकार किया. डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की की हत्या प्रेम प्रसंग के शक के कारण हुई. आरोपी ने घटना के दौरान भागते समय पुलिस के पकड़ने पर हत्या की बात बताई. शव पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा गया है, एफएसएल टीम भी मामले की पड़ताल में जुटी है.
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Feb 18, 2026 12:51:08
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा रिश्वतखोर पटवारी को ट्रैप कर रंगे हाथों पकड़ा गया. आरोप है कि पटवारी ने नामांतरण के लिए 40 हजार की रिश्वत मांगी थी जिसमें से 30 हजार लेते हुए लोकायुक्त टीम ने आरोपी हरीश पाटीदार को पकड़ा. लोकायुक्त टीम द्वारा जानकारी दी गई कि 16/02/26 को आवेदक दिनेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम धलपत तहसील सुवासरा जिला मंदसौर द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी कि उसके बड़े भाई भगवती प्रसाद को गोद लेकर दत्तक पुत्र बनाया गया था. उन्होंने उसके लड़के आनंद जोशी के नाम से नामांतरण करवाने के कार्य के लिए हल्का पटवारी हरीश पाटीदार से मिला तो पटवारी ने नामांतरण कार्य हेतु 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है. आवेदक की शिकायत की तस्दीक कर उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा ट्रैप आयोजित किया गया व आज दिनांक 18/2/26 को आवेदक से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी हरीश पाटीदार को तहसील कार्यालय सुवासरा में रंगे पकड़ा गया. पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये आवेदक से शिकायत दिनांक को लिए थे.
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Feb 18, 2026 12:50:47
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - निवास अनुभाग के एसडीएम कार्यालय में लोकायुक्त जबलपुर ने कार्यवाही की है। लोकायुक्त पुलिस ने एसडीएम के रीडर काशीराम मरावी को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। रीडर द्वारा ग्रामीण से उसके खसरे में नाम सुधारने के एवज में पैसे मांगने की घटना घटित हुई थी। प्रार्थी के पिता के खसरे में मूलचंद की जगह फूलचंद लिखा गया था जिसे ग्रामीण त्रुटि सुधार करवाना चाहते थे, और रीडर नाम सुधारने के बदले पैसे माँग रहा था। शिकायत लोकायुक्त जबलपुर से की गई थी, जिसके बाद उक्त कार्रवाई करते हुए रीडर को धर दबोचा गया। जबलपुर लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद निवास के तहसील और एसडीएम दफ्तर में हड़कंप है।
0
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Feb 18, 2026 12:50:21
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के भंडारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती 24 वर्षीय नवविवाहिता शालिनी सिंह की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। शालिनी की शादी को अभी तीन महीने भी नहीं हुए थे, 22 नवंबर को ही उसकी शादी हुई थी और वह अपने नए परिवार में बेहद खुश थी, लेकिन इलाज के दौरान हुई अचानक मौत ने परिजनों के मन में banyak सवाल खड़े कर दिए हैं और अब परिजन कई आरोप लगा रहे हैं। दरअसल इंदौर के सुंदरम नगर में रहने वाली 24 वर्षीय नवविवाहिता शालिनी को कंधे में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद वह अपने पति के साथ भंडारी अस्पताल में जांच के लिए पहुंची थी, जिसमें उसका हिमोग्लोबिन काफी कम पाया गया। डॉक्टरों ने 17 फरवरी को उसे तीन यूनिट ब्लड चढ़ाने के लिए भर्ती किया। परिजनों का आरोप है कि एक यूनिट ब्लड चढ़ाए जाने के बाद ही उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी और उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। परिवार का कहना है कि आईसीयू में दिए जा रहे उपचार की जानकारी उन्हें नहीं दी गई और अचानक 18 फरवरी की सुबह उसकी मौत की सूचना दे दी गई। परिजनों का आरोप है कि शालिनी को दूषित ब्लड चढ़ाया गया, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी। उन्होंने विजय नगर पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शालिनी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जबकि शालिनी का परिवार न्याय की मांग कर रहा है जबकि अस्पताल के डॉक्टर ने भी अपनी ओर से बात रखी है।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 18, 2026 12:50:04
Ranchi, Jharkhand:रांची झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा आज से विधानसभा का सत्र भी शुरु हो गया और पांच दिन बाद शहर की सरकार का भी चुना जाना तय है। पूरा चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा लेकिन जिस प्रकार सभी राजनीतिक दलों ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने दलीय रंग में झोका है, कहीं कहीं प्रत्यक्ष तौर पर राजनीतिक दल से संबद्ध की खुले आम घोषणा हो रही है। रांची के एक प्रत्याशी के साथ दल के नेताओं का चुनाव चिन्ह तक चिपका दिया जा रहा है। अब तक मैं संयम से था अब मैं भी अपने कार्यालय और झंडा बैनर के साथ हूँ। . आदर्श आचार संहिता की बातों को झामुमो को छोड़ कर कांग्रेस और बीजेपी ने नियमों को ताक पर रख दिया है। चुनाव हम लोगों को दलीय चेतना से लड़ना था दलीय आधार पर नहीं। राज्य निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेना चाहिए जिस तरह खुले आम चीजों का प्रदर्शन हो रहा कितना सही कितना गलत है। रांची के व्यापारी वर्ग राज्य के विकास के लिए विदेश गए थे तब चैंबर के लोग गए थे उनसे अपेक्षा रखता हूँ, राज्य प्रगति की ओर जाएगा तो राजधानी प्रतिबिम्ब होगा , उनको इसमें भी खुल कर रुचि दिखानी चाहिए। राज्य की सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं दी है संपूर्ण रांची को विश्वास होना चाहिए सरकार सीएम के नेतृत्व में चल रहा, नगर विकास भी हमारा है इस लिए हम नगर निगम का संचालन करेंगे तो विकास की गाड़ी सरपट दौड़ेगी। सम्प्रदायिक चीजें जो शहर के अंदर फैल रही सार्थक तरीके से रांची को गढ़ने के लिए काम करना होगा। मतदान ज्यादा से ज्यादा हो। मदतान अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे वोट प्रतिशत बढ़े。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Feb 18, 2026 12:49:48
New Delhi, Delhi:कल हुई नंद नगरी हत्याकांड में परिजनों ने सड़क पर शव रख कर मांगा इंसाफ। उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में उमरदीन हत्याकांड के विरोध में बुधवार दोपहर इलाके में जोरदार प्रदर्शन हुआ। परिजनों ने मृतक का शव नत्थू चौक फ्लाईओवर से नंद नगरी डीसी ऑफिस जाने वाली सड़क के बीचोंबीच रखकर इंसाफ की गुहार लगाई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और “हमें इंसाफ चाहिए” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शन के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हालात बिगड़ते देख वेलकम, नंद नगरी और जीटीबी एनक्लेव थाने के एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। घंटों की मशक्कत और आश्वासन के बाद परिवार शव लेकर अपने घर की ओर रवाना हुआ, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। मृतक की पत्नी राबिया ने रोते हुए इंसाफ की मांग की। उनका आरोप है कि जिस शख्स ने गोली चलाई, उस पर कई मामले दर्ज हैं। यदि उसे जेल में रखा जाता तो शायद यह हादसा नहीं होता। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग होने के कारण सुधार गृह से बाहर आ गया था। परिवार में पत्नी राबिया, बेटा तहजीम समेत अन्य सदस्य हैं। तहजीम दसवीं कक्षा का छात्र है और इन दिनों उसकी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। गौरतलब है कि मंगलवार शाम बी-2 ब्लॉक में ट्यूशन से लौट रहे तहजीम का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। बीच बचाव करने पहुंचे उसके पिता उमरदीन पर हमलावरों ने पहले हमला किया और फिर फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी。
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Feb 18, 2026 12:49:20
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में मरीज को ले जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने नेशनल हाईवे पर बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुजुर्ग हवा में कई फीट ऊपर उछल गया। एंबुलेंस से एक्सीडेंट का सीसीटीवी सामने आया है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि शीशपाल नाम का एक बुजुर्ग नेशनल हाईवे पर कर रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार एंबुलेंस आ गई जिसने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुजुर्ग कई फीट ऊंचे हवा में उछला। हालांकि दुर्घटना से पहले एंबुलेंस चालक ने गाड़ी को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन स्पीड तेज होने की वजह से बुजुर्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल हालत में बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि रिश्तेदारी में शामिल होने जा रहा था और नेशनल हाईवे पर बने अवैध रास्ते से निकलने की कोशिश कर रहा था।
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Feb 18, 2026 12:48:03
Jaipur, Rajasthan:आसींद, भीलवाड़ा आसींद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम का बदला मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को नुकसान आसींद। आसींद क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश कुछ ही देर में ओलावृष्टि में बदल गई। कई स्थानों पर अंगूर के आकार के ओले गिरने से खेतों में किसानों की चिंता बढ़ा दी कई जगह नुकसान हुआ किसानों ने बताया कि अचानक हुई ओलावृष्टि से खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं, चना और सरसों सहित अन्य रबी फसलें प्रभावित हुई हैं। कई काश्तकारों ने प्रशासन से सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मौसम की मार से पहले ही लागत बढ़ी हुई है, ऐसे में फसल खराब होने से आर्थिक संकट गहरा सकता है। बदनोर एवं करेड़ा क्षेत्र में भी दिनभर सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। दोपहर करीब 2 बजे बाद अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे आमजन जीवन भी प्रभावित हुआ। कई ग्रामीण क्षेत्रों में कीचड़ की स्थिति बन गई तथा रास्तों पर पानी भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि मौसम में आए इस बदलाव से ठंडक तो बढ़ी है, लेकिन किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से शीघ्र गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन करने और राहत प्रदान करने की मांग की है।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 18, 2026 12:47:31
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top