खुर्जा नगर पालिका में बिना रजिस्ट्रेशन,बिना नंबर के चल रहे हैं करीब तीन दर्जन से अधिक वाहन
Khurja, Uttar Pradesh:बुलंदशहर ब्रेकिंग खुर्जा नगर पालिका में बिना रजिस्ट्रेशन,बिना नंबर के चल रहे हैं करीब तीन दर्जन से अधिक वाहन करोड़ों रुपए के वाहन कबाड़े में हो रहे हैं तब्दील नगर पालिका के अधिकारी पूरी तरह मौन नहीं है नगर पालिका के वाहनों की तरफ ध्यान सरकारी संपत्ति को नुकसान करने पर अड़े हैं नगर पालिका के अधिकारी बुलंदशहर खुर्जा नगर पालिका का है पूरा मामला।मेला देखकर लौट रही युवती से सरेराह छेड़छाड़
Khurja, Uttar Pradesh:खुर्जा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवती से सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है गैर समुदाय युवकों द्वारा युवती से सरेराह छेड़छाड़ करने पर चीख पुकार सुनकर युवती के दो सगे भाई आशु व राहुल पहुंच गए जहां युवती के दोनों सगे भाइयों के साथ गैर समुदाय के युवकों ने मारपीट की मारपीट के दौरान दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए युवती बीते 26 सितम्बर को देर रात्रि मेला देखकर समय करीब 9.50 बजे रात्रि में अपने घर वापिस आ रही थी तो रास्ते में घर के पास, गैर समुदाय के चार से पांच युवक है।बुलंदशहर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया खुर्जा में दौरा
Khurja, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार सहित खुर्जा पहुंचे। जेड प्लस सुरक्षा के बीच काफिला आया, जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। मुंडाखेड़ा मार्ग स्थित ऑर्मिनों सिरेमिक पॉटरी में उत्पादों की जानकारी ली। पत्नी सविता कोविंद के साथ पॉटरी परिसर, 4 स्थानों पर पौधारोपण किया। जीटी रोड स्थित हुमना हैंडीक्राफ्ट शोरूम का भ्रमण किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के आवास पर भोजन किया। अंत में, गैराज कैफे में परिवार सहित चाय पीने के बाद रवाना हुए।
खुर्जा में स्वतंत्रता दिवस पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन
Bulandshahr, Uttar Pradesh:खुर्जा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका ने एक शाम शहीदों के नाम कवि सम्मेलन का आयोजन किया। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवानदास सिंघल ने इस कार्यक्रम की व्यवस्था की। हजारों दर्शकों ने कवियों की वाणी का आनंद लिया। यह विराट कवि सम्मेलन नगर पालिका प्रांगण में चल रहा है।
खुर्जा तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
Khurja, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने खुर्जा तहसील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने और कार्यालय में प्राइवेट व्यक्तियों को काम न करने देने के निर्देश दिए। सब रजिस्ट्रार को अनाधिकृत व्यक्तियों पर कार्रवाई करने को कहा। भूमि रजिस्ट्री के प्रकरणों की जानकारी ली और पोर्टल पर तहसील को भेजी जाने वाली रजिस्ट्री का अवलोकन किया। एक सप्ताह की रजिस्ट्री न भेजे जाने पर नाराजगी जताई और शीघ्र भेजने के निर्देश दिए।
