icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ऑपरेशन पंजा: धरियावद में 16 पावर बाइक जब्त, चेकिंग जारी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन पंजा के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धरियावद थाना क्षेत्र में 16 पावर बाइक जब्त की हैं। यह कार्रवाई गांधी नगर क्षेत्र में एक महिला से चेन छीनने के प्रयास की घटना के बाद की गई, जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान शुरू किया। अभियान के तहत धरियावद थाना पुलिस ने व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। थानाधिकारी शक्ति दायमा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सुबह से शाम तक गांधी नगर सहित विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग की। इस दौरान बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध रूप से घूम रहे दोपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान 16 ऐसी पावर बाइक सामने आईं जिन पर नंबर प्लेट नहीं थी या उनके दस्तावेज अधूरे पाए गए। सभी वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। साथ ही संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन पंजा के तहत इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बना रहे。
0
0
Report

बीजेपी- कांग्रेस महिला इकाई के बीच तकरार, राखी राठौड़ ने पलटवार किया

Jaipur, Rajasthan:बीजेपी महिला मोर्चा और महिला कांग्रेस के बीच बयानबाजी लेकर तकरार शुरू हो गई है। बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राठौड़ ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के बयान पर पलटवार किया है। राखी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के हर प्रयास का विरोध किया है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर बयान दिया था कि मोर्चा टीम में पूंजीपतियों को जगह दी गई है, जबकि दलित पिछड़े वर्ग की महिलाओं को दरकिनार किया है। इसके बाद आज महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने पलटवार किया। राखी ने कहा कि पूरे देश में हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस की राजस्थान महिला इकाई का हालिया बयान पूरी तरह हास्यास्पद, तथ्यहीन और केवल राजनीतिक बयानबाजी है। बिना जानकारी और बिना तथ्यों के आरोप लगाना अब कांग्रेस की पहचान बन चुकी है। राठौड़ ने कहा कि राज्यसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण बिल को टालने का प्रयास किया गया, जो कांग्रेस की महिला सशक्तिकरण के खिलाफ सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हाल ही जयपुर में आयोजित महिलाओं के सशक्तिकरण कार्यक्रम का विरोध कर कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी मानसिकता उजागर कर दी है। राखी राठौड़ ने कहा कि हाल ही में गैस की कथित किल्लत को लेकर कांग्रेस द्वारा किया गया प्रदर्शन भी पूरी तरह विफल रहा, जिसमें अपेक्षित संख्या में महिलाएं शामिल नहीं हुईं। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के पास न महिलाओं का समर्थन है और न ही जनता का विश्वास। कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है, जिसके कारण आज उसकी यह स्थिति पूरे देश में देखने को मिल रही है। राखी राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखा है, जबकि बीजेपी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान से हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में बालिका अनुपात में सुधार हुआ है। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को संपत्ति का मालिकाना हक मिला है, हर घर नल योजना से घर-घर पानी पहुंचाया गया है, जनधन खातों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से जोड़ा गया है, उज्ज्वला योजना से उन्हें धुएं से मुक्ति मिली है तथा “लखपति दीदी” जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आज लगभग 16 लाख लखपति दीदियां हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। कांग्रेस के शासनकाल में राजस्थान को “मर्दों का प्रदेश” जैसे तानों का सामना करना पड़ा, लेकिन वर्तमान सरकार के नेतृत्व में महिला अपराधों में कमी आई है और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सशक्त और समर्पित महिलाओं की टीम है, जो प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वहीं, कांग्रेस आज भी समाज को बांटने की राजनीति में लगी हुई है और महिलाओं को भी वर्गों में विभाजित करने का प्रयास कर रही है。 बाइट - राखी राठौड़,प्रदेशाध्यक्ष बीजेपी महिला मोर्चा
0
0
Report

जोधपुर की नई मल्टी-लेवल पार्किंग अटकती रही, Gehlot का भाजपा पर आरोप

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जारी किया इंतजारशास्त्र: चैप्टर-13 कहा जोधपुर की 'नई सड़क' पर जिस मल्टी-लेवल पार्किंग का काम सालों पहले पूरा हो जाना चाहिए था, वह आज भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता के कारण अधर में लटका है। इस प्रोजेक्ट की कहानी भाजपा की 'अटकाने और लटकाने' की नीति का जीवंत प्रमाण है: 2013 में भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही भाजपा ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को 5 सालों तक ठंडे बस्ते में डाल दिया। कोविड की चुनौती: 2018 में कांग्रेस सरकार ने काम फिर शुरू कराया, लेकिन 2020-21 में वैश्विक महामारी कोविड के कारण निर्माण की गति प्रभावित हुई। इसके बावजूद हमने हार नहीं मानी और 2022 में फिर काम शुरू किया। अब फंड की कमी का बहाना: दिसंबर, 2024 में इस प्रोजेक्ट को पूरा होकर जनता के काम आना चाहिए था, तब भी भाजपा सरकार इसका काम पूरा नहीं कर पा रही है। रही-सही कसर 'बजट की कमी' बताकर पूरी कर दी गई, जिससे अब पुलिस कंट्रोल रूम का निर्माण भी अटक गया है। सवाल यह है? कि क्या जोधपुर की जनता का हक मारना ही भाजपा का असली एजेंडा है?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मोतिहारी में उपराष्ट्रपति यात्रा के दौरान बस से छात्र की मौत के बाद हंगामा

Motihari, Bihar:इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारीं से सामने आई है जहाँ उप राष्ट्रपति के सड़क मार्ग पर एक छात्र की मौत के बाद हंगामा हो गया । सड़क दुर्घटना में बीसीए के छात्र की मौत्त हो गई है । जिसके बाद आक्रोशित छात्रों ने सड़क जाम कर दिया है । घटनां टाउन थाना छेत्र के हॉस्पिटल चौक के पास की है जहाँ से उपराष्ट्रपति को गुजरना था। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के कुछ देर पहले यह सड़क दुर्घटना हुई।घटनां के संबंध में बताया जाता है कि उप राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर के सड़को को बैरिकेटिंग किया गया था और उसी बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए स्कूल बस ने एक युवक को कुचल दिया जिसमें BCA के छात्र अभिषेक कुमार की मौके पर मौत्त हो गई है । घटनां के बाद छात्रों ने सड़क जाम कर दिया है और मौके पर एसपी स्वर्ण प्रभात पहुच कर बच्चो को समझाने में जुटे रहे । एसपी के काफी देर तक समझाने पर छात्र नही माने तो एसपी लौट गए फिर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जबरदस्ती सड़क जाम हटवाया।
0
0
Report

गेंहू कटाई मौसम में आग से बचाव: बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दीं

Ambala, Haryana:गेंहू की कटाई का सीजन शुरू हो चुका है, और इसी के साथ किसानों के लिए सबसे बड़ा खतरा भी सामने आता है फसल में आग लगने का। हर साल कई किसान अपनी मेहनत की पूरी फसल आग की भेंट चढ़ते हुए देखते हैं। लेकिन इस बार बिजली विभाग ने इसे रोकने के लिए खास तैयारी की है। कटाई के मौसम में खेतों के आसपास से गुजरने वाली बिजली की लाइनों से चिंगारी निकलने या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इसी खतरे को देखते हुए अंबाला सर्कल के बिजली विभाग ने अलर्ट जारी किया है और कई अहम कदम उठाए हैं। बिजली विभाग की टीम गांव-गांव जाकर निरीक्षण कर रही है और संभावित खतरों को पहले ही खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा विभाग ने किसानों को जागरूक करने के लिए भी अभियान शुरू किया है। SE बिजली विभाग ने जानकारी देते हुए बताया गेंहू की कटाई के सीजन को देखते हुए बिजली विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क है। बिजली लाइनों की नियमित जांच की जा रही है, ढीले तारों को ठीक किया जा रहा है और जहां जरूरत है वहां पर लाइन मेंटेनेंस किया जा रहा है। किसानों से भी अपील है कि किसी भी तरह की चिंगारी या खराबी दिखे तो तुरंत विभाग को सूचित करें। वी के गोयल, SE बिजली विभाग अंबाला सर्कल।
0
0
Report
Advertisement

एलपीजी कटौती से हरिद्वार के ढाबों में डीजल-लकड़ी चूल्हे चल रहे

Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार, उत्तराखंड | अमेरिका इजरायल और ईरान युद्व के कारण एलपीजी गैस की कटौती से भले ही सरकार इंकार कर रही हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कमर्शिल सिंलेंडर की कमी से जूझ रहे ढाबा और होटल वाले मजबूरी में ईधन के पूराने श्रोतों की ओर लौट रहे हैं जिससे उनके व्यवसाय और रोजी रोटी बची रहे कमर्शियल LPG की कमी के कारण, लोकल ढाबे खाना पकाने के लिए डीज़ल, कोयला और लकड़ी के चूल्हों का इस्तेमाल कर रहे हैं। होटल मालिक सिद्धार्थ शर्मा कहते हैं, "हमारे पास सिर्फ़ एक ही ऑप्शन है - कोयले की भट्टी। अगर LPG की सप्लाई समय के साथ ठीक हो जाती है, तो हम इसका इस्तेमाल बंद कर देंगे नहीं तो, हमें डीज़ल भट्टी का इस्तेमाल करना होगा। टूरिस्ट कम होने से काम पर 50% का असर पड़ा है... हमें स्टाफ़ और रेस्टोरेंट का टाइम 18 घंटे से घटाकर अब 14 घंटे करना पड़ा।
0
0
Report

पिता की हत्या मामले में पुत्र गिरफ्तार

Mau, Uttar Pradesh:मऊ। पुलिस अधीक्षक जनपद कमलेश बहादुर के आदेश के अनुपालन में वांछित/सदिंग्ध व्यक्ति ,जिलाबदर तथा इनामिया अपराधियों व जनपद मे हो रही लूट हत्या तथा चोरी से सम्बन्धित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना घोसी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर 02 अप्रैल को समय करीब 19.10 बजे सायंकाल पी.एम.डी महाविद्यालय के पास से मु0अ0सं0 129/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. में वाछित अभियुक्त हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी उम्र करीब 29 वर्ष को मय उस लोहे की राड(आला कत्ल के साथ) जिसमें खून लगा था के साथ गिरफ्तार किया गया जिससे कि अभियुक्त हरिकेश द्वारा अपने पिता स्व0 बसाऊ की 02 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर चारपाई पर सोते समय हत्या की थी। जानकारी के अनुसार 02 अप्रैल को प्रार्थिनी चन्दा देवी पत्नी स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर पो0 भोपौरा थाना घोसी द्वारा अपने बडे पुत्र हरिकेश द्वारा उक्त दिनांक को ही सुबह 4 बजे के करीब उनके पति बसाऊ की सोते समय लोहे के राड से मार कर हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर पर थाना घोसी पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी के घटना 02 अप्रैल समय 08.13 बजे पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक घोसी द्वारा की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में मृतक का सगा लड़का हरिकेश उक्त फरार चल रहा था जिसे 02 अप्रैल को घोसी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके पिता बार बार उसे इलाज हेतु दिमागी अस्पताल भेंजने की बात कर रहे थे जिस कारण से गुस्सा और आवेश मे आकर उसने अपने पिता की लोहे की राड से प्रहार कर सोते समय सुबह करीब 4 बजे हत्या की है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही अमल मे लाते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर: एक भैंस की मौत, तीन घायल

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के कुल्हाल क्षेत्र में देर रात नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला... मटक माजरी वाई-पॉइंट पर एक अज्ञात वाहन ने पशुपालक की चार भैंसों को रोंध डाला... इस दर्दनाक हादसे में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पशु गंभीर रूप से घायल हुए हैं... गंभीर रूप से घायल इन पशुओं के बचने की भी उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौके पर मौजूद सबूत वाहन की बेकाबू रफ्तार की गवाही दे रहे हैं। घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूरी तक तेज ब्रेक के निशान सड़क पर दिख रहे हैं... चालक ने 50 मीटर दूर से ही ब्रेक लगाने की कोशिश की थी, पर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना हो गई। इस खौफनाक हादसे के समय गुर्जरों के डेरे से अचानक सड़क पर आई भैंसे बड़े वाहन की चपेट में आ गईं। मौके पर जो तस्वीरें दिखाई दें, वे दिल दहला देने वाली हैं। पशुपालक शमशेर के मुताबिक, एक भैंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य भैंसें गंभीर रूप से चोटिल हैं... जो शायद कभी ठीक नहीं हो पाएंगी। चालक ने 50 मीटर दूर से ही ब्रेक लगाने की कोशिश की थी, लेकिन रफ्तार इतनी बेकाबू थी कि वह इन बेजुबानों को कुचलते हुए आगे निकल गया। ये निशान प्रशासन की मुस्तैदी और हाईवे पर सुरक्षा नियमों की पोल खोल रहे हैं।
0
0
Report

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति प्रवेश पर बिहार में पोस्टर विवाद

Patna, Bihar:इस पोस्टर में लिखा गया है जनता जनार्दन आपसे हाथ जोड़कर कर रहा पुकार एक बार फिर से करें पुनर्विचार। है जनेश्वर... अभी आप नहीं, मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं बिहार... वहीं, दूसरी तरफ फ्यूचर सीएम ऑफ़ बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बताया है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में आने को लेकर ठीक इसी तरह जदयू कार्यकर्ता की तरफ से पोस्टर लगाया जाता था, और अब भविष्य का मुख्यमंत्री जदयू के कार्यकर्ता के तरफ से बता रहा है। दरअसल, 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का शपथ लेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे फिर प्रदेश में नई सरकार जल्द ही बनने की संभावना है। लेकिन उसके ठीक पहले बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू है।
0
0
Report

असम चुनाव: सोनोवाल के चार हिस्सों में इंटरव्यू, अवैध घुसपैठ पर BJP का दावा

Delhi, Delhi:Cabinet water port shipping minister Sarbananda Sonowal interview in 4 chunk on different locations. Various Rally shots, Helicopter aerial view shots, public byte and voxpop on election. असम विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी को किससे मिल रही है चुनौती और कितना बड़ा है यह मुकाबला ये यह सब जानने के लिए हम पहुंचे असम के चुनावी मैदान में ग्राउंड रिपोर्ट के लिए। बीजेपी के तरफ से तमाम बड़े नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने असम में डेरा डाला हुआ है हमने केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के साथ दौरा किया हमने जानने की कोशिश की की जनता क्या कह रही है और सोनोवाल का क्या दावा है। तिनसुकिया की सभा में सोनोवाल (2 सवाल जवाब), माजुली की सभा में (दो सवाल), माजुली की तीसरी सभा में पब्लिक के बीच इंटरव्यू, चौथा इंटरव्यू चक हेलीकॉप्टर में। सर्वानंद सोनवाल ने Zee News पर क्या कहा प्वाइंटर। जो अवैध घुसपैठियों है जो बांग्लादेश से आया है उसके खिलाफ हम कदम उठाएंगे। असम में घुसपैठिया अभी भी एक बड़ा मुद्दा है हम इनको निकालेंगे। असम में घुसपैठियों ने जो जमीन पर कब्जा कर रखा था हमने उनसे जमीन छीन ली है ये आगे भी जारी रहेगी। हमने 8 लाख असम के मूल निवासियों को पट्टे दिए हैं जमीन के। कांग्रेस के काले कारनामों को असम की जनता खुली नहीं। असम की जनता ने कांग्रेस को दिल से निकाल दिया। असम में स्थाई शांति लाने का काम बीजेपी ने किया है। 10,000 से अधिक आतंकवादी आतंक छोड़कर अपने रास्ते पर आ गए। हम लोगों ने उग्रवादियों के साथ बातचीत भी की उनसे समझौता किया। अवैध घुसपैठियों को असम में लाने का काम कांग्रेस ने किया है अलग-अलग जिलों में उनको जमींन दी और बसाया इस वजह से आसाम का मूल असमिया लोग असुरक्षित रहा। हमारी सरकार बनने के बाद पहला कदम यही था कि हम असम के मूल असमिया लोगों को जमीन का पत्तादेंगे। जो हमारे बंगाली लोग हैं उनको नागरिकता देने के लिए हमने कदम उठाए है। गौरव गोगोई पर भयंकर आरोप है कि उनका रिश्ता हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान से है वह साबित करें कि उनका रिश्ता नहीं है। असम में अगर भ्रष्टाचार होता तो जनता हमें गाली देती। जनता का मन साफ है जो हमने किया। फिर से मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर सोनोवाल बोले मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं पार्टी जो जिम्मेदारी देगी मैं करूंगा। काजीरंगा नेशनल पार्क में अवैध घुसपैठियों का कब्जा था वहां से हमने उनको निकाल दिया है हमारे गुरुदेव के जन्म स्थान पर उन्होंने कब्जा कर रखा था वहां से भी हमने उनको निकाल दिया है अब तक डेढ़ लाख बीघा से अधिक जमीन हम उनसे छिन चुके हैं जिन्होंने अवैध कब्जा कर रखा था अब यह जमीन हम अपने असमिया के मूल लोगों को सौंपेंगे उसकी कार्रवाई शुरू की है। चाय बागान के मजदूरों के पास जो जमीन का अधिकार नहीं था उनको भी हमने अधिकार देने का काम किया है। जब हम उनसे जमीन छीन लेंगे तो घुसपेठ की शक्ति घट जाएगी फिर वह कहां रहेगा। असमिया मुसलमान के लिए हम लोग प्रतिबद्ध है वो नहीं डरे। ओवैसी और बदरुद्दीन की पार्टी विदेशी घुस पेठिया के पक्ष में है। बंगाल में भी हमारी सरकार आएगी बंगाल की जनता चाहती है बीजेपी सत्ता में आए। तृणमूल कांग्रेस हमेशा बूथ कैप्चर करना चाहती है वह कभी नहीं चाहते कि बंगाल में शांतिपूर्वक चुनाव हो। हम अपने गठबंधन के साथ 100 सीट के आसपास जीतने वाले हैं। मैं पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध हूं जहां भी पार्टी मुझे काम देगी मैं करूँगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top