Back
मेरठ में 20 राउंड फायरिंग: आशीष मास्टर गोली लगी, तमंचा बरामद
PGPARAS GOYAL
Nov 10, 2025 10:28:59
स्टोरी मेरठ : 20 राउंड फायरिंग का मुख्य आरोपी आशीष उर्फ मास्टर पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग से घायल, अवैध तमंचा बरामद
मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में गांव पाली की ग्राम प्रधान सरिता के घर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी आशीष उर्फ मास्टर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस उसका गिरफ्तार होना पहले ही दिखा चुकी थी, लेकिन असलाह की बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और जवाबी गोली उसके पैर में लगी।
दरअसल 7 नवंबर की रात करीब दो बजे गांव पाली में चारपहिया वाहन से पहुंचे बदमाशों ने महिला प्रधान सरिता के घर पर पुरानी रंजिश के चलते बीस से ज़्यादा राउंड फायरिंग की गई थी। घटना सीसीटीवी में दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने गांव के ही आशीष उर्फ मास्टर सहित कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आशीष पर इससे पहले भी मारपीट, धमकी और जाति सूचक गाली-गलौज से जुड़े प्रकरण दर्ज हैं।
10 नवंबर को हस्तिनापुर थाना पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई में आशीष को गिरफ्तार किया। देर रात उसकी निशानदेही पर असलाह की बरामदगी के लिए पुलिस टीम सैफपुर से गणेशपुर जाने वाले रास्ते पर एक आम के बाग में पहुंची। यहां मौका पाकर आशीष ने पेड की ओट से पहले से छिपाए तमंचे को निकाला, पुलिसकर्मी को धक्का दिया और उन पर फायर कर भागने की कोशिश की।
टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली आशीष के बाएं पैर के नीचे के हिस्से में लगी। उसे घायल हालत में हस्तिनापुर सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
इस मामले के पीछे की पृष्ठभूमि भी साफ है। अगस्त में प्रधान पक्ष के साथ हुए विवाद के बाद से दोनों पक्षों में तनातनी जारी थी। छह नवंबर की शाम वादी के भाई पर भी आरोपियों ने फायर किया था, जिसमें वह बच गया। उसी रात दो बजे परिवार पर फिर हमले की कोशिश हुई।
पुलिस अब तक मुख्य आरोपी को पकड़ चुकी है और उसके साथियों की तलाश जारी है।
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNITESH MAHAJAN
FollowNov 10, 2025 12:33:000
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowNov 10, 2025 12:31:590
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 10, 2025 12:31:470
Report
PKPankaj Kumar
FollowNov 10, 2025 12:31:280
Report
PKPankaj Kumar
FollowNov 10, 2025 12:31:090
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 10, 2025 12:31:000
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 10, 2025 12:30:520
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 10, 2025 12:30:330
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 10, 2025 12:30:210
Report
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 10, 2025 12:24:310
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 10, 2025 12:24:170
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 10, 2025 12:23:590
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 10, 2025 12:23:420
Report