Gorakhpur - 11वीं की छात्रा की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के बंगला चौराहे के पास ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से 11वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक छात्रा की पहचान प्रतिमा गौतम पुत्री रामनरेश निवासी जंगल डुमरी नंबर दो मोहम्मदपुर हर्जन बस्ती के रूप में हुई है. छात्रा भटहट में पढ़ाई करके साइकिल से घर लौट रही थी कि बंगला चौराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|