Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sehore466331

भैरुंदा में BJP ने किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

Oct 25, 2024 05:39:02
Nasrullaganj, Madhya Pradesh

सीहोर जिले के बुदनी में विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने भैरुंदा में अपने चुनावी कार्यालयों का शुभारंभ किया। इस मौके पर बुदनी उपचुनाव के प्रभारी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह और बीजेपी उम्मीदवार रमाकांत भार्गव ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पहले, रामाधीश पैलेस में मंडल की वृहद बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान, बुदनी विधानसभा के वरिष्ठ नेता, और बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JCJitendra Chaudhary
Mar 30, 2026 04:01:29
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक बार फिर मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया है। दरअसल, पिछले तीन दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोग काफी परेशान थे, लेकिन आज सुबह से ही मौसम सुहाना हो गया है। हल्की ठंडक और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से ही ठंड जैसा एहसास हो रहा है और मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है।तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है और लोग इस बदलाव का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।हालांकि, लोगों ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले आए आंधी-तूफान ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद अचानक बढ़ी गर्मी ने परेशानी और बढ़ा दी थी, लेकिन आज का सुहाना मौसम लोगों के लिए राहत लेकर आया है।वहीं, मौसम के इस लगातार बदलते मिजाज को लेकर लोगों में चिंता भी है। उनका कहना है कि कभी ठंड तो कभी गर्मी पड़ने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।फिलहाल, बेगूसराय में मौसम का यह बदलाव लोगों के चेहरे पर राहत की मुस्कान जरूर ला रहा है।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 30, 2026 04:00:25
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Mar 30, 2026 04:00:13
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव के समीप शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब फ्लाई ऐश लदा 12 चक्का हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना टांगरानी गांव के पास राजनगर- कुनाबेड़ा मार्ग पर हुई. बताया जा रहा है कि फ्लाई ऐश बैक करने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया. हादसे में चालक बाल- बाल बच गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा- तफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में फ्लाई ऐश लदे हाईवा वाहनों का आवागमन होता है, जिससे सड़क की हालत खराब हो रही है. उड़ती राख के कारण लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार हो रहे हादसों से भय का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे भारी वाहनों के संचालन पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और पर्यावरणीय जोखिम को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 30, 2026 03:49:00
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली की बेटी ने यूपी पीसीएस परीक्षा मे इतिहास रचा है। यहाँ की रहने वाली अनन्या त्रिवेदी ने यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा मे दूसरा स्थान हासिल किया है। यहाँ कोतवाली थाना इलाके की रहने वाली अनन्या त्रिवेदी की माँ रेखा रानी डीह ब्लॉक के यूपीएस राजापुर में सहायक अध्यापिका हैं। शहर स्थित निजी स्कूल से बारहवीं के बाद बीएचयू से सामाजिक विज्ञान मे पीजी करने वाली अनन्या स्नातक मे गोल्ड मैडलिस्ट हैं। घर पर रह कर यूपीएससी की तैयारी करने वाली अनन्या अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देती हैं। अनन्या के पिता जनरल स्टोर चलाते हैं जबकि माता शिक्षिका है। अनन्या के एक बड़े भाई हैं जो केंद्रीय सेवा मे कार्यरत हैं।
77
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Mar 30, 2026 03:48:30
227
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 30, 2026 03:46:57
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में हाल के दिनों में छह लूट और डकैती की वारदातें हुईं, जिसमें दो स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे अपराधियों ने रांची पुलिस को खुली चुनौती दी। इसके बाद गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने आखिरकार 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि गिरोह के कुछ सदस्य अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं, जिनके गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। राजधानी रांची में एक ही दिन चार लूट की वारदात से पूरी रांची सकते में आ गई थी, जिसके बाद से ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे। इस पूरी वारदात को पर्दाफाश करने के लिए एक बड़ी टीम बनाई गई और मामले में शामिल 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पिस्टल, चाकू, टूल बॉक्स, लूट के पैसे, कार, बाइक-स्कूटी बरामद हुआ। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे नशे के आदी थे और नशे की लत को पूरा करने और गिरोह का दबदबा बढ़ाने के इरादे से ऐसी वारदातें करते थे। वहीं इस गिरोह के निशाने पर दो ज्वेलरी शॉप भी थीं, जिनकी रेकी की जा चुकी थी। गिरफ्तार आरोपियों में कई का आपराधिक इतिहास रहा है और वे आने वाले दिनों में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि घटना का उद्भेदन भले ही पुलिस ने कर लिया हो, लेकिन ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसे लेकर विशेष सतर्कता और रोकथाम की जरूरत है।
111
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Mar 30, 2026 03:46:26
Shravasti, Uttar Pradesh:खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहां एक बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा देर रात गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ。 बताया जा रहा है कि बाइक सवार गिलौला बाजार से बहराइच जा रहे थे। जहां रास्ते में बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवर टेक करने की कोशिश कर रहे थे तभी, सामने से आ रहे ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक दोनों युवक बहराइच जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है。
142
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 30, 2026 03:45:09
Patna, Bihar:राजधानी पटना को खूबसूरत बनाने के लिए लगातार सरकार की ओर से करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पहले से मौजूद राजधानी पटना में लगे विभिन्न फव्वारे जर्जर स्थिति में है... मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास और लोकभवन के सामने प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के प्रतिमा के नीचे लगाए गए फव्वारे पूरी तरीके से जर्जर स्थिति में है... लाखों रुपए खर्च करके इसका निर्माण कराया गया था ताकि यह गोलंबर खूबसूरत दिखें बेहतरीन लाइटिंग की गई थी लेकिन पिछले कई महीनों से बेहद ही जर्जर स्थिति में यह फवारा और यहां की लाइट हो चुकी है... फव्वारा में गंदगी फैली हुई है और वह कुत्तों का आशियाना बन चुका है... प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा के नीचे मेंटेनेंस के अभाव में छोटे-छोटे पीपल के पेड़ भी उग आए हैं... प्रतिदिन यहां से बिहार सरकार के मंत्री और तमाम विभाग के अधिकारी गुजरते हैं खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर दिन यहां से गुजरते हैं इसके बावजूद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा...
225
comment0
Report
Mar 30, 2026 03:43:28
Dhanaura, Uttar Pradesh:हसनपुर:-कोतवाली क्षेत्र के गांव हत्याखेड़ा और आसपास के इलाकों में जुए के फड़ कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र से लगातार सोशल मीडिया पर जुए के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। हाल ही में वायरल हुए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जुआरियों के हौसले कितने बुलंद हैं। वीडियो में खेतों और सुनसान ठिकानों पर जुआरियों का जमावड़ा लगा है, जहाँ ताश के पत्तों पर लाखों के दांव बेखौफ होकर लगाए जा रहे हैं। जमीन पर तिरपाल पर बिखरी रुपयों की गड्डियां और वीडियो में स्पष्ट दिखते चेहरे इस अवैध धंधे की गवाही दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करती है। अक्सर संदिग्धों को पकड़ा तो जाता है, लेकिन "गुप्त साठगांठ" के चलते रात के अंधेरे में उन्हें बिना किसी ठोस कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया जाता है। इस खेल में नेपाल, राजकुमार (हत्याखेड़ा), जगदीश (मल्लावाली), डगरौली के घनश्याम, खजान और डाके वाली डगरोली जैसे नामों की संलिप्तता की चर्चा जोरों पर है। क्षेत्रीय जनता ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस गिरोह पर शिकंजा कसा जाए ताकि गांव का माहौल खराब होने से बच सके।
873
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 30, 2026 03:32:17
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुपाड़ा रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में रविवार रात करीब 10 बजे एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर और गैस नली में आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, कृष्णा कॉलोनी निवासी जयेश पिता दिनेश चंद्र शुक्ला के घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर और गैस नाली में आग भड़क उठी। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही लालघाटी थाने की डायल 112 पर तैनात आरक्षक देवांग ठाकुर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभाला और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आरक्षक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने पूरी तरह आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग की चपेट में आने से कुछ कपड़े जल गए। पुलिस और फायर टीम की सक्रियता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
946
comment0
Report
Advertisement
Back to top