Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Etah207001

एटा में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

HDHARSH DWIVEDI
Feb 17, 2026 05:01:43
Etah, Uttar Pradesh
एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने 12 घंटे के अंदर व्यक्ति की हत्या का किया खुलासा, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल, पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त वैगनआर कार, शराब की तीन खाली बोतल सहित एक जहरीली स्प्रे (Repidem SL spray) की बरामद, मृतक हेमेंट एक स्टांप विक्रेता था जिसकी स्टांप की दुकान एटा कचहरी पर थी, मृतक हेमेंट का शव मृत अवस्था में ग्राम अगरैया के पास गेहूं के खेत मे पड़ा पाया गया था, थाना जैथरा क्षेत्र की पूरी घटना।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
FWFAROOQ WANI
Feb 17, 2026 10:21:30
Srinagar, :Visuals/ Byte :- union Minister of state for law and Justice Arjun Ram Meghwal केंद्रीय मंत्री ने J&K को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर जल्द फैसले का संकेत दिया। केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री, अर्जुन राम मेघवाल ने श्रीनगर में कहा कि जम्मू और कश्मीर को जल्द ही राज्य का दर्जा वापस दे दिया जाएगा। यहां रिपोर्टरों से बात करते हुए, मेघवाल ने कहा कि जम्मू और कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का मुद्दा सेंसिटिव है। उन्होंने केंद्र सरकार के वादे को दोहराते हुए कहा: “हमारे गृह मंत्री ने लोकसभा में पहले ही भरोसा दिलाया है कि सही प्रोसेस का पालन किया जाएगा, और लोगों को उनका हक मिलेगा।” फैसले की टाइमिंग पर, उन्होंने कहा: “मुझे लगता है कि आप इस पर बहुत जल्द कोई फैसला सुनेंगे क्योंकि भारत सरकार ने संविधान के आर्टिकल 370 के तहत इस क्षेत्र का स्पेशल स्टेटस खत्म कर दिया है और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों—जम्मू और कश्मीर और लद्दाख—में बांट दिया गया है।”
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 17, 2026 10:21:16
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर, रोडवेज कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, कर्मचारियों के बकाया भुगतान को लेकर उठी आवाज, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम और RSRTC रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन का संयुक्त धरना, स्टाफ और बसों की कमी से चालकों-परिचालकों से 12 से 15 घंटे ड्यूटी का आरोप, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान 8 माह से लंबित, प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग बीकानेर में रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम और RSRTC रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले यह प्रदर्शन आयोजित किया गया प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्टाफ और बसों की कमी के कारण चालकों और परिचालकों से रोजाना 12 से 15 घंटे तक ड्यूटी ली जा रही है जिससे उन पर मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ रहा है वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का करीब 8 महीने से भुगतान लंबित बताया जा रहा है कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बकाया राशि जारी करने और कार्य व्यवस्था में सुधार की मांग की है, अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 10:21:06
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में शोएब उर्फ बॉबी हत्याकांड की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। 13 फरवरी की दोपहर करीब सवा एक बजे हुई इस वारदात ने जिले में हड़कंप मचा दिया था। पुलिस के अनुसार, हत्या से ठीक पहले बॉबी ने मोबाइल फोन पर किसी करीबी व्यक्ति से बात की थी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के विश्लेषण के बाद शक की सुई अब उसके करीबियों की ओर घूम रही है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय बॉबी लखनऊ से अकेले कार चलाकर बाराबंकी कचहरी आ रहा था। तभी शूटरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। मामले की जांच में जिले की पांच पुलिस टीमें जुटी हैं। इसके साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी सक्रिय है। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ दो संदिग्धों के बेहद करीब पहुंच चुकी है, हालांकि अधिकारी इस बारे में अभी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस टीमों को सीसीटीवी फुटेज में चिन्हित वाहनों की तलाश में लखनऊ और सुलतानपुर भेजा गया है। शूटरों के आने-जाने के रास्ते की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बॉबी के चालक खुर्शीद सहित करीब 12 लोगों से पूछताछ की है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पूर्व में बॉबी के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। पुलिस ने पीड़ित परिवार से भी जांच में सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का दावा है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Feb 17, 2026 10:19:39
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Feb 17, 2026 10:19:24
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रेकिंग - सोमवार दोपहर से लापता 2 वर्षीय मासूम हर्ष कँवर की मिली लाश, घर की बाड़ी में बनाए गए गोबर गैस चैम्बर में थी लाश, रोजी-रोटी के सिलसिले में तमिलनाडु में काम करने गए है मृत मासूम के माँ बाप, मासुम बच्चा रहता था अपने दादा-दादी और बुआ के साथ, सोमवार दोपहर को खेलते-खेलते अचानक हो गया था, परिजन और पडोसी जुटे थे तलाश में, आज गोबर गैस चैंबर में मिली लाश, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दर्री पुलिस, पंचनामा कार्रवाई कर शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, घटना-दुर्घटना या अन्य कोई कारण सभी पहलुओं पर पुलिस कर रही जांच, जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगी मासूम की मौत की स्थिति स्पष्ट, दर्री थाना अंतर्गत ग्राम बरेड़ीमुड़ा की घटना... बाइट -लखन पटले, एएसपी
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 10:18:59
Manpur, Madhya Pradesh:💥 *_छपडौर आश्रम के पीछे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ,मौके पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़_* छपडौर आश्रम के पीछे एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा दिखाई दिया है,जिसके बाद मौके पर हड़कम्प मच गया,देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तेंदुए को पेड़ पर बैठे देख लोगों में दहशत और उत्सुकता दोनों का माहौल बना है।घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का पार्क अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया। वन अमले द्वारा ग्रामीणों को तेंदुए से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है, साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ संभवतः भीड़ और शोरगुल के कारण पेड़ पर चढ़ गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो।वन विभाग का कहना है कि सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देशों का पालन करें।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 17, 2026 10:18:07
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में पंचायत घोटाले से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा द्वारा 16.02.2026 को ग्राम पंचायत मुजेड़ी, ब्लॉक तिगांव, जिला फरीदाबाद में वर्ष 2020–21 के दौरान हुए कथित गबन प्रकरण में बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया गया कि तत्कालीन कार्यवाहक सरपंच ब्रह्मपाल के कार्यकाल में बिना प्रशासनिक अनुमति के फर्जी विकास कार्य दिखाकर करीब 22 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में अभियोग संख्या 355 दिनांक 16.10.2022 थाना सदर बल्लभगढ़ में विभिन्न धाराओं 120B, 201, 406, 409, 420, 467, 468, 471 भादंसं व पीसी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज है। जांच के दौरान फरार चल रहे आरोपी सागर, मालिक फर्म “दा डिजाइन कोड” निवासी गांव नवादा, ब्लॉक तिगांव, जिला फरीदाबाद को पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि 09.10.2020 को कार्यवाहक सरपंच ब्रह्मपाल ने ग्राम सचिव जोगेंद्र, बीडीपीओ पूजा शर्मा तथा विभिन्न फर्म मालिकों के साथ मिलीभगत कर बिना अनुमति फर्जी विकास कार्य दर्शाए और लगभग 22 करोड़ रुपये की अदायगी कर दी। इनमें से करीब 17 करोड़ 14 लाख रुपये विभिन्न फर्मों—दा डिजाइन कोड, एसके इंटरप्राइजेज, सतगुरु इंटरप्राइजेज, साईं ट्रेडिंग कंपनी, फरहान इंटरप्राइजेज, राघव बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर एंड कॉन्ट्रैक्टर, साकिर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर एंड कॉन्ट्रैक्टर, हीरालाल, रसीद बिहारी प्रॉपर्टी, मैसर्स श्यामजी एसोसिएट्स आदि—को जारी किए गए। अब तक की जांच में सामने आया है कि कुल 22 करोड़ रुपये के गबन में से आरोपी सागर की फर्म “मैसर्स दा डिजाइन कोड” के माध्यम से 1,94,79,968 रुपये का गबन किया जाना पाया गया है। इस मामले में पूर्व में भी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 09.09.2025 को पूजा शर्मा व हीरालाल को गिरफ्तार किया गया था, जबकि 27.12.2025 को तनुजा शर्मा, नंद किशोर तथा मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से पूजा शर्मा व तनुजा शर्मा को माननीय उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, जबकि अन्य आरोपी अभी जिला जेल नीमका, फरीदाबाद में बंद हैं。 मामले में नामजद एक अन्य आरोपी ललित मोहन शर्मा अग्रिम जमानत पर है। वहीं तीन आरोपियों—पूजा शर्मा, हीरालाल व ललित मोहन शर्मा—के विरुद्ध 24.11.2025 को चालान पेश किया जा चुका है。 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगामी दिनों में और भी खुलासे व गिरफ्तारियां संभव हैं。
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Feb 17, 2026 10:17:15
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधान सभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर ओरण गोचर संरक्षण को लेकर महापड़ाव सन्तो की अगुवाई में उमड़ा ओरण प्रेमियों का हुजूम जिले के पर्यावरण प्रेमी और ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। जिला मुख्यालय स्थित वीर आलाजी मंदिर में महापड़ाव डाला गया। सन्तों की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों की मांग है कि सोलर कंपनियों को ओरण और गोचर भूमि पर दिए जा रहे आवंटन को तत्काल रद्द किया जाए। साथ ही ओरण गोचर भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए। तनोट से जयपुर यात्रा का नेतृत्व करने वाले सुमेरसिंह सांवता व भोपालसिंह कर समेत जिले भर के ग्रामीण, पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। तनोट से जयपुर तक पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पदयात्रा जारी है, रामगढ़ तहसील मुख्यालय के आगे धरना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण और पशुपालक प्रतिदिन ज्ञापन वापस लेने की मांग कर रहे हैं। जैसलमेर मुख्यालय पर भी ओरण बचाने को लेकर प्रदर्शन किया गया है। अंत में यह हुजूम जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचगा जहां जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा।
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Feb 17, 2026 10:16:55
Ambala, Haryana:एंकर: अंबाला के बलदेवनगर इलाके में आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक टैंकर में आग लग गई, ये हादसा इतना भयानक था कि एक व्यक्ति जिसका नाम लखविंदर था उसी मौत हो गई, दरअसल बलदेवनगर में चंडीगढ़ हाईवे के पास बनी सर्विस लेन में टैंकर में वेल्डिंग का काम चल रहा था और वेल्डिंग करते वक्त अचानक आग लगी जिसमें लखविंदर झुलस गया और टैंकर में ब्लास्ट हो गया। जानकारी देते हुए बलदेवनगर थाना SHO धर्मवीर ने बताया कि वेल्डिंग करते समय अचानक आग लग गई जिसमें लखविंदर पूरी तरीके से झुलस गया गया और उसकी मौत हो गई जिनके शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी पर लगाया गया है वहीं उन्होंने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की भी बात कही है जो नियमों की सरेआम धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। बाइट : धर्मवीर , बलदेवनगर थाना SHO वीओ: वही जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंच कर आग बुझाई और जो व्यक्ति झुलसा था उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बाइट : बच्चन सिंह, फायरमैन
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Feb 17, 2026 10:16:35
Ranchi, Jharkhand:18 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आहूत हो रहा है। सत्र को सुचारु रुप से चलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्व दलीय विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित सभी दल के विधायक दल नेता शामिल हुए। कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने बताया 23 फरवरी को निकाय चुनाव होने है उस दिन अनुपूरक बजट पर चर्चा होनी थी पर अब 23 फरवरी को छुट्टी घोषित किया गया है। 23 फरवरी को होने वाली चर्चा अब 21 फरवरी को आयोजित होगी। इसके साथ ही सदन को सुचारु रुप से चलाने पर सहमति बनी। वहीं आजसू विधायक ने बैठक के बाद बताया hand से होने वाले नुकसान पर चर्चा को लेकर कार्यमंत्रणा में तय होगी साथ ही कहा अगर सत्र में झारखंड के मुद्दों पर चर्चा होगी तो सदन चलेगा नहीं तो सदन चलने नहीं देंगे। बाइट हेमंत सोरेन, सीएम बाइट प्रदीप यादव, कांग्रेस विधायक दल नेता बाइट निर्मल महतो, विधायक आजसू
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Feb 17, 2026 10:16:24
Baran, Rajasthan:आगामी त्योहारों को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित, डीजे के शोर और सुरक्षा पर रहेगा सख्त पहरा\n\nबारां के अटरू में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीएलजी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक रामानंद यादव ने की। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी सुनील पिपलीवाल, वृहत निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा और तहसीलदार महेन्द्र चतुर्वेदी विशेष रूप से मौजूद रहे।\n\nबैठक में परीक्षाओं और आमजन की सुविधा को देखते हुए मैरिज गार्डनों में बजने वाले तेज आवाज के डीजे पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। निर्धारिथ डेसिबल क्षमता से अधिक आवाज होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के उपकरण जब्त किए जाएंगे। परीक्षाओं के मद्देनजर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध और मॉनिटरिंग की बात कही गई।\n\nधुलेंडी और उर्स का आयोजन एक ही दिन होने के कारण प्रशासन ने दोनों समुदायों के बीच तालमेल बैठाने पर जोर दिया। बैठक में ईदुल फितर, रामनवमी, उर्स और धनुष लीला को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Feb 17, 2026 10:16:13
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर के श्रीविजयनगर में निकटवर्ती ग्राम पंचायत 3 केएसडी क्षेत्र में पदस्थ ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार पर 13 फरवरी को कार्यालय में घुसकर जगरूप सिंह और रूपसिंह ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत राजकीय कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट की। पुलिस थाना समेजाकोठी में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आज से पंचायत समिति कार्यालय के गेट के समक्ष संपूर्ण कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि गिरफ्तारी न होने तक धरना जारी रहेगा। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने का भरोसा दिलाया है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 17, 2026 10:15:53
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रक-बाइक भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल अलवर जिला के राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बबेली स्थित भगत का बास में सोमवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मृतक की पहचान रैणी क्षेत्र के बूचपुरी निवासी बाबूलाल मीना पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल बूचपुरी निवासी रामौतार मीना पुत्र मिठाराम मीना तथा अजीत मीना पुत्र मुनेश मीना को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया है। परिजन किरोड़ीलाल मीना ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बूचपुरी से माचाड़ी की ओर बबेली होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान माचाड़ी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबूलाल मीना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस की मदद से घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया । वहीं दोनों घायलों को इलाज के लिए अलवर भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top