Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Latehar829206

लातेहार में भयानक सड़क हादसा: 9 लोग गंभीर रूप से घायल!

SGSANJEEV GIRI
Jul 10, 2025 13:02:58
Latehar, Jharkhand
एंकर :- लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी के पास एनएच-39 सड़क में ट्रेलर ट्रक ने यात्री से भरे भारत टेंपो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लातेहार लाया गया। जहां डॉक्टर ऋषभ झा ने प्राथमिक इलाज किया गंभीर स्थिति को देखते हुए 6 घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लातेहार लाया गया। जहां डॉक्टर ऋषभ झा ने प्राथमिक इलाज किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए 6 घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया।घायलों में गुड़िया देवी (बारियातू), कलौती देवी, चरकू भुईयां (दोनों बारी, चंदवा), रोशन उरांव, सैलेश्वरी देवी (दोनों धनकारा, लातेहार), चालक रंजीत प्रसाद, ममता देवी (मैक्लुस्कीगंज), प्रतिमा देवी (हौलांग, मासियातू, बालूमाथ) शामिल हैं। गुड़िया, कलौती, रोशन, सैलेश्वरी, चरकू और चालक रंजीत प्रसाद को रिम्स रेफर किया गया है गुड़िया का हाथ टूटा है। जबकि शेष रेफर चारों का पैर टूटा हैं।चालक रंजीत प्रसाद ने बताया कि वह लातेहार से सवारी लेकर चंदवा जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रक आया और सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो में सवार सभी यात्री घायल हो गए। घटना के सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अग्रतर कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। संजीव कुमार गिरी लातेहार
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top