icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
342011
RKRakesh Kumar Bhardwaj11 Nov 2025, 06:46 pm

फलोदी तार चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Jodhpur, Rajasthan:फलोदी विशेष अभियान के तहत विद्युत लाइन से चोरी हुए तारों के प्रकरण में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी भंवराराम एवं टीम ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी करनाराम पुत्र भीखाराम सांसी निवासी जेठानिया, थाना देचू को गिरफ्तार किया है। प्रकरण 14 अक्टूबर 2025 को दर्ज हुआ था, जब अपर्व पावर कंपनी के प्रतिनिधि ने रिपोर्ट दी कि फतेहगढ़-भड़ला 400 केवी डीसी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण स्थल से अज्ञात चोरों ने करीब 2080 मीटर एल्यूमिनियम कंडक्टर, स्पेसर डैम्पर और अन्य उपकरण चोरी कर लिए थे। पुलिस ने पहले आरोपी मनोहरराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक वाहन और एक क्विंटल तार बरामद किया था। जांच में खुलासा हुआ कि चोरी का तार करनाराम नामक कबाड़ी को बेचा गया था, जिसे 10 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से आगे की पूछताछ और चोरी का माल बरामद करने की कार्रवाई जारी है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top