Back
खंडशिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन, नन्हे बच्चों की प्रस्
Puranpur, Uttar Pradesh
पूरनपुर में मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने और जन समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह रहीं। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बचपन की शिक्षा बच्चे के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की नींव होती है। निपुण भारत मिशन का उद्देश्य बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी समझ प्रारंभिक स्तर पर ही सुदृढ़ करना है, ताकि आगे की शिक्षा सरल और प्रभावी हो सके। ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण मंच हैं। “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” जैसे कार्यक्रम न केवल बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व से जोड़ते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविताएं, बाल गीत और छोटी-छोटी प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित अभिभावक भावविभोर हो उठे। बच्चों की आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन और वातावरण मिलने पर वे बड़ी आसानी से सीख सकते हैं। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी विजय विरेन्द्र सिंह ने शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व प्राथमिक शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई और सभी से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
दिव्यांग फरियादी की शिकायत सुनने खुद कार्यालय से उठकर पहुंची एसपी,जनसुनवाई को लेकर पेश की बड़ी मिसाल
0
Report
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 17, 2026 12:36:320
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 17, 2026 12:36:240
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 17, 2026 12:36:120
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 17, 2026 12:35:590
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 17, 2026 12:35:520
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 17, 2026 12:35:450
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 17, 2026 12:35:210
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 17, 2026 12:34:590
Report