Back
थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी ने आमेर किले का भ्रमण किया
DRDamodar Raigar
Feb 07, 2026 13:34:44
Jaipur, Rajasthan
दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— थाईलैंड की प्रिंसेस सिरिवन्नावरी नरिरत्ना राजकन्या ने यूनेस्को की विश्व विख्यात आमेर महल का विजिट किया। प्रिंसेंस ने आमेर महल में पारंपरिक राजस्थानी विरासत, स्थापत्य कला और प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित हुईं। राजकुमारी ने आमेर किले के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों दीवान-ए-आम, शीश महल और केशर क्यारी का अवलोकन किया। शीश महल की जटिल काँचकारी, दीवान-ए-आम की ऐतिहासिक गरिमा और केशर क्यारी की योजनाबद्ध बागवानी व्यवस्था की उन्होंने विशेष सराहना कीं। विजिट के दौरान उन्हें आमेर महल के पर्यटक गाइड महेश कुमार शर्मा ने महल के इतिहास, कछवाहा राजवंश की परंपराओं और किले की स्थापत्य विशेषताओं की जानकारी दी। वीओ 1— थाईलैंड की प्रिंससेन ने आमेर महल में प्राचीन काल से चली आ रही जल संरक्षण और वर्षा जल संचय की परंपाओं को आज के समय के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक भारतीय जल प्रबंधन प्रणालियां पूरी दुनिया के लिए सीख हैं और आधुनिक समय में इनसे प्रेरणा लेकर जल संकट का समाधान निकाला जा सकता है। हरियाली से आच्छादित पहाड़ियां, अरावली की गोद में बसा आमेर किला और इसकी शिल्पकला ने राजकुमारी को विशेष रूप से आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से आमेर महल अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करता है। आमेर जैसे ऐतिहासिक स्थल भारत–थाईलैंड के सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वीओ 2— आमेर महल प्रशासन और स्थानीय पुलिस पूरे समय अलर्ट मोड पर रही। महल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, वही प्रवेश मार्गों पर विशेष निगरानी रखी गई और प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाए रखी गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करते नजर आए। प्रिंसेंस का यह दौरा न केवल आमेर महल के लिए बल्कि राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है; इस अंतरराष्ट्रीय दौरे से प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान मिलते हुए पर्यटन, संस्कृति और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में नए अवसर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। पर्यटन के कारण— थाईलैंड प्रिंसेस ने करीब दो घंटे आमेर महल का विजिट किया, तब तक हजारों देशी-विदेशी पर्यटक जलेब चौक में परेशान होते दिखाई दिए। थाईलैंड प्रिंससेन के आमेर फोर्ट विजिट के दौरान पर्यटकों की टिकिट विंडों को भी दो घंटे बंद किया गया। ऐसे में परेशान देशी-विदेशी पर्यटकों ने राज्य सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए। पर्यटकों ने कहा कि बिना सूचना के महल में विजिट रोकना से दो घंटे तक परेशान होते रहे, जिसमें बच्चे और बुजुर्ग पर्यटक सबसे ज्यादा परेशान दिखाई दिए। वहीं पर्यटकों के साथ आए गाइडों ने कहा कि इस साल 50 प्रतिशत विदेशी पर्यटकों की संख्या कम देखी जा रही है, तो वहीं बिना सूचना व मनमाने रूप से महल प्रवेश रोकना प्रदेश की सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। विदेशी पर्यटकों ने इस पर बहुत नाराजगी जताई, क्योंकि दो घंटे तक परेशान होना व अन्य स्मारकों के विजिट से वंचित होना प्रश्न उठाते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 15:18:350
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 07, 2026 15:18:210
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:16:580
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 07, 2026 15:16:420
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 07, 2026 15:16:280
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 07, 2026 15:15:560
Report
0
Report
VVvirendra vasinde
FollowFeb 07, 2026 15:15:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report