203131
खुर्जा में साइकिल से चार धाम यात्रा कर रहे भरत दास का हुआ स्वागत
Khurja, Uttar Pradesh:साइकिल से चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले भरत दास आज खुर्जा पहुंचे। उनका यहां जोरदार स्वागत किया गया। खरोट गांव कोसी कला के निवासी भरत दास ने कई राज्यों की यात्रा पूरी कर ली है। उन्हें अब तक 3 वर्ष और 5 महीने लग चुके हैं। घर वापसी में अभी लगभग 10 दिन और लगेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
गंगासागर तीर्थ पर 5100 दीपों से भव्य दीपदान, आतिशबाजी से लगा अलौकिक नजारा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। प्राचीन गंगासागर तीर्थ पर भव्य दीपदान का हुआ आयोजन। 5100 दीपों से जगमगाया गंगासागर तीर्थ। दीपदान के बाद हुई भव्य आतिशबाजी से नजारा हुआ अलौकिक। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने तीर्थ की परिक्रमा की। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने दीपदान का किया शुभारंभ। भाजपा नेता सागर गुप्ता सहित सैकड़ो की तादाद में लोगों ने जलाए दीप। रामकोट कस्बे में स्थित है प्राचीन गंगासागर तीर्थ。0
0
Report
सीकर CPR वीडियो: समय पर CPR से युवक की जान बचाने की घटना
Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो समय पर दिए गए सीपीआर के महत्व को बखूबी बयां कर रहा है। समय पर दिया गया सीपीआर किसी व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। वीडियो करीबन एक महीने पुराना बताया जा रहा है दरअसल, करीब एक महीने पहले खिरोड़ निवासी किशोर निठारवाल अपने साथियों के साथ बैठकर ताशपत्ती खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे अचेत होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पूर्व सेशन जज रतनलाल मूंड ने बिना समय गंवाए उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। रतनलाल मुंड ने करीब 15 मिनट तक लगातार सीपीआर देकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया। समय पर मिले इस उपचार से किशोर की जान बच गई। अब पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद किशोर निठारवाल ने इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने लाया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह रतनलाल मूंड ने लगातार सीपीआर देकर उन्हें नया जीवन दिया। यह घटना बताती है कि सीपीआर की जानकारी और सही समय पर उसका इस्तेमाल किसी की जिंदगी बचाने में कितनी अहम भूमिका निभा सकता है। बाइट 1 किशोर निठारवाल बाइट 2 परिजन0
0
Report
Advertisement
दौसा के नाहर खोहरा में पटाखे की चिंगारी से छप्पर जलकर राख
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पटाखे की चिंगारी से छप्पर और पशुओं के चारे में लगी भीषण आग मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र नाहर खोहरा गांव में आगजनी की घटना से मची अफरा-तफरी, ग्रामीण रूपसिंह मीणा के छप्पर में रखा घरेलू सामान जलकर हुआ राख, पशुओं के लिए रखा कड़बी का चारा भी आग की भेंट चढ़ा, आग की लपटें देखकर मौके पर ग्रामीणों की उमड़ी भीड़, ग्रामीणों ने आग बुझाने का किया प्रयास, हजारों रुपए का हुआ नुकसान मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के नाहर खोहरा गांव में पटाखे की चिंगारी एक परिवार के लिए बड़ी मुसीबत बन गई। चिंगारी से छप्पर और उसमें रखे पशुओं के चारे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रूप सिंह मीणा के छप्पर में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। छप्पर में रखा घरेलू सामान और पशुओं के लिए संग्रहित कड़बी का चारा धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग की तेजी के चलते काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस आगजनी में छप्पर, घरेलू सामान और पशुओं का चारा जलकर राख हो गया। घटना में पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।0
0
Report
कोटपूतली में seven-year-old girl car accident: outrage, demand for compensation and strict action
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के वार्ड नंबर 10 उपली कोठी में सात वर्षीय मासूम बालिका की कार दुर्घटना में मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। हादसे के बाद से ही परिजन और वार्डवासी कड़ाके की सर्दी में पूरी रात धरने पर बैठे हैं। परिजनों की मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और हादसे के जिम्मेदार कार चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जयपुर के SMS अस्पताल में मौजूद बालिका का शव अभी तक कोटपूतली नहीं पहुंचा है। दरअसल, मामला कोटपूतली के वार्ड नंबर 10 उपली कोठी का है, जहां कल दोपहर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सात वर्षीय मासूम बालिका को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसा इतना गंभीर था कि बालिका को उपचार के लिए जयपुर के SMS अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की घटना दिखाई देने की बात सामने आई है। मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इधर, घटना के बाद से ही परिजन और वार्डवासी धरने पर बैठे हैं। कड़ाके की सर्दी के बीच पूरी रात धरना जारी रहा। धरनार्थियों की प्रमुख मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए और कार चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। धरनार्थी विधायक हंसराज पटेल के आवास के नजदीक धरने पर बैठे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा है। वहीं, जयपुर SMS अस्पताल से बालिका का शव कोटपूतली लाए जाने का इंतजार भी किया जा रहा है। सात वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक धरनार्थियों की मांगों पर संज्ञान लेता है और पीड़ित परिवार को कब न्याय मिल पाता है। फिलहाल उपली कोठी में अभी तक धरना जारी है।0
0
Report
मैनपुरी-करहल शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में लगी आग,लाखों का नुकसान ।
Baidpura, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल। कस्बे में सुभाष गेट के अंदर गुलाब बजरिया वाली गली में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखे सात से आठ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए। राहुल जैन सोमवार रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।0
0
Report
Advertisement
संदना क्षेत्र में इनामिया अपराधियों का एनकाउंटर, भारी मात्रा में लूट के माल बरामद
Sitapur, Uttar Pradesh:पुलिस और पच्चीस पच्चीस हजार के दो इनामिया अपराधी के बीच मुठभेड़। पैर में गोली लगने से इरफान और दीपक सिंह अपराधी हुआ घायल। दोनों अपराधी लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने पच्चीस ग्राम सोने के आभूषण लूट के इकतीश हजार रुपए दो तमंचा चार जिंदा कारतूस और मोटर साइकिल को किया बरामद। एएसपी दुर्गेश सिंह के निर्देश पर 72 घंटे के अंदर एसओजी और थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। संदना थाना क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
प्रयागराज में Govardhan Puja पर भक्त यमुना में पवित्र डुबकी
Noida, Uttar Pradesh:Prayagraj (Uttar Pradesh): Devotees Take Holy Dip in Yamuna River at Baluaghat on Govardhan Puja0
0
Report
इटावा में मर्सिडीज कार पर भीषण आग, कार जलकर राख
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में मर्सिडीज कार में अचानक लगी आग से धू धू कर जली मर्सिडीज कार,अचानक लगी आग से अफरा तफरी मची,पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इटावा जनपद के थाना चौबिया इलाके के अंतर्गत रैपुरा भट्टा के पास बने एक प्राइवेट स्कूल में खड़ी मर्सडीज कार में अचानक अज्ञात कारणों के चलते पहले धुआं उठा बाद में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया,जब तक मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने कार को अपनी चपेट में पूरी तरह से ले लिया था और कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई,आग लगने की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
पटना के बंगला चौराहे पर संगीता इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग, दमकल ने काबू पाया
Patna, Bihar:पटना के बंगला चौराहे पर संगीता इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग, दमकल ने काबू पाया आगलगी की इस घटना में दुकान के बाहर लगे बैनर और उस पर लगी लाइट जलकर राख हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुकान के अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8:40 बजे विभाग को डाक बंगला स्थित संगीता इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। जांच में सामने आया है कि दुकान के बाहर लगे बैनर की लाइट के कारण आग लगी थी। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। घटना में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।0
0
Report
तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन पर महुआ में रक्तदान और बच्चों के साथ खुशियाँ
Hajipur, Bihar:वैशाली के महुआ में नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर विधायक तेजस्वी यादव का 37वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया गया. महुआ के पूर्व विधायक मुकेश रोशन ने छोटे बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां बांटी. इस मौके पर सामाजिक सरोकार और सद्भावना का संदेश भी दिया गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिन पर पूर्व विधायक मुकेश रोशन ने अपने आवास पर बच्चों के बीच केक काटकर खुशियां मनाईं. जन्मदिन का यह आयोजन सिर्फ केक काटने तक सीमित नहीं रहा बल्कि बच्चों के साथ खुशियां साझा करने और समाज को सकारात्मक संदेश देने की पहल बना. पूर्व विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव या उनका अपना जन्मदिन हो, हर बार कुछ अलग और समाज को संदेश देने वाला कार्यक्रम करने का प्रयास रहता है. उन्होंने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर और बच्चों के बीच किताब-कॉपी वितरण समेत कई सामाजिक कार्य किए जाते हैं. वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया है. बच्चों के बीच केक काटकर मनाया गया जन्मदिन और सामाजिक सरोकार और सद्भावना का संदेश देता नजर आया।0
0
Report
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: एक बाइक पर चार दोस्त, तीन की मौत
Kanpur, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रैकिंग—कन्नौज में भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौक पर दर्दनाक मौत, एक अन्य दोस्त हुआ घायल, घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने किया रेफर, एक ही बाइक पर सवार थे चारों दोस्त, गांव से दूसरे मकान में पर जा रहे थे चार दोस्त, इंदरगढ़ थाना के कचाटीपुर गांव के पास की घटना。0
0
Report
Advertisement
अलवर में रोडवेज बस- बाइक भिड़ंत: एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; CCTV फुटेज सामने
Alwar, Rajasthan:अलवर में रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल; हादसे का CCTV फुटेज आया सामने अलवर। सदर थाना क्षेत्र के केसरपुर के पास चौधरी पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे हुआ एक युवक की मौत के बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में राजस्थान रोडवेज की बस और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर होती दिखाई दे रही है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था , घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है । जानकारी के अनुसार बुर्जा गांव निवासी बिन्टू हरिजन और कालू अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में साफ-सफाई का काम करते थे। सोमवार दोपहर दोनों बाइक से किसी परिचित के अस्पताल में समाचार लेने के बाद अपने गांव बुर्जा लौट रहे थे। इसी दौरान केसरपुर के पास चौधरी पेट्रोल पंप के सामने राजगढ़ की ओर से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी । हादसे में बिन्टू हरिजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी कालू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया था । वही मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे की भयावहता स्पष्ट दिखाई दे रही है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में डोडा-पोस्त और अफीम तस्करी के फरार आरोपी गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : डोडा-पोस्त और अफीम तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार,ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस की कार्रवाई,2.405 किलो डोडा-पोस्त चूरा और 11.59 ग्राम अफीम के मामले में रामकिशोर को पुलिस ने पकड़ा,पल्लू थाना क्षेत्र में दर्ज NDPS मामले में जांच के बाद फरार आरोपी की गिरफ्तारी,नागौर जिले के निवासी रामकिशोर को खुइयां थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार,खुईया थाना प्रभारी एसआई सुरेंद्र कुमार ने मय टीम किया गिरफ्तार0
0
Report
Hanumangarh में 20 हजार इनामी नशा तस्कर मोहित चौधरी गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: तीन साल से फरार 20 हजार रुपए का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार, टाउन पुलिस की कार्रवाई, NDPS Act के मामले में वांछित मोहित चौधरी को पुलिस ने नागौर से पकड़ा, 770 नशीली टैबलेट सप्लाई करने के मामले में आया था मोहित का नाम, वर्ष 2023 से चल रहा था फरार, कालूराम उर्फ रामवीर से पूछताछ में हुआ था मोहित चौधरी का खुलासा, गिरफ्तारी पर घोषित था 20 हजार का इनाम, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई, SI सुशील कुमार ने मय टीम किया गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
