icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
206001
UvaisUvaisFollow16 Apr 2025, 07:59 am

ETAWAH-अखिलेश यादव की पोस्ट से हड़कंप

Etawah, Uttar Pradesh:

इटावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से मंगलवार रात किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इटावा समेत पूरे प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से इटावा स्थित ऐतिहासिक सुमेर सिंह किले के पास हो रहे अवैध खनन और मिट्टी के टीलों की कटाई को लेकर कड़ा संदेश दिया है। अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा "इटावा में सुमेर सिंह किले के पास वाले बड़े-छोटे पहाड़ क्या बड़े-छोटे अधिकारी के साथ ही बस्ती-गोरखपुर की तरफ़ ट्रांसफ़र कर दिये गये हैं? अधिकारी तो नये आ जाएंगे लेकिन भ्रष्टाचार के फावड़े से काटकर गुम कर दिया गया और मिलीभगत से काट-बांटकर गायब कर दिया गया चंबल के बीहड़ का पहाड़ कैसे वापस आएगा ?

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारां पुलिस ने नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज, वीडियो में आरोप लगाए

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां में किसान नेता नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर बारां पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु के निर्देशन में करीब एक दर्जन टीमों द्वारा रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अब तक आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है और रातभर भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अटरू डीएसपी रामानंद यादव छबड़ा सीआई राजेश खटाना सहित कई पुलिस अधिकारी टीम बनाकर जगह जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भगत सिंह सेना प्रमुख नरेश मीणा के भूमिगत होने की सूचना है। पुलिस संभावित ठिकानों पर निगरानी रखते हुए दबाव बना रही है और जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। इधर, नरेश मीणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ही अब जनता से जुड़ने का एकमात्र माध्यम बचा है। वीडियो में मीणा ने आरोप लगाया कि प्रमोद जैन भाया पर कई मुकदमे होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और उनके बेटे पर भी कार्रवाई नहीं की गई। बारां-झालावाड़ में राजनीतिक संरक्षण के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। नाहरगढ़ मामले पर मीणा ने कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया था, मारपीट या संपत्ति ले जाने का आरोप गलत है। 6 तारीख को सरेंडर के लिए तैयार होने के बावजूद पुलिस लगातार छापे डाल रही है। मीणा ने सहयोगी राकेश बैसला की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हेलीकॉप्टर की अनुमति नहीं दी गई और प्रचार में मदद करने वाले साथियों को परेशान किया जा रहा है। वीडियो के अंत में मीणा ने कहा कि उन्हें डर नहीं है और जनता से अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में दीपावली-छठ के मद्देनजर सुरक्षा-भीड़ नियंत्रण कड़े

Muzaffarpur, Bihar:दीपावली एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की ओर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. जिलाधिकारी कुमार गौरव ने रात्रि में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने यात्रियों की सुविधा, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में जिले से बाहर रहने वाले लोग अपने घर लौटते हैं, ऐसे में जिला प्रशासन का विशेष प्रयास है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनका अनुभव सुखद एवं सुरक्षित रहे. डीएम ने बताया कि रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और इन्हें ICCC से निगरानी किया जाएगा. इस दौरान नशाखुरानी गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन गश्ती बढ़ाई गई है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ाई जा रही है. प्रशासन दीपावली एवं छठ महापर्व के मद्देनजर यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता एवं भीड़ नियंत्रण सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर विशेष ध्यान दे रहा है. उद्देश्य है कि जिलेवासी दोनों पर्वों को हर्षोल्लास, शांति एवं सुरक्षित वातावरण में मना सकें तथा बाहर से आने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top