Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229001

रायबरेली में महिला की हत्या: सपा नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल!

SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Jul 10, 2025 13:30:12
Raebareli, Uttar Pradesh
reporter.. syed husain akhtar location.. raebareli एंकर.. रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र में एक जमीन के विवाद मे खूनी संघर्ष के दौरान महिला की निर्मम हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। आज समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने चंदापुर पहुंचा। इस मौके पर सपा नेताओं ने जहां प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए, वहीं उन्होंने ऊंचाहार विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय पर भी जमकर निशाना साधा। डेलीगेशन में शामिल सपा नेताओं ने कहा कि जब एक महिला की खुलेआम हत्या हो रही हो और आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हों, तो यह सरकार की नाकामी नहीं तो और क्या है? उन्होंने कहा कि रायबरेली में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं, यह बेहद चिंता की बात है। सपा नेताओं ने स्थानीय प्रशासन पर भी ढिलाई बरतने का आरोप लगाया और पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। बाइट.. लाल बिहारी यादव.. नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top