Back
कोसी मेडिकल कॉलेज बदहाल: सिर्फ 51 डॉक्टर, MRI-उल्ट्रासाउंड भी नहीं
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 17, 2026 10:34:25
Madhepura, Bihar
बिहार सरकार भले ही राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे कर रही हो, लेकिन कोसी प्रमंडल का सबसे बड़ा सरकारी स्वास्थ्य संस्थान जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खुद बदहाली का शिकार है। 800 करोड़ रुपये की लागत से बने इस मेडिकल कॉलेज की स्थिति ऐसी है कि यहाँ की व्यवस्था किसी साधारण रेफरल अस्पताल को भी मात दे दे।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य दिनेश प्रसाद के अनुसार मेडिकल कॉलेज में कुल 232 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में मात्र 51 डॉक्टर ही कार्यरत हैं। यानी लगभग 22 प्रतिशत पदों पर ही तैनाती है। इन्हीं 51 डॉक्टरों के भरोसे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएँ और मेडिकल छात्रों की पढ़ाई दोनों चल रही हैं। डॉक्टरों को मरीजों का इलाज भी करना है और छात्रों को पढ़ाना भी, जिससे दोनों ही व्यवस्थाएँ प्रभावित हो रही हैं।
23 विभागों वाले इस मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के 23 पद स्वीकृत हैं, लेकिन कार्यरत केवल 3 हैं। एसोसिएट प्रोफेसर के 43 पदों में से 7, असिस्टेंट प्रोफेसर के 76 में से 10 तथा सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 90 पदों में से केवल 31 पद ही भरे हुए हैं। इस स्थिति में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा और मेडिकल शिक्षा की उम्मीद करना कठिन है।
स्थिति इतनी गंभीर है कि अस्पताल में एमआरआई और अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी जांच सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं हैं। हल्के से लेकर गंभीर मरीजों तक को रेफर कर दिया जाता है। आम लोगों को या तो वापस लौटना पड़ता है या अन्य जिलों का रुख करना पड़ता है।
आज कोसी प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने भी चिकित्सकों की घोर कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को स्वीकार किया तथा साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी जताई।
जानकारी हो कि यह मुद्दा कई बार विधानसभा और विधान परिषद में उठ चुका है। विडंबना यह है कि पहले जहाँ 62 चिकित्सक कार्यरत थे, अब उनकी संख्या घटकर 51 रह गई है। सुधार के बजाय स्थिति और बिगड़ती जा रही है।
अब सवाल यह उठता है कि जब मेडिकल कॉलेज में रेफरल अस्पताल जैसी सुविधाएँ मिलें, तो 800 करोड़ रुपये की इस परियोजना का औचित्य क्या रह जाता है। आयुक्त के निरीक्षण के बाद क्या कोई ठोस कदम उठाया जाएगा या फिर यह संस्थान यूँ ही संसाधनों की कमी से जूझता रहेगा, यह देखना बाकी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Rampur, Uttar Pradesh:*थाना शाहबादः- चोरी के 04 अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, चोरी किया गया माल बरामद ।*कोतवाल प्रदीप कुमार बड़ी कामयाबी मिली चोरो को भेजा जा रहा है जेल
0
Report
SNShashi Nair
FollowFeb 17, 2026 12:19:510
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 17, 2026 12:19:320
Report
MSManish Singh
FollowFeb 17, 2026 12:17:400
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 17, 2026 12:17:190
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowFeb 17, 2026 12:17:050
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 17, 2026 12:16:070
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 12:15:530
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 12:15:410
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 17, 2026 12:15:270
Report
0
Report
1
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowFeb 17, 2026 12:07:550
Report