icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201304
KRKishore Roy17 Oct 2025, 07:08 am

अलवर के गोविंदगढ़ में पागल कुत्ते ने छह साल के बच्चे पर किया हमला

Noida, Uttar Pradesh:गोविंदगढ़ (अलवर): अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के माली का बास इलाके में एक पागल कुत्ते ने छह साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मोहल्ले में रहने वाले नरेंद्र कुमार दर्जी का बेटा तन्मय पास की एक किराने की दुकान पर सामान लेने गया था। उसी दौरान वहां मौजूद एक पागल कुत्ते ने अचानक तन्मय पर झपट्टा मार दिया। कुत्ते ने पहले बच्चे के पैर को काटा और फिर उसके चेहरे पर भी गंभीर हमला कर दिया। इस हमले में तन्मय को चेहरे और पैर पर गहरे घाव आए हैं, जिन पर करीब 13 से 14 टांके लगाने पड़े हैं। घटना के तुरंत बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय, अलवर ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा और पागल कुत्तों पर जल्द से जल्द नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top