Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Seoni480661

सिवनी PWD कार्यालय में भाजपा उपाध्यक्ष के साथ ठेकेदार के बेटे की बदसलूकी!

PSPrashant Shukla
Jul 10, 2025 19:30:36
Seoni, Madhya Pradesh
सिवनी PWD आफिस में हंगामा..* *ठेकेदार के पुत्र पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष से बदसलूकी का आरोप..* *भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कोतवाली थाना में दर्ज कराई शिकायत..* *कोतवाली पुलिस जांच में जुटी..* एंकर : सिवनी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां PWD कार्यालय में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर के साथ एक ठेकेदार के पुत्र द्वारा बदसलूकी की गई। यह पूरा घटनाक्रम कार्यपालन यंत्री कक्ष में कार्यपालन यंत्री के सामने हुआ। यह सब उस वक्त हुआ जब भाजपा जिला उपाध्यक्ष अपने क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण कार्यों की शिकायत लेकर PWD के कार्यपालन यंत्री आर.के. हनुमंते से मिलने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, श्रीराम ठाकुर सिवनी के लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने ठेकेदार मोतीलाल राय द्वारा बनाई जा रही सड़कों को लेकर सवाल उठाए। लेकिन हैरान करने वाली बात ये रही कि कार्यपालन यंत्री ने ठेकेदार के बेटे राहुल राय को दफ्तर बुला लिया। राहुल राय मौके पर पहुंचा और वहाँ मौजूद भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर से बदसलूकी करने लगा। इसकी लिखित शिकायत भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारा सिवनी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना इस सवाल को जन्म देती है कि क्या मध्यप्रदेश में अब खुद भाजपा पदाधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं? क्या भ्रष्टाचार का विरोध करने वालों को धमकाया जाएगा? और क्या अधिकारी, ठेकेदारों की कठपुतली बनकर काम करते रहेंगे? अब देखना यह है कि मामला सामने आने के बाद इस पूरे प्रकरण में प्रशासन कितनी सख्ती दिखाता है और क्या कार्रवाई करता है? बाइट : 1 श्रीराम ठाकुर (भाजपा जिला उपाध्यक्ष)
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top