Back
मुस्लिम सहेलियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर भाई से कराया हिंदू छात्रा का रेप,आरोपी गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र स मुस्लिम समुदाय के युवक ने हिंदू छात्र के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था इसके बाद पुलिस ने शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया। दरसल मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दोस्ती के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए दो नाबालिग बहनों ने अपनी ही सहेली के साथ विश्वासघात की ऐसी साजिश रची, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक हिंदू छात्रा को उसकी दो मुस्लिम सहेलियों ने धोखे से नशीला पदार्थ पिलाया और फिर अपने भाई से उसका दुष्कर्म कराया। इस जघन्य अपराध में न केवल सहेलियां, बल्कि उनके माता-पिता भी बराबर के साझीदार रहे।
घटनाक्रम के अनुसार, पीड़ित छात्रा शनिवार को अपने स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसकी दो सहेलियां बातों ही बातों में उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गईं। वहाँ छात्रा को खाने की किसी वस्तु में नशीली दवा मिलाकर दे दी गई, जिससे वह अचेत हो गई। छात्रा के बेहोश होते ही सहेलियों के भाई अनस ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
हैरानी की बात यह है कि इस पूरी साजिश के दौरान आरोपी की बहनें और उनके माता-पिता ने न केवल सहयोग किया, बल्कि वारदात का वीडियो बनाकर छात्रा को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया।
पीड़िता के पिता उत्तराखंड में नौकरी करते हैं और वह यहाँ अपनी मां के साथ गाँव में रहती है। जब देर शाम तक छात्रा घर नहीं लौटी, तो उसकी मां ने व्याकुल होकर उसकी तलाश शुरू की। परिजनों को सक्रिय देख आरोपी पक्ष घबरा गया और वे छात्रा को बेहोशी की हालत में उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। होश में आने के बाद जब छात्रा ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल नवाबगंज थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) नीलेश मिश्रा ने बताया कि 14 फरवरी 2026 को प्राप्त शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी अनस, उसकी दो नाबालिग बहनों और उनके माता-पिता के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और आपराधिक साजिश रचने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि इस जघन्य कांड में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 10:45:400
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 10:45:270
Report
0
Report
0
Report
खंडशिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन, नन्हे बच्चों की प्रस्
0
Report
0
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 10:35:510
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 17, 2026 10:35:350
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 17, 2026 10:35:170
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 17, 2026 10:34:580
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 17, 2026 10:34:420
Report
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 17, 2026 10:34:250
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 10:34:110
Report