Amroha - कंपोजिट विद्यालय गजरौला में रही विश्व पृथ्वी दिवस की धूम, पौधरोपण का आह्वान
अमरोहा जनपद के गजरौला में पालिका दफ्तर के सामने स्थित कंपोजिट विद्यालय गजरौला में विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित कराई गई। बच्चों द्वारा पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका, कवियत्री, साहित्याकर एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका रेखा रानी ने बच्चों से आह्वान किया कि वे धरती को सुरक्षित और हरियाली बनाए रखने को एक पौधा अवश्य लगाएं। साथ ही घर जाकर अपने अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। आइए आपको लेकर चलते हैं मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर यहां आयोजित कार्यक्रम में -
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|