241303
मल्लावां के पूरनमऊ गांव में सरकारी राशन की दुकान में खेल : कोटेदार पर मामला दर्ज
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां। गरीबों के राशन में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद पूरनमऊ के कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो माह से राशन वितरण न होने की शिकायतों के बाद हुई जांच में दुकान के स्टॉक में बड़ी कमी मिली। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पूरनमऊ गांव के कोटेदार रमेशचंद्र निवासी झरियनपुरवा के खिलाफ ग्रामीणों की ओर से राशन वितरण नहीं किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम एन.राम. ने राशन दुकान की जांच के निर्देश दिए। 22 सितंबर को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जितेंद्र पाठक और पूर्ति निरीक्षक पिंटू सिंह ने दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टॉक का मिलान किया गया तो 18.78 कुंतल गेहूं, 34.71 कुंतल चावल और 1.20 कुंतल चीनी कम मिली। इतनी बड़ी मात्रा में खाद्यान्न कम मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। मंगलवार देर शाम पूर्ति निरीक्षक पिंटू सिंह की तहरीर पर कोटेदार रमेशचंद्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
209801
मल्लावां के हजरतपुर गांव में उधारी के पैसे मांगने पर बेरहमी से पिटाई , वीडियो वायरल , तीन पर मुकदमा
Unnao, Uttar Pradesh:मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर गांव में उधार दिए रुपये वापस मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रुपये देने में कुछ समय लगने की बात कहने पर गाली-गलौज शुरू हो गई और विरोध करने पर तीन लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे उठाकर पटक दिया। घटना में युवक को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। पीड़िता रोशन जहां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति हनीफ ने गांव निवासी लियाकत पुत्र रियासत से कुछ रुपये उधार लिए थे। 24 सितंबर को लियाकत रुपये वापस मांगने पहुंचा। हनीफ ने कुछ देर बाद भुगतान करने की बात कही, जिस पर आरोप है कि लियाकत गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लियाकत ने अपने पुत्र गुड्डू और विशाल के साथ मिलकर हनीफ की पिटाई कर दी और उसे उठाकर पटक दिया जिसका मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया । पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने परिवार को जान-माल की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
241302
मल्लावां के श्यामपुर में शतचंडी महायज्ञ, माता मानदेवी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Madhoganj, Sharda Nagar, Uttar Pradesh:मल्लावां। श्यामपुर स्थित माता मान देवी मंदिर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के तहत भाजपा नेता एवं मुख्य यजमान राजेश पाठक ने अपने आवास से माता की ध्वजा लेकर सहयोगियों के साथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। घंटा-घड़ियाल और शंखनाद के बीच श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए। मंदिर पहुंचने पर यज्ञाचार्य जितेंद्र कृष्ण मिश्र के नेतृत्व में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वेदी पूजन कराया। इसके बाद माता मान देवी का विधि-विधान से पूजन कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के महामंत्री मनोज अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता, जितेंद्र पाठक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
241303
बंदर के अचानक सामने आने से नहर में गिरे शिक्षक , 24 घंटे बाद बरौना गांव के सामने नहर में मिला शव
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां। सोमवार सुबह स्कूल के लिए बाइक से निकले तेंदुआ निवासी सहायक अध्यापक अवनीश पटेल (29) के साथ हुए हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। बालामऊ के पैरा कला गांव जाते समय गोसवा गांव के पास शारदा नहर पुल पर अचानक बंदर सड़क पर आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते अवनीश नहर में जा गिरे और पानी के तेज बहाव में लापता हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू कराई गई। करीब 24 घंटे तक नहर में लगातार तलाश चलती रही, लेकिन अवनीश का कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार सुबह पुलिस गोताखोरों ने बरौना गांव के सामने नहर में तलाश के दौरान उनका शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखते ही बेसुध हो गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवनीश के असमय निधन की खबर से तेंदुआ गांव के साथ ही आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अवनीश के अचानक चले जाने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है और एक छोटी बेटी को छोड़ गए । सोमवार सुबह जिस परिवार में रोजमर्रा की तरह दिन की शुरुआत हुई थी, मंगलवार सुबह वहां मातम पसरा गया ।0
0
Report
241303
गंगा के प्रकोप के बीच गांवों में पहुंचे सुभाष पाल , बोले -24 घंटे जनता के साथ खड़े हैं..
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां। विधानसभा 159 बिलग्राम क्षेत्र में गंगा के बढ़ते जलस्तर और प्राकृतिक आपदा की स्थिति के बीच कांग्रेस नेता सुभाष पाल ने कटरी क्षेत्र के प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने छिबरामऊ, राजघाट, पुरवा समेत करीब दो दर्जन गांवों में पहुंचकर लोगों का हाल जाना। आपदा की इस घड़ी में ग्रामीणों की मदद के लिए भंडारा लगातार जारी है, जिससे प्रभावित गांवों के लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सुभाष पाल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में क्षेत्र की जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्राकृतिक आपदा के बीच वह 24 घंटे ग्रामीणों के साथ खड़े हैं और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ग्रामीणों से संवाद के दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि राहत और मदद के लिए हर संभव स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। गंगा के प्रकोप से प्रभावित कटरी क्षेत्र में उनके लगातार पहुंचने से ग्रामीणों में भी राहत और सहयोग की उम्मीद जगी है।0
0
Report
