464001
MP में ईओडब्ल्यू ने उपपंजीयक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में ईओडब्ल्यू ने उपपंजीयक प्रतिभा कुमरे को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। वकील राकेश मीणा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। मीणा ने बताया कि रजिस्ट्री के लिए उनसे 10,000 रुपये की अतिरिक्त राशि मांगी गई थी। जब उन्होंने पार्टी को इसकी जानकारी दी, तो पार्टी ने आरोप लगाया कि वकील ही उपपंजीयक के नाम पर अतिरिक्त राशि ले रहे हैं। इससे दुखी होकर मीणा ने ईओडब्ल्यू में शिकायत की, जिसके बाद जाल बिछाकर यह कार्रवाई की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल में लुटेरी दुल्हन लक्ष्मी और तीन सहयोगी गिरफ्तार; ब्लैकमेलिंग का खुलासा
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के नाम से कुख्यात लक्ष्मी नाम की युवती और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है... गिरफ्तार युवती लक्ष्मी शादी के लिए परेशान युवकों से शादी कर शादी के बाद हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बनाकर युवकों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठती थी ... लक्ष्मी नाम की यह लुटेरी युवती फर्जी शादी के बाद युवकों के घर से कीमती जेवरात और सामान लेकर चम्पत हो जाती थी ... इस ब्लैकमेलिंग और लूटपाट के मामले में युवक के दो साथी प्रमोद और वीरेंद्र मदद करते थे ....कोई युवक अगर लक्ष्मी और उसके साथियों के दबाव में नहीं आता था तो उसे बलात्कार के केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी .. लूटेरी दुल्हन लक्ष्मी का शिकार बने रजपुरा थाना इलाके के होराम नाम के युवक ने थाने में लक्ष्मी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था , लक्ष्मी होराम को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाकर 5 लाख की मांग कर रही थी .. पुलिस होорам की शिकायत दर्ज करने के बाद लक्ष्मी और उसके साथियों के तलाश में जुटी थी . पुलिस ने लक्ष्मी और उसके साथी प्रमोद और वीरेंद्र से 40 हजार कैश ..जो कि युवकों को ब्लैकमेल कर ऐंठा गया था ..बरामद किया है ,इसके अलावा लूटे गए जेवरात और दुल्हन बनने के लिए लहंगा चुनरी और श्रृंगार का सामान बरामद किया है ... पुलिस ने कानूनी कार्यवाही के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है ।0
0
Report
कानपुर के 250 करोड़ साइबर फ्रॉड की पूरी जालबंदी बेनकाब
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर में 250 करोड़ की साइबर ठगी का वाला बैंक कनेक्शन बेनकाब हुआ है...जिसने साइबर ठगों के लिए करोड़ों की रकम घुमाने का रास्ता खोल रखा था... अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा टारगेट है...करोड़ों की इस ठगी के पूरे नेटवर्क को बेनकाब करना... कौन खाता खुलवा रहा था...कौन रकम घुमा रहा था...और कौन विदेश बैठकर पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था?0
0
Report
प्रगट सिंह चौधरी के इंटरव्यू में सज्जन कुमार पर बड़ा बयान
Jalandhar, Punjab:ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੋਲੇ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਇੰਟਰਵਿਊ ਚ ਕਹਿ ਕਿੱਥੀ ਵੱਡੀ ਗੱਲ ਕਾਂਗਰਸ ਕਲੇਸ਼ ਅਤੇ ਸੀਐਮ ਫੇਸ ਬਣਨ ਤੇ ਵੀ ਕਹੀ ਵੱਡੀ ਗੱਲ0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस बड़ा अभियान चलाएगी, छात्रों की समस्या और राम मंदिर चंदा बनेगा मुद्दा
Noida, Uttar Pradesh:रायपुर ब्रेकिंग कांग्रेस छेड़ेगी बड़ा अभियान, छात्रों की समस्याएं और राम मंदिर चंदा बनेगा मुद्दा पीसीसी ने जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों को जारी किया सर्कुलर दो बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों को प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश प्रदेशभर में चलेगा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम उठाए जाएंगे पेपर लीक, भर्ती गड़बड़ी, बेरोजगारी और शिक्षा के मुद्दे विश्वविद्यालय, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों तक पहुंचेगी कांग्रेस एनएसयूआई और युवा कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी के निर्देश रूम मंदिर चंदा चोरी' के खिलाफ भी प्रदेशभर में लगेगी चौपाल जिला, ब्लॉक मुख्यालयों और प्रमुख कस्बों में जनता के बीच जाएगी कांग्रेस0
0
Report
पाथर्डी में आंतरराज्यीय गैंग के छह दरोड़ाबाज पकड़े, 10 लाख 48 हजार रु. बरामद
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर जिल्ह्यात मोठा दरोडा टाकण्याचा डाव स्थानिक गुन्हे शाखेने उधळून लावलाय... आंध्रप्रदेशातील आंतरराज्यीय टोळीतील सहा आरोपींना पाथर्डी परिसरातून ताब्यात घेण्यात आलं आहे त्यांच्याकडून तब्बل १० लाख ४८ हजार ५० रुपयांचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आला आहे... विशेष म्हणजे या आरोपींकडून पैठण, पाथर्डी आणि राहाता परिसरातील चोरीचे तीन क्वाहींही उघडकीस आले आहेत... या कारवाईमुळे दरोड्याच्या तयारीत असलेल्या टोळीचा मोठा डाव पोलिसांनी हाणून पाडलाय... अटक केलेले गुन्हेगार शेजारी राज्यातले असून महाराष्ट्रातील वेगवेगळ्या भागात माहिती घेऊन दरोडा टाकून प्रसार होत असत स्थानिक गुन्हे शाखेने या दरोडेखोरांना जेरबंद केलं असून पुढील तपास पाथर्डी पोलीस करत आहेत.0
0
Report
हरियाणा की तनु शर्मा ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता
Bhiwani, Haryana:हांसी । भकलाना की बेटी तनु शर्मा ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 72 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया है। तनु ने चैंपियनशिप में भारत को पहला पदक दिलाया। उनकी इस उपलब्धि के बाद भकलाना गांव सहित पूरे हांसी क्षेत्र में खुशी की लहर है। वही रेसलर तनु शर्मा ने कहा, काफी खुशी हो रही है। देश के लिए खेलना और देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह तनु का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला कुश्ती में पदक जीता है। इससे पहले वह नेशनल स्तर पर पांच पदक अपने नाम कर चुकी हैं। खेलो इंडिया में भी तनु ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। मैडल विजेता बेटी की एक दिलचस्प बात भी साझा की है। पिता ने बताया कि नेशनल स्तर पर पदक जीतने के बाद भी उन्होंने तनु का कोई बड़ा स्वागत नहीं करवाया था। तनु उनसे कहती थी कि जब विदेश से जीतकर लौटूंगी और जहाज का सफर तय करके आऊंगी, तब मेरा स्वागत करना। अब विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद तनु ने फोन पर पिता से कहा कि पापा अब मैं जहाज में बैठकर आऊंगी, मेरा स्वागत करना। इसलिए 23 अगस्त को बेटी आ रही है। उनकी तैयारियों के लिए हम लग गए है। तनु के पिता वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही खेलों में विशेष रुचि थी। कुश्ती के प्रति उसकी प्रतिभा को देखते हुए चाचा और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त नरेंद्र शर्मा ने उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सातवीं कक्षा से तनु ने कोच संजय सिहाग के मार्गदर्शन में कुश्ती का प्रशिक्षण शुरू किया। वीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि तनु ने करीब 10 साल तक लगातार कड़ी मेहनत की है। वह कभी एक दिन भी मैदान से दूर नहीं रही। बचपन में ही वह पेड़ों पर चढ़ जाती थी और शुरू से ही उसके अंदर खेलों को लेकर जुनून दिखाई देता था। उन्होंने कहा कि आज बेटी की मेहनत का फल देखकर उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। कुश्ती के शुरुआती प्रशिक्षण के बाद हिसार स्पोर्ट्स सेंटर के कोच सुनील ढुल और राजेश नांदल ने भी तनु की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नियमित अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर तनु ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी तिरंगा लहरा दिया। तनु की मां सुमन लता ने कहा कि बेटी की उपलब्धि से उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी और यहां के दूध-दही से पहलवान तैयार होते हैं। बेटी ने जिस तरह मेहनत की है, उस पर पूरे परिवार को गर्व है। तनु के पिता वीरेंद्र शास्त्री सरकारी विद्यालय में संस्कृत अध्यापक हैं, जबकि मां सुमन लता गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा तनु का हौसला बढ़ाया और उसकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग दिया। तनु के दादा मंगत राम शर्मा ने भी खुशी जताते हुए कहा कि उनकी पोती ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तनु भविष्य में और बड़े मुकाबले जीतेगी और ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर तनु शर्मा ने साबित कर दिया है कि छोटे गांवों की बेटियां भी अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर विश्व मंच पर देश का परचम लहरा सकती हैं।0
0
Report
Advertisement
संभल पुलिस ने रात की दुल्हन गैंग का पर्दाफाश कर पति-पत्नी समेत 5 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:संभल पुलिस ने एक रात की दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है इस पूरे मामले में पुलिस ने पति-पत्नी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है पुलिस का कहना है कि यह गैंग दो तरीके से ऑपरेट करता था सबसे पहले उसका पति उसके लिए लड़का ढूंढता था फिर उसकी शादी करवाता था और शादी के अगले ही दिन दुल्हन तमाम गहने जीव्रत लेकर फरार हो जाती थी इसके साथ ही इस गैंग ने लोगों से वसूली का भी धंधा शुरू किया था अपनी पत्नी के जरिए इनोसेंट और बिना शादीशुदा लड़के की तलाश करता और फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर किसी होटल या अनजान जगह पर ले जाता और वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसके साथ अश्लील हरकत कर उसे ब्लैकमेल किया जाता था इस गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से आरोपी की पत्नी भी शामिल रही है0
0
Report
आरे कॉलनी के पानी टँकी में डूबकर दो नाबालिग छात्र की मौत
Mumbai, Maharashtra:आरे कॉलनीत पाण्याच्या टाकीत बुडून दोन विद्यार्थ्यांचा मृत्यू\n\nमुंबईच्या गोरेगाव पूर्व परिसरातील आरे कॉलनीत पाण्याच्या टाकीत बुडून दोन अल्पवयीन मुलांचा दुर्दैवी मृत्यू झाल्याची घटना समोर आली आहे. गौतम नगर, मॉडर्न बेकरी जंक्शनजवळील एका गोठ्यातील पाण्याच्या टाकीत दोन्ही मुले पोहण्यासाठी उतरली होती. मात्र पोहताना दोन्ही जुळेही पाण्यात बुडाले. घटनेची माहिती मिळताच बीएमसीच्या अग्निशमन दलाच्या जवानांनी तातडीने घटनास्थळी धाव घेत दोन्ही मुलांना बाहेर काढले. त्यानंतर त्यांना 108 रुग्णवाहिकेतून ट्रॉमा केअर रुग्णालयात नेण्यात आले. मात्र डॉक्टरांनी दोन्हांनाही मृत घोषित केले.\n\nमृतांमध्ये 15 वर्षीय झैब पटेल आणि 13 वर्षीय नकीब खान यांचा समावेश आहे. दोघेही जोगेश्वरी गुफा इंग्लिश मीडियम सेकंडरी स्कूलमध्ये अनुक्रमे दहावी आणि नववीत शिकत होते. आज दोघेही शाळेत अनुपस्थित होते. या घटनेने परिसरात हळहळ व्यक्त होत आहे. पोलिसांकडून पुढील तपास सुरू आहे.0
0
Report
छिंदवाड़ा में सड़क नहीं होने से गर्भवती की डोली में 8 किमी यात्रा, गर्भस्थ शिशु की मौत
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में गर्भवती को 8 किमी डोली में डालकर सड़क तक लाया बच्चे की गर्भ में मौत, गांव तक नहीं पहुंच सकी थी 108 एंबुलेंस अपने इलाके में सड़क नहीं होने का खामियाजा एक महिला को अपने गर्भस्थ शिशु की मौत से चुकाना पड़ा. घटना छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव ब्लॉक की है.पीड़ित कुस्तरिया को गुरुवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई. ग्रामीणों के मुताबिक, टोले तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण 108 एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई.इसके बाद सरपंच, परिजन और ग्रामीणों ने लकड़ी और कपड़े की मदद से डोली तैयार की.महिला को उसमें बैठाकर वे पैदल ही गांव से बाहर निकले.करीब 8 किलोमीटर का कठिन रास्ता तय करने के बाद महिला को गोप गांव तक पहुंचाया गया.वहां से 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को दमुआ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले महिला को काफी दूरी तक दुर्गम रास्ते पर डोली के सहारे ले जाना पड़ा. अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने गर्भस्थ शिशु की मौत की पुष्टि की.महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे ICU में भर्ती किया गया है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के कई दशक बाद भी टोले तक पक्की सड़क समेत कई बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंची हैं.ग्रामीणों का दावा है कि सड़क निर्माण के लिए 2016 से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने प्रस्ताव रखे जा रहे हैं, लेकिन अब तक सड़क नहीं बन सकी.स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क नहीं होने के कारण आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचना मुश्किल होता है. ग्रामीणों ने दावा किया कि पहले भी गर्भवती महिलाओं की समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से मौत हो चुकी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से टोले तक पक्की सड़क बनाने और आपात स्थिति में एंबुलेंस की पहुंच सुनिश्चित करने की मांग की है. ग्रामीणों को बारिश के दिनों में कच्चे रास्ते में पानी भर जाने के कारण अपनी गाड़ियों को उठा के ले जाना पड़ता है.0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर: डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश, भ्रष्टाचार के आरोप
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिवकुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में एक दंपत्ति ने अपने बच्चों के साथ डीएम ऑफिस के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की है। गनीमती रही कि वक्त रहते वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिवार को बचा लिया वरना बड़ा हादसा हो जाता। पूरे परिवार में नगर पालिका के ईईओ और कर्मचारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। फिलहाल जिलाधिकारी अपने मामले में जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पूरा मामला डीएम कार्यालय का है। बताया जा रहा है कि तिलहर कस्बे के रहने वाले मनोज कुमार के पिता नगर पालिका परिषद तिलहर में नायब मुहर्रिर के पद पर तैनात थे। उनकी मौत के बाद परिवार को मिलने वाला बकाया वेतन और दूसरे भुगतान नहीं किया जा रहे थे। पीड़ित परिवार को लगातार दौड़ाया जा रहा था। साथ ही रिश्वत की भी मांग की जा रही थी। परिवार के लोगों का आरोप है कि ईओ और संबंधित बाबू उनसे 5000 की रिश्वत मांग रहा है। पैसा ना देने पर उनका भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा अपने खंडहर मकान को बनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। बच्चों की फीस तक जमा नहीं हो पा रही थी। आर्थिक तंगी के चलते आज वह अपनी पत्नी सुनीता देवी और दो छोटे बच्चों के साथ कलेक्टर के कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले ही पुलिस कर्मियों ने परिवार को बचा लिया। फिलहाल मामले में जांच के आदेश दे दिये गये हैं।0
0
Report
बागपत में युवक की मौत: परिजन ने ससुराल पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप, कार्रवाई की मांग
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में 11 दिन पहले हुई युवक की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिजन और बड़ी संख्या में लोग एसपी ऑफिस पहुंचे हैं. पीड़ितों ने पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर मानसिक उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है. एएसपी बागपत ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया है और मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है. दरअसल मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है जहां नीरज नाम के युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था. पीड़ित परिजन और बड़ी संख्या में लोग एसपी ऑफिस पहुंचे और उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों और मृतक की पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न कर आत्महत्या करने के लिये उकसाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की. एएसपी प्रवीण चौहान ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया है. मृतक की बहन ने बताया कि नीरज की पत्नी और ससुराल वाले उसे लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे और नीरज की पत्नी कई बार खुद को चोट पहुँचाकर नीरज को झूठे मुकदमे में फँसाने की धमकी देती थी जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया था.0
0
Report
झांसी के भोजला में गाय से टकराकर युवक की मौत, सीसीटीवी सामने
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ पार्टी करके बाइक से घर लौट रहा था। अंधेरा होने के कारण उसे सड़क पर बैठी गाय दिखाई नहीं दी और बाइक गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक से लगभग 10 फीट ऊपर उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। आसपास के लोग और परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने संदीप यादव को मृत घोषित कर दिया। अब घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। झांसी वायरल वीडियो नजर आ रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकरा गई। बाइक सवार सिर के बल गिरा और फिर वह उठ नहीं सका। घटना के बाद कई वाहन सवार सड़क पर पड़े युवक को देखते हुए निकल गए। कुछ देर बाद आसपास के लोग आए और युवक को उठाकर सड़क किनारे ले गए और उसके परिजनों को सूचना दी, मौके पर पहुंचे घरवाले आनन फानन में संदीप को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की दोस्त के फोन आने पर संदीप बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने भोजला मंडी के सामने वीरू ढाबा पर गया था। वहां केक काटा और सभी ने खाना खाया। पत्नी के फोन आने के बाद वह रात 10 बजे बाइक से घर जा रहा था। संदीप के घर से लगभग 300 मीटर पहले 3 गाय सड़क पर बैठी थीं। अंधेरे की वजह से उसे गाय दिखाई नहीं आई और उसकी बाइक सीधे एक गाय से टकरा गई, जिससे संदीप उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गया। जिससे उसकी मौके मौत हो गई, फिलहाल पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। बाइट- प्रेम यादव...... मृतक का फूफा0
0
Report
Advertisement
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कड़ी चेकिंग: चीनी तस्करी रोकथाम तेज
Forbesganj, Bihar:भारत में चीनी के दामों में अचानक हुई बढ़ोत्तरी के बाद भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चीनी की तस्करी रोकने के लिए एसएसबी के जवान मुस्तैदी से जांच कर रहे हैं। भारत सरकार ने 13 मई 2026 से ही चीनी के नेपाल निर्यात पर रोक लगा दी थी लेकिन सीमाई क्षेत्र में बेटी रोटी के रिश्ते को देखते हुए लोगों पर अंकुश नहीं लगाया गया था। भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा जोगबनी पर एसएसबी के जवान नेपाल की तरफ घरेलू उपयोग के लिए समान ले जाने वालों की कड़ाई से जांच कर रहे हैं और ज्यादा चीनी लेकर नेपाल की तरफ जाने वालों को भारत की तरफ वापस कर रहे हैं। भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा का जायजा लिया गया。0
0
Report
जहानाबाद के DM ने कन्या मध्य विद्यालय निरीक्षण कर उपस्थिति पर कड़ा संदेश दिया
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद जिलेाध्यक्ष छिरिङ वाई भूटिया ने शुक्रवार को कन्या मध्य विद्यालय, होरिलगंज का औचक निरीक्षण कर विद्यालयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने न केवल पठन-पाठन और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की, बल्कि खुद बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया और खाने के स्वाद एवं गुणवत्ता की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने बच्चों से सीधे संवाद कर पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं और भोजन की नियमितता पर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि पौष्टिक भोजन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास का आधार है, इसलिए इसकी गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया। जांच में पाया गया कि कक्षा 1 से 5 तक कुल 122 नामांकित बच्चों में से केवल 55 छात्र ही उपस्थित थे। जबकि कक्षा 6 से 8 में कुल 385 छात्र नामांकित हैं। इस पर उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे अभिभावकों से निरंतर संपर्क साधें और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। डीएम ने प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे आयोजित होने والی खेल कक्षाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अनुशासित रहकर पढ़ाई करने के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।0
0
Report
HEC पुनरुद्धार: झारखंड में संसद समिति की बैठक के बाद उम्मीदें तेज
Ranchi, Jharkhand:HEC को पूर्ण विकसित करने की सोच के साथ संसदीय समिति का झारखंड दौरा हुआ। संसदीय समिति के सदस्य आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात भी की। झारखंड के लोग इस उम्मीद के साथ हैं कि एक बार फिर से HEC का पुनरुद्धार होगा। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे रांची स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) के पुनरुद्धार के लिए उद्योग संबंधी संसद की एक विशेष 6 सदस्यीय संसदीय समिति के रांची दौरा पर राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा है कि भारत सरकार को HEC के मामले पर पॉजिटिव मीटिंग करनी चाहिए .. सिर्फ खानापूर्ति के लिए मीटिंग ना हो .. जब भी भारत सरकार के अधिकारी आते हैं और यहां मीटिंग होती है तो उसका पॉजिटिव निष्कर्ष नहीं निकलता है .. हम मांग करते हैं कि जो कमेटी आई है.. वह एक पॉजिटिव रिस्पांस लेते हुए काम करे... रांची स्थित हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन यानी HEC के पुनरुद्धार को लेकर एक बार फिर उम्मीदें बढ़ी हैं.. HEC को पूर्ण रूप से विकसित करने और उसके भविष्य को लेकर संसदीय समिति लगातार झारखंड का दौरा कर रही है। समिति के सदस्य आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे। इस बीच सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा है कि HEC के मामले में पहले भी समितियां आईं, लेकिन उसका कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। उन्होंने 2015-16 में आई समिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी सिर्फ आश्वासन मिला था। योगेंद्र महतो का कहना है कि अगर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी ईमानदारी से HEC को पुनर्जीवित करना चाहती है, तो अब तक इस दिशा में ठोस काम हो चुका होता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि HEC के पुनरुद्धार के लिए केंद्र सरकार अगर गंभीरता से आगे बढ़ती है तो राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी।0
0
Report
Advertisement
